Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»प्रधानमंत्री मातृ-वंदना योजना : मातृत्व का सम्मान और सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ते कदम
    मध्यप्रदेश

    प्रधानमंत्री मातृ-वंदना योजना : मातृत्व का सम्मान और सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ते कदम

    AdminBy AdminOctober 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रधानमंत्री मातृ-वंदना योजना : मातृत्व का सम्मान और सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ते कदम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल

    माँ बनना हर महिला के जीवन का सबसे खास और भावनात्मक अनुभव होता है। यह एक ऐसा सफर है, जो न केवल शारीरिक बदलाव लाता है, बल्कि मानसिक और भावनात्मक स्तर पर भी गहराई तक प्रभावित करता है। सतना जिले की ग्राम बिलाईखार, ग्राम पंचायत सूरजपुरा निवासी पूजा यादव भी इस बात का समर्थन करती हैं। पूजा कहती है कि माँ बनना जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। इस वक्त मिली उचित सलाह और सहायता बहुत मददगार साबित होती है। भारत में गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा, पोषण और स्वास्थ्य का ख्याल रखने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मातृ-वंदना योजना की शुरूआत की गई थी।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि प्रधानमंत्री मातृ-वंदना योजना एक भावनात्मक रूप से संवेदनशील पहल है, जो हर गर्भवती महिला के भीतर सुरक्षा और आशा की भावना को जन्म देती है। इससे वह न केवल अपने लिये, बल्कि अपने बच्चे के भविष्य के लिये भी एक स्वस्थ और सुरक्षित जीवन की नींव रख सकती है।

    पूजा कहती हैं कि जब पहली बार वे गर्भवती हुईं, तो उन्हें आँगनवाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से प्रधानमंत्री मातृ-वंदना योजना के बारे में जानकारी मिली। पूजा को गर्भावस्था के पंजीकरण के समय तीन हजार रुपये की पहली किश्त मिली। इस दौरान पूजा ने पोषक तत्वों से भरपूर फल, सब्जियाँ और अन्य जरूरत के सामान की खरीददारी की। पूरे गर्भावस्था के दौरान पूजा स्वस्थ रही और इसके बाद उन्होंने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद और पहला टीका लगवाने पर उसे 2 हजार रुपये की दूसरी किश्त मिली। पूजा पीएमएमवीवाय के तहत मिली आर्थिक सहायता को मील का पत्थर मानती हैं।

    मध्यप्रदेश 5 वर्षों से लगातार प्रथम स्थान पर

    उल्लेखनीय है कि पूजा जैसी लगभग 43 लाख से अधिक प्रदेश की महिलाओं को पीएम मातृ-वंदना योजना का लाभ मिला है। मध्यप्रदेश योजना के प्रारंभ से वर्ष 2022-23 तक निरंतर 5 वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पर है। कामकाज पर जाने, पारिवारिक स्थिति अच्छी न होने के कारण गर्भावस्था में पोषण हमेशा हाशिये पर रहता है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को मजदूरी की हानि की आंशिक क्षतिपूर्ति के रूप में नगद प्रोत्साहन प्रदान करने और द्वितीय प्रसव पर बालिका जन्म को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मातृ-वंदना योजना चलाई जा रही है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत प्रदेश के समस्त जिलों में योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजना के प्रारंभ से अब तक लगभग 43.81 लाख हितग्राहियों का पंजीयन कर 1210 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

    प्रदेश में प्रधानमंत्री मातृ-वंदना योजना का लाभ हर पात्र हितग्राही को मिले, इसके लिये महिला-बाल विकास विभाग के नेतृत्व में 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान संकल्प-एचईडब्ल्यू के तहत मातृत्व लाभ सप्ताह का आयोजन किया गया। इसमें लाभार्थियों के साथ इन्टरेक्टिव सत्रों के माध्यम से ईएमएमवीवाय के लाभों के प्रभाव का आंकलन किया गया। इसी क्रम में 2 से 30 सितम्बर, 2024 तक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक 61 हजार 207 नवीन हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana
    Admin

    Related Posts

    भिलाई टाउनशिप में अवैध निर्माण पर बीएसपी प्रबंधन करेगा सख्त कार्रवाई

    March 5, 2026

    माओवादी संगठन के पोलित ब्यूरो मेंबर गणपति करेंगे आत्मसमर्पण!

    March 5, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों-कर्मचारियों संग खेली होली

    March 5, 2026

    सिग्नल ओवरशूट के कारण बिलासपुर में पटरी से गिरे मालगाड़ी के 9 वैगन

    March 5, 2026

    कठिन हालात में भी पीएम मोदी ने निकाला समाधान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    March 5, 2026

    ग्राम झांपी से 19 वर्षीय युवक हुआ लापता

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    भिलाई टाउनशिप में अवैध निर्माण पर बीएसपी प्रबंधन करेगा सख्त कार्रवाई

    March 5, 2026

    माओवादी संगठन के पोलित ब्यूरो मेंबर गणपति करेंगे आत्मसमर्पण!

    March 5, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों-कर्मचारियों संग खेली होली

    March 5, 2026

    सिग्नल ओवरशूट के कारण बिलासपुर में पटरी से गिरे मालगाड़ी के 9 वैगन

    March 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.