Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»जनजातीय कार्य मंत्री एवं प्रमुख सचिव की उपस्थिति में हुई उन्मुखीकरण कार्यशाला
    मध्यप्रदेश

    जनजातीय कार्य मंत्री एवं प्रमुख सचिव की उपस्थिति में हुई उन्मुखीकरण कार्यशाला

    AdminBy AdminOctober 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जनजातीय कार्य मंत्री एवं प्रमुख सचिव की उपस्थिति में हुई उन्मुखीकरण कार्यशाला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल
    जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा है कि केन्द्र सरकार के 'धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान' में राज्य सरकार प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में समग्र विकास एवं लक्षित आबादी का कल्याण सुनिश्चित करेगी। उन्होंने अधिकारियों को इस अभियान को प्राथमिकता देने और सुनिश्चित करने के लिए कहा कि कोई भी पात्र जनजातीय परिवार/व्यक्ति इस अभियान के तहत मिलने वाले लाभों से वंचित न रहे। मंत्री डॉ. शाह आज प्रशासन अकादमी में "धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान" की उन्मुखीकरण कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

    मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने प्रमुख सचिव डॉ. ई. रमेश कुमार के साथ विभागीय जिलाधिकारियों को अभियान के शीघ्र और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अपने प्रस्ताव शीघ्रता से प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रदेश के जनजातीय समुदाय के जीवन स्तर को सुधारने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है, जिसमें हितग्राहियों की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। मध्यप्रदेश के 51 जिलों के 267 विकासखंडों के 11 हजार 377 गांवों में इस अभियान का व्यापक रूप से संचालन किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य प्रदेश की बड़ी जनजातीय आबादी को शासकीय सेवाओं एवं सुविधाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है।

    प्रमुख सचिव डॉ. ई. रमेश कुमार ने भी विभागीय अधिकारियों को विशेष रूप से अभिप्रेरित करते हुए इस अभियान के लक्ष्यों की पूर्ति कर लिए ठोस योजना बनाने और उनके क्रियान्वयन की दिशा में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान अपने जिले के जनजातीय क्षेत्रों में अधिकाधिक मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) और जनजातीय बहु विपणन केन्द्र (टीएमएमसी) निर्माण के प्रस्ताव भेजें।

    अभियान के प्रमुख लाभार्थी
    अभियान से मध्यप्रदेश के 18 लाख 58 हजार जनजातीय परिवारों को लाभ मिलेगा, जिससे कुल 93 लाख 23 हजार जनजातीय आबादी को विभिन्न सेवाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा। साथ ही तहत भारत सरकार के 17 लाईन मंत्रालयों/विभागों द्वारा प्रदान की जाने वाली 25 प्रकार की सेवाओं और सुविधाओं को इन जनजातीय परिवारों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी, जिससे उनकी आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक स्थिति में सुधार हो सके।

    अभियान के मुख्य उद्देश्य
    जनजातीय समुदाय को स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, आजीविका, और बुनियादी सेवाओं की सुविधाओं तक पहुंच सुनिश्चित करना और जनजातीय क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं का विकास इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और हितग्राहियों तक समय पर सेवाओं की उपलब्धता और जनजातीय परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए विशेष प्रयास इस अभियान के दौरान किये जायेंगे।

    उल्लेखनीय है कि 'धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान' के अंतर्गत प्रदेश की जनजातीय आबादी के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे जनजातीय समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    भोपाल के 6 प्राइवेट हॉस्पिटल 1 अप्रैल से हो सकते हैं बंद, सीएमएचओ ने रिन्यू न करने पर भेजा नोटिस

    March 13, 2026

    भोपाल सेक्स रैकेट: दो बहनों के मामले में नए राज खुलते हैं, जानें सिंडिकेट की इनसाइड स्टोरी

    March 13, 2026

    MP में सीजन की पहली लू का अलर्ट: रतलाम, नर्मदापुरम और धार में हीट वेव, 14-15 मार्च को बारिश की संभावना

    March 13, 2026

    आइसर की नई तकनीक से सेमीकंडक्टर निर्माण में सुधार, स्वदेशी माइक्रोफैब्रिकेशन से बढ़ेगी गति

    March 13, 2026

    MP के तीन तहसीलों के 14 गांवों में मिला लौह अयस्क का खजाना, सरकार को होगा बड़ा फायदा

    March 13, 2026

    MP का शहर जल्द जुड़ेगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से, हाईस्पीड रोड प्रोजेक्ट को दी हरी झंडी

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    “BCCI का बड़ा कदम: T20 टीम से बाहर हुए क्रिकेटर को मिलेगा अवॉर्ड, राहुल द्रविड़ भी होंगे सम्मानित”

    March 13, 2026

    भोपाल के 6 प्राइवेट हॉस्पिटल 1 अप्रैल से हो सकते हैं बंद, सीएमएचओ ने रिन्यू न करने पर भेजा नोटिस

    March 13, 2026

    भोपाल सेक्स रैकेट: दो बहनों के मामले में नए राज खुलते हैं, जानें सिंडिकेट की इनसाइड स्टोरी

    March 13, 2026

    MP में सीजन की पहली लू का अलर्ट: रतलाम, नर्मदापुरम और धार में हीट वेव, 14-15 मार्च को बारिश की संभावना

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.