Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»भाजपा ने राउत के बयान को खारिज किया, लाड़ली बहना योजना नहीं होगी बंद: सीएम मोहन यादव
    मध्यप्रदेश

    भाजपा ने राउत के बयान को खारिज किया, लाड़ली बहना योजना नहीं होगी बंद: सीएम मोहन यादव

    AdminBy AdminOctober 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भाजपा ने राउत के बयान को खारिज किया, लाड़ली बहना योजना नहीं होगी बंद: सीएम मोहन यादव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल
    महाराष्ट्र के शिवसेना नेता(उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने करारा जवाब दिया है। यादव ने कहा, संजय राउत जरा मध्य प्रदेश आकर देखें। जब से लाड़ली बहना योजना आरंभ हुई है, तब से लगाातार हर महीने प्रदेश की 1.29 करोड़ बहनों के खातों में सम्मान की यह राशि भेजी जा रही है।

    महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में हार के भय से उद्धव की पार्टी बहनों को बरगलाना चाहती है, बहनें ही इसका उत्तर देंगी। दरअसल, राउत ने एक बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की बहनों को अब इस योजना के पैसे नहीं मिल रहे हैं।

    हार के डर से शिवसेना
    लाड़ली बहना योजना बंद होने को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत (उद्धव ठाकरे गुट) के बयान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा, हमने हमारी 500 साल पूर्व की सम्राज्ञी वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती के अवसर पर एक साथ प्रदेश की हितग्राही लाड़ली बहनों के खातों में राशि डाली है। कोई ऐसा महीना नहीं जा रहा है जिसमें यह राशि नहीं डाली गई है, लेकिन हार के डर से शिवसेना(उद्धव ठाकरे गुट) के लोग महाराष्ट्र के चुनाव में मतदाताओं को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। यादव ने कहा कि यह नारी सशक्तिकरण की योजना है, जिसे हम बंद करने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि हमारी योजना के तहत बहनों के जीवन में बेहतरी हो।

    एक्स पर दिनभर छायी रही लाड़ली बहना शक्ति पोस्ट
    सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर मुख्यमंत्री मोहन यादव की पोस्ट दूसरे नंबर पर दिनभर ट्रेंड करती रही। लाड़ली बहना शक्ति नामक शीर्षक से जारी इस पोस्ट में हजारों लोगों ने शिवसेना नेता संजय ठाकरे के बयान की आलोचना भी की।

    भाजपा के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने एक्स पर कहा कि जाको प्रभु तरुण दुख देही। ताकि मति पहले हर लेही। संजय राउत ने नवरात्र में मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों को अपमानित करने उनका मजाक बनाने का कार्य किया है। इस शक्ति से छेड़छाड़ का करारा जवाब महाराष्ट्र की स्त्री शक्ति देगी।

    चुनाव से पहले ही हार मान ली
    संजय राउत ने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि संजय राउत का बयान चुनाव से पहले ही हार मानने वाला है। महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव अभी घोषित हुए नहीं हैं और हरियाणा के परिणाम देखकर राउत ने अनुमान लगा लिया कि उनकी पार्टी का भी यही हाल होना है। अग्रवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश में लाडली बहनों के जीवन में इस योजना ने चमत्कारिक बदलाव लाए हैं, महाराष्ट्र में भी यह महिला सशक्तीकरण की दिशा में अभूतपूर्व परिवर्तन लाएगी।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Ladli Behna Yojana top-news
    Admin

    Related Posts

    भोपाल के 6 प्राइवेट हॉस्पिटल 1 अप्रैल से हो सकते हैं बंद, सीएमएचओ ने रिन्यू न करने पर भेजा नोटिस

    March 13, 2026

    भोपाल सेक्स रैकेट: दो बहनों के मामले में नए राज खुलते हैं, जानें सिंडिकेट की इनसाइड स्टोरी

    March 13, 2026

    MP में सीजन की पहली लू का अलर्ट: रतलाम, नर्मदापुरम और धार में हीट वेव, 14-15 मार्च को बारिश की संभावना

    March 13, 2026

    आइसर की नई तकनीक से सेमीकंडक्टर निर्माण में सुधार, स्वदेशी माइक्रोफैब्रिकेशन से बढ़ेगी गति

    March 13, 2026

    MP के तीन तहसीलों के 14 गांवों में मिला लौह अयस्क का खजाना, सरकार को होगा बड़ा फायदा

    March 13, 2026

    MP का शहर जल्द जुड़ेगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से, हाईस्पीड रोड प्रोजेक्ट को दी हरी झंडी

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    “BCCI का बड़ा कदम: T20 टीम से बाहर हुए क्रिकेटर को मिलेगा अवॉर्ड, राहुल द्रविड़ भी होंगे सम्मानित”

    March 13, 2026

    भोपाल के 6 प्राइवेट हॉस्पिटल 1 अप्रैल से हो सकते हैं बंद, सीएमएचओ ने रिन्यू न करने पर भेजा नोटिस

    March 13, 2026

    भोपाल सेक्स रैकेट: दो बहनों के मामले में नए राज खुलते हैं, जानें सिंडिकेट की इनसाइड स्टोरी

    March 13, 2026

    MP में सीजन की पहली लू का अलर्ट: रतलाम, नर्मदापुरम और धार में हीट वेव, 14-15 मार्च को बारिश की संभावना

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.