Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»इंदौर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, 10 महीने में 5वीं बार ऐसा मेल मिला!
    मध्यप्रदेश

    इंदौर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, 10 महीने में 5वीं बार ऐसा मेल मिला!

    AdminBy AdminOctober 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इंदौर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, 10 महीने में 5वीं बार ऐसा मेल मिला!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर
     इंदौर के देवी अहिल्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस साल यह चौथी बार है जब एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने डार्क वेब का इस्तेमाल किया है। इससे पहले इंदौर, भोपाल और देश के 50 अन्य एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।

    ई-मेल के जरिए दी धमकी

    पुलिस के अनुसार, ये धमकी इंदौर एयरपोर्ट के एक स्टाफ को मिली, जो अज्ञात ईमेल आईडी Generalshiva@rediffmail से आया है।

    एयरपोर्ट के सिक्योरिटी इंचार्ज की ऑफिशियल आईडी पर शुक्रवार को आए ई-मेल में एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। भेजे गए इस ई-मेल में लिखा है ‘याद रखना हम दुनिया के ताकतवर देशों से अकेले लड़ रहे हैं। आप भी अपनी तैयारी रखें!’

    सिक्योरिटी इंचार्ज को मिला धमकी भरा मेल
    सबसे बड़ी बात यह है कि धमकी भरा मेल सिक्योरिटी इंचार्ज के औपचारिक मेल अकाउंट पर आया है. इस मेल में लिखा है "याद रखना हम दुनिया के ताकतवर देशों से अकेले लड़ रहे हैं, आप भी अपनी तैयारी रखें", इस मेल के माध्यम से एयरपोर्ट को बम से उड़ाने का जिक्र भी किया गया है. पूरे मामले की शिकायत इंदौर के एरोड्रम थाने में पहुंच चुकी है, जिसके बाद पुलिस ने इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस अभी पूरे मामले में औपचारिक जानकारी देने से बच रही है. पुलिस अधिकारियों कहना है कि साइबर सेल की मदद से उच्च स्तरीय जांच की जा रही है.

    एयरपोर्ट की सिक्योरिटी बढ़ाई
    एयरपोर्ट के सिक्योरिटी इंचार्ज को शिकायत धमकी भरा मेल मिलने के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. एयरपोर्ट के अधिकारियों ने नाम ने छापने की शर्त पर बताया कि इंदौर एयरपोर्ट पर आने जाने वाली फ्लाइट और पैसेंजरों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. इसके अलावा अलग-अलग जांच एजेंसी अभी अपने स्तर पर जांच कर रही है. उल्लेखनीय है कि इंदौर एयरपोर्ट से रोजाना हजारों की संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है.

    इसके बाद सिक्योरिटी इंचार्ज ने तत्काल एरोड्रम थाना पुलिस से संपर्क कर मामले की जानकारी दी। एरोड्रम पुलिस ने देर शाम मेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर सुरक्षा और अन्य एजेंसियों को इस बारे में अलर्ट कर दिया है। मामले में एरोड्रम पुलिस ने बीएनएस की धारा 351(4) के तहत केस दर्ज किया है।

    5वीं बार इस तरह की धमकी

    इंदौर एयरपोर्ट को पिछले 10 महीने में पांचवी बार धमकी मिली। इस बार यह धमकी एयरपोर्ट सिक्योरिटी कमांडेंट के ऑफिशल मेल पर आई है। एरोड्रम पुलिस के मुताबिक एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी सीवी सिंह ने अज्ञात मेल भेजने वाले के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

    शुक्रवार सुबह आया यह मेल

    मेल के आखिरी में ‘जय महाकाल’ और ‘जय आदि शक्ति’ भी लिखा हुआ है। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार धमकी भरा ईमेल शुक्रवार सुबह 10.59 बजे एनआईएल विषय नाम से जनरल शिवा मेल आईडी से आया था। जिसमें बम से उड़ाने की धमकी लिखी हुई थी।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Devi Ahilya International Airport Featured
    Admin

    Related Posts

    मोजतबा खामेनेई कोमा में और पैर कटने की अफवाह, वेस्टर्न मीडिया में सनसनी

    March 13, 2026

    दुर्ग-राजनांदगांव में पारा 39°C चढ़ा पारा

    March 13, 2026

    देश की प्रसिद्ध पंडवानी कलाकार तीजन बाई अस्पताल में भर्ती, रायपुर AIIMS के ICU में चल रहा इलाज

    March 13, 2026

    प्रदेश में घरेलू गैस की कमी नहीं, सप्लाई लगातार जारी रहेगी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    March 13, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व विधायक मती मंगली बाई रावटे के निधन पर जताया गहरा शोक

    March 13, 2026

    यूपी के हापुड़ में गैस सिलेंडरों की जमाखोरी पकड़ी गई, एक घर से 55 भरे सिलेंडर मिले

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मोजतबा खामेनेई कोमा में और पैर कटने की अफवाह, वेस्टर्न मीडिया में सनसनी

    March 13, 2026

    बंगाल चुनाव 2026: BJP ने तय किए 140 उम्मीदवार, रणनीति में बदलाव की उम्मीद

    March 13, 2026

    दुर्ग-राजनांदगांव में पारा 39°C चढ़ा पारा

    March 13, 2026

    देश की प्रसिद्ध पंडवानी कलाकार तीजन बाई अस्पताल में भर्ती, रायपुर AIIMS के ICU में चल रहा इलाज

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.