Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»कोलकाता के आरजी कर रेप केस में नया बवाल, पीड़िता डॉक्टर की मूर्ति स्थापित करने को लेकर विवाद हुआ खड़ा
    देश

    कोलकाता के आरजी कर रेप केस में नया बवाल, पीड़िता डॉक्टर की मूर्ति स्थापित करने को लेकर विवाद हुआ खड़ा

    AdminBy AdminOctober 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कोलकाता के आरजी कर रेप केस में नया बवाल, पीड़िता डॉक्टर की मूर्ति स्थापित करने को लेकर विवाद हुआ खड़ा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कोलकाता
    कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार और हत्या की पीड़िता डॉक्टर की मूर्ति स्थापित करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मूर्ति को विरोध प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने बनवाया है। मूर्ति बनाने वाले कलाकार असित सैन के मुताबिक, 'क्राई ऑफ द ऑवर' नाम की इस प्रतिमा में पीड़िता की जिंदगी के आखिरी लम्हों में में उसकी पीड़ा और भय को दर्शाया गया है। एक ऊंचे स्लैब पर स्थापित इस मूर्ति में एक महिला जैसी आकृति रोते हुए दिखाई दे रही है और इसे आरजी कर के प्रिंसिपल के कार्यालय के पास लगाया गया है। अस्पताल के एक जूनियर डॉक्टर ने कहा, "यह प्रतिमा पीड़िता की नहीं है बल्कि उसके द्वारा झेले गए दर्द और यातना और चल रहे विरोध का प्रतीक है।"

    हालांकि ट्रेनी डॉक्टर की मूर्ति की स्थापना को लेकर हंगामा खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसकी निंदा की है और इसे अपमानजनक और असंवेदनशील बताया है। एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "क्या आप चाहेंगे कि उनकी प्रतिमा लगाई जाए? उनके पीड़ा भरे चेहरे के साथ ऐसा ना करें। यह जो भी बकवास है यह बेहद परेशान करने वाला है।" वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "यह कितना असंवेदनशील है इस से आश्चर्यचकित हूं। किसी के दर्द को अमर कर दिया जाना। किसी को सिर्फ़ यौन शोषण के लिए जाना जाना। मुझे उम्मीद है कि इस मूर्ति को जल्द हटा दिया जाएगा।"

    TMC नेता कुणाल घोष ने की आलोचना
    तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने भी प्रशिक्षु डॉक्टर की प्रतिमा स्थापित करने पर डॉक्टरों की आलोचना की है और कहा कि यह पीड़िता का नाम और पहचान उजागर करने के सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के खिलाफ है। उन्होंने ट्वीट किया, "कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति ऐसा नहीं कर सकता। कला के नाम पर भी नहीं। विरोध प्रदर्शन होंगे और न्याय की मांग की जाएगी। लेकिन मूर्ति में दर्द से कराहती लड़की का चेहरा ठीक नहीं है। पीड़िता की तस्वीरों या मूर्तियों का इस्तेमाल न करने के दिशा-निर्देश हैं।"

    हम न्याय के लिए लड़ते रहेंगे- डॉक्टर
    वहीं इस मामले पर इंडिया टुडे ने आरजी कर अस्पताल के डॉ. देबदत्त के हवाले से बताया, "हमने कोई नियम नहीं तोड़ा है या अदालत के आदेश की अनदेखी नहीं की है। यह सिर्फ एक प्रतीकात्मक मूर्ति है। हम अथॉरिटीज को दिखाना चाहते हैं कि क्या हुआ था और उसे कैसे पीड़ा हुई। हम न्याय के लिए लड़ते रहेंगे।"

    डॉक्टर्स की मांगे
    गौरतलब है कि जूनियर डॉक्टर मंगलवार से दोबारा हड़ताल शुरू कर रहे हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार पर सितंबर में किए गए वादों को पूरा ना करने का आरोप लगाया है। डॉक्टरों ने हड़ताल के 42 दिनों के बाद आंशिक रूप से सेवाएं फिर से शुरू कर दी थीं लेकिन अब उन्होंने वापस काम रोकने का फैसला किया है और आरोप लगाया है कि चिकित्सा कर्मचारियों के लिए सुरक्षा उपायों को बढ़ाने जैसी प्रमुख मांगों को लागू नहीं किया गया। बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट द्वारा उठाई गई प्रमुख मांगों में अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाना, स्वास्थ्य कर्मियों के लिए चौबीसों घंटे सुरक्षा और चिकित्सा पेशेवरों के खिलाफ हिंसा की इसी तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त प्रोटोकॉल शामिल हैं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured New controversy in Kolkata rape case
    Admin

    Related Posts

    टेंडर से अवॉर्ड तक पूरी प्रक्रिया की समय-सीमा तय करने के निर्देश

    March 6, 2026

    दिल्ली एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी, 104 इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसिल; हजारों यात्री परेशान

    March 6, 2026

    ताजमहल देखा मगर घर नहीं लौटे: ईरानी नाविकों की भारत में दर्दनाक आखिरी यात्रा

    March 6, 2026

    ईरान का ट्रंप पर बड़ा तंज: ‘अपने देश में मेयर नहीं चुन पाते, हमारे सुप्रीम लीडर की बात करते हैं’

    March 6, 2026

    MP के दिग्गज नेता और पूर्व CM राजनीति से अलविदा लेने वाले हैं? सोशल पोस्ट से सियासी हलचल बढ़ी

    March 6, 2026

    नाबालिगों पर सोशल मीडिया की रोक: 16 साल से कम बच्चों के लिए नया नियम लागू

    March 6, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    टेंडर से अवॉर्ड तक पूरी प्रक्रिया की समय-सीमा तय करने के निर्देश

    March 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री ने क्रिकेट खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

    March 6, 2026

    आकार में छोटा लेकिन हौसले में बड़ा ईरान: अमेरिका के सामने कैसे टिकती है उसकी सैन्य ताकत

    March 6, 2026

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 50 क्यूआरटी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    March 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.