Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»रीवा में 15 एकड़ में बनेगा संस्कृत विश्वविद्यालय का भव्य परिसर: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
    मध्यप्रदेश

    रीवा में 15 एकड़ में बनेगा संस्कृत विश्वविद्यालय का भव्य परिसर: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

    AdminBy AdminOctober 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रीवा में 15 एकड़ में बनेगा संस्कृत विश्वविद्यालय का भव्य परिसर: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल
    उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि पाणिनि संस्कृत विश्वविद्यालय अब आकार ले रहा है। इसमें 80 विद्यार्थियों का प्रवेश हो चुका है। उन्होंने निर्देश दिए कि कक्षाएं संचालित करने के लिए दो दिन में 5 कक्ष में आवश्यक व्यवस्थाएँ पूर्ण कर दें। विद्यार्थियों के रहने और भोजन की भी समुचित व्यवस्था हो गई है। जब तक स्थाई रूप से प्राध्यापकों की नियुक्ति नहीं हो जाती है तब तक शहर के 20 संस्कृत विद्वानों ने विद्यार्थियों को संस्कृत ज्ञान देने का संकल्प लिया है। लक्ष्मणबाग मंदिर परिसर के समीप नदी के उस पार स्थित 32 एकड़ भूमि में से 15 एकड़ भूमि में संस्कृत विश्वविद्यालय का भव्य परिसर बनाया जाएगा। यह परिसर रीवा के संस्कृत ज्ञान की परंपरा को पुन: स्थापित करेगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने लक्ष्मणबाग मंदिर परिसर रीवा में आयोजित बैठक में संस्कृत विश्वविद्यालय के रीवा परिसर की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

    बैठक में रीवा कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि कक्षाएं संचालित करने के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। विद्यार्थियों के आवास तथा भोजन की व्यवस्था के लिए परिसर प्रभारी एवं भोजन बनाने वालों की नियुक्ति कर दी गई है।

    अटल पार्क का 3 अक्टूबर को करेंगे लोकार्पण
    उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल सिविल लाइन रीवा में 3 अक्टूबर को रीवा में नव-निर्मित अटल पार्क का लोकार्पण करेंगे। अटल पार्क का निर्माण मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड द्वारा पुनर्घनत्वीकरण योजना के तहत कराया गया है। लोकार्पण समारोह में सुप्रसिद्ध गायक श्री कैलाश खेर एवं उनके साथी कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देंगे।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Deputy Chief Minister Shri Shukla
    Admin

    Related Posts

    बिलासपुर में पुलिस टीम पर भीड़ का हमला, महिला सिपाही की वर्दी फाड़ी, सात आरोपी गिरफ्तार

    March 6, 2026

    चिचोली बस स्टैंड पर बैतूल में सरकारी बुलडोजर की तैयारी, 20 अतिक्रमणकारियों को 7 दिन की मोहलत

    March 6, 2026

    MP: प्राइवेट स्कूलों को मान्यता का अंतिम अवसर, 10 मार्च तक 20 हजार लेट फीस के साथ आवेदन संभव

    March 6, 2026

    दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर मुठभेड़: ₹5 लाख का इनामी माओवादी ढेर, बरामद हुए बड़े पैमाने पर हथियार

    March 6, 2026

    राय जगदलपुर में बजट 2026-27 की योजना, नगर निगम ने सड़क, नाली-पानी और सफाई पर मांगी जनता की राय

    March 6, 2026

    बिलासपुर के 3 दोस्त 9 दिन से दुबई में फंसे, फ्लाइट कैंसिल होने से वापसी में देरी, परिजनों ने भारत सरकार से सहायता की अपील

    March 6, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज फिर बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट

    March 6, 2026

    बिलासपुर में पुलिस टीम पर भीड़ का हमला, महिला सिपाही की वर्दी फाड़ी, सात आरोपी गिरफ्तार

    March 6, 2026

    चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू, यहां जानें पूरा प्रक्रिया

    March 6, 2026

    चिचोली बस स्टैंड पर बैतूल में सरकारी बुलडोजर की तैयारी, 20 अतिक्रमणकारियों को 7 दिन की मोहलत

    March 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.