Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»जो रूट का कैच छोड़ने पर बाबर आजम की हुई किरकिरी, ‘ना बैटिंग आती, ना फील्डिंग और ना ही शर्म’
    खेल

    जो रूट का कैच छोड़ने पर बाबर आजम की हुई किरकिरी, ‘ना बैटिंग आती, ना फील्डिंग और ना ही शर्म’

    AdminBy AdminOctober 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जो रूट का कैच छोड़ने पर बाबर आजम की हुई किरकिरी, ‘ना बैटिंग आती, ना फील्डिंग और ना ही शर्म’
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुल्तान
    इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट और हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन गुरुवार को कई बड़े रिकॉर्ड धराशायी कर दिए हैं। जो रूट ने दोहरा शतक तो वहीं हैरी ब्रूक ने तिहरा शतक जड़कर पाकिस्तान के गेंदबाजों की बैंड बजा दी है। मैच के चौथे दिन पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम की जमकर किरकिरी हुई है। क्योंकि उन्होंने इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट का एक आसान कैच छोड़ दिया था, उस समय अगर रूट का विकेट गिर जाता तो पाकिस्तान मैच में वापसी कर सकता था।

    बाबर आजम की इस गलती की वजह से पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ। जो रूट ने अपने शतक को दोहरे शतक में बदला। ये घटना मैच के चौथे दिन हुई, जब जो रूट 186 के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। नसीम शाह के ओवर में रूट ने पुल शॉट खेला लेकिन गेंद उनके बल्ले पर सही से लगी नहीं और सीधे मिड विकेट पर खड़े बाबर आजम के हाथ में गई। बाबर आजम को एक आसान कैच मिला था लेकिन बाबर आजम से गलती हुई और कैच ड्रॉप हुआ। बाबर से कैच छूटने पर नसीम शाह ने निराशा जाहिर की। बाबर आजम के कैच छोड़ने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने उनको जमकर ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा, ‘’ना बैटिंग आती, ना फील्डिंग और ना ही शर्म।'' कई यूजर्स ने उन्हें टीम से बाहर करने का सुझाव दिया।

    जो रूट ने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और दोहरा शतक लगाया। जो रूट ने 375 गेंद में 262 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 17 चौके लगाए। जो रूट इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने इस मैच में 250 से अधिक रनों की पारी खेलते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 20 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। रूट के टेस्ट करियर का यह छठा दोहरा शतक है और वह इंग्लैंड की ओर से टेस्ट में दूसरे सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    हैरी ब्रूक ने भी अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया है। क्रिकेट इतिहास में यह दूसरी बार है, जब इंग्लैंड के दो बल्लेबाजों ने एक ही पारी में दोहरे शतक लगाने का कारनामा किया है। इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों के बीच 400 रनों से अधिक की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड की ओर से टेस्ट की एक ही पारी में दो दोहरा शतक बनाने का कारनामा 1985 में भारत के खिलाफ चेन्नई में जो ग्रीम फाउलर और माइक गैटिंग ने किया था।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Babar Azam top-news
    Admin

    Related Posts

    पीएम मोदी ने असम से जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त

    March 14, 2026

    इंदौर में आज से शुरू हो रहा राष्ट्रीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट, 43 साल बाद 32 राज्यों के 400 खिलाड़ी लेंगे भाग

    March 14, 2026

    इंदौर-शारजाह फ्लाइट हफ्ते में चार दिन चलेगी, 29 मार्च से तीन दिन रहेगी बंद, खाली दिनों में बैंकॉक की उड़ान संभव

    March 14, 2026

    टीम इंडिया के क्रिकेटर ने T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद वैष्णो देवी में मां के दरबार में सिर झुका किया आशीर्वाद

    March 14, 2026

    गर्मी की छुट्टियों में रेलवे की बड़ी सौगात, 1,484 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू

    March 14, 2026

    25 साल बाद खुलासा: वीवीएस लक्ष्मण ने किस बैट से खेली थी ऐतिहासिक 281 रन की पारी

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    पीएम मोदी ने असम से जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त

    March 14, 2026

    बच्चों की कलम से: क्या आपको भी क्रिकेट पसंद है मेरी तरह?

    March 14, 2026

    दुर्ग में 247 परिवारों को मिलेगा पीएम आवास का लाभ, राज्य शासन ने दी हरी झंडी

    March 14, 2026

    एमपी में LPG संकट बढ़ा, रायसेन में चक्काजाम, उज्ज्वला सिलेंडर की बुकिंग में वृद्धि, इंडक्शन और इलेक्ट्रिक चूल्हों की मांग भी बढ़ी

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.