Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»जन आशीर्वाद रैली में राजनाथ सिंह ने कहा- जनता के हित के लिए एक देश एक चुनाव का संसद में विधेयक लाया
    व्यापार

    जन आशीर्वाद रैली में राजनाथ सिंह ने कहा- जनता के हित के लिए एक देश एक चुनाव का संसद में विधेयक लाया

    AdminBy AdminOctober 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जन आशीर्वाद रैली में राजनाथ सिंह ने कहा- जनता के हित के लिए एक देश एक चुनाव का संसद में विधेयक लाया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    यमुनानगर
    हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम 48 घंटों में सभी पार्टियां वोट पाने  के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।  इसी कड़ी में  बुधवार को यमुनानगर के सढौरा विधानसभा के  भाजपा प्रत्याशी बलवंत सिंह के पक्ष में बिलासपुर में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री भारत सरकार मुख्य अतिथि के रूप में वोट की अपील करने पहुंचे। कार्यक्रम में पहुंचने पर रक्षा मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा नेत्री बंतो कटारिया, जिला अध्यक्ष राजेश सपरा सहित अन्य नेता शामिल रहें।

    भाजपा प्रत्याशी बलवंत सिंह के लिए रक्षा मंत्री ने मांगा वोट
    बुधवार को बिलासपुर के ऐश्वर्य पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उमड़े जनसमूह को सढौरा से भाजपा प्रत्याशी बलवंत सिंह के पक्ष में वोट की अपील करते हुए कहा कि लोकसभा का चुनाव हुआ और चार महीने बाद अब विधानसभा का चुनाव हो रहा है। यह सिलसिला देश में कहीं न कहीं चलता रहता है। जनता के हित के लिए इसी संसद में एक विधेयक एक देश एक चुनाव लेकर आए है। इनके साथ ही नगर निगम और नगर पालिका के चुनाव साथ हो। हरियाणा का जवान कहीं न कहीं सेना में हर जगह मिलता है।

    अब पूरी दुनिया में भारत की बात को सम्मान पूर्वक सुना जाता है
    उन्होंने कहा कि विपक्ष के बहकावे मत आइए। कांग्रेस ने वादे किए तो 55 वर्षों में देश विश्व में कद बढ़ा होता। पहले भारत की बात को दुनिया में गंभीरता से नहीं लिया जाता था। लेकिन आज पूरी दुनिया भारत की बात को सम्मान पूर्वक सुना जाता है। उन्होंने कहा कि राहुल कहते है कि उनका हर कार्यकर्ता टाइगर और शेर है। लेकिन हमारा कार्यकर्ता सेवक बनकर कार्य करेगा। आज भारत दुनिया के सामने एक बड़ी ताकत बनकर खड़ा हो गया है। आज भारत अर्थव्यवस्था के मामले में 11वें स्थान से छलांग लगाकर पांचवें स्थान पर खड़ा है। अगर देश धनवान बनता है तो उससे राज्यों को लाभ मिलता है और सबका विकास होता है।

    जम्मू कश्मीर से कांग्रेस धारा 370 हटाने की बात करती है
    उन्होंने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस की सरकार की हालत सबके सामने है। यहां बिना खर्ची पर्ची के नौकरियां दी जा रही है। आपका भरपूर समर्थन चाहिए। कांग्रेस जम्मू कश्मीर में कह रही है की उनकी सरकार बनने पर धारा 370 हटाएंगे। यह सब झूठ फैला रहें है। अग्निवीर जवानों के लिए झूठ बोला जा रहा है। हमारी राज्य की सरकार ने उनके लिए नौकरियों के सभी दरवाजे खोल दिए है। चाहे अमरीका, चीन,ब्रिटेन सभी जगह यह व्यवस्था है। जो काम प्रधानमंत्री ने किया । दुश्मनों के घर में घुसकर एअर स्ट्राइक की।

    सिख समाज का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता
    उन्होंने कहा कि हरियाणा का किसान आज खुशहाल है। कांग्रेस ने किसानों ने कुछ नही किया। सेना का मनोबल नही टूटना चाहिए। यहां सेना के लेकर ही कांग्रेस सवाल उठाती है। चीन को लेकर यें न जाने क्या क्या बोला जाता है। गरीबी, रोजगार, महिलाओं की समस्याएं है इसकी चर्चा की जानी चाहिए। हम युवाओं को रोजगार देंगे। सभी वर्गों को साथ लेकर चलते है। हमारे सिख भाइयों के बारे में अमेरिका में जाकर गलत बोला जाता है। जबकि सिख समाज का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता। सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस बांटने का काम करती है।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Defence Minister Rajnath Singh top-news
    Admin

    Related Posts

    रायपुर: नक्सल प्रभावित क्षेत्र से छत्तीसगढ़ का उभरता पर्यटन हब

    March 4, 2026

    बिजली व्यवस्था होगी मजबूत: फूलबाग सब-स्टेशन में जुड़े दो फीडर, डेढ़ लाख लोगों को फायदा

    March 4, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत, भारी तेजी के बाद थमा कच्चे तेल का रुख

    March 3, 2026

    राज्यसभा रेस में नितिन नवीन, बंगाल पर फोकस बढ़ा; BJP ने जारी की 8 कैंडिडेट की लिस्ट

    March 3, 2026

    एमपी सरकार का फैसला: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आधारित फिल्म ‘शतक’ हुई टैक्स फ्री

    March 3, 2026

    इजरायली हमले में नए रक्षा मंत्री ढेर, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव; इजरायल पर गंभीर आरोप

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    T20 वर्ल्ड कप में 5-0 से दबदबा, क्या सेमीफाइनल में बदलेगा इतिहास?

    March 4, 2026

    होली के पावन दिन करें यह छोटा उपाय, धन-वैभव से भर जाएगा पूरा साल

    March 4, 2026

    रायपुर: नक्सल प्रभावित क्षेत्र से छत्तीसगढ़ का उभरता पर्यटन हब

    March 4, 2026

    बिजली व्यवस्था होगी मजबूत: फूलबाग सब-स्टेशन में जुड़े दो फीडर, डेढ़ लाख लोगों को फायदा

    March 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.