Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»एसडीएम रीडर की कार्य प्रणाली से लोग परेशान शिकायतों के बाद भी नहीं हो पा रही कार्यवाही
    मध्यप्रदेश

    एसडीएम रीडर की कार्य प्रणाली से लोग परेशान शिकायतों के बाद भी नहीं हो पा रही कार्यवाही

    AdminBy AdminOctober 11, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एसडीएम रीडर की कार्य प्रणाली से लोग परेशान शिकायतों के बाद भी नहीं हो पा रही कार्यवाही
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बल्देवगढ़

    बल्देवगढ़ अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में पदस्थ बाबू की मनमानी के चलते लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है लगातार एसडीएम रीडर अमित पांडे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते आ रहे हैं और एसडीएम से लेकर जिला कलेक्टर तक कई बार लोगों के द्वारा शिकायत की गई लेकिन एसडीएम अमित पांडे की राजनीतिक पकड़ अच्छी होने के कारण इनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पा रहा है और यह एक ही कार्यालय में करीब 10 वर्षों से पदस्थ हैं जिस कारण से कार्यालय में इनका ही दबदबा चलता है कार्यालय में रिकॉर्ड सुधार की कई फाइलें धूल खा रही है और कई सालों से लोग कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं लेकिन जिला प्रशासन के द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। भ्रष्टाचार के मामले में बाबुओं पर कार्यवाही न होने के कारण इनके हौसले बुलंद बने हुए हैं।

    ऐसा ही मामला  दोपहर 2:00 बजे के करीब एक विधवा महिला रामकुंवर लोधी एवं उसकी पुत्री जयंती लोधी एसडीएम कार्यालय एक गाय लेकर पहुंची तो कार्यालय के बाहर बैठे लोग अचंभित रह गए कि आखिर एसडीएम कार्यालय में गाय लेकर आने का उद्देश्य क्या होगा जब इस मामले में जानकारी ली गई तो पता चला कि एसडीम रीडर के द्वारा जमीन पर स्टे के ऐवज में एसडीएम के नाम पर ₹50000 रिश्वत की मांग की गई उक्त विधवा महिला के पास रुपए न होने पर एवं घर गृहस्ती में एक गाय ही थी जिसे लेकर वह एसडीएम कार्यालय पहुंच गई और रिश्वत के एवज में उसने बाबू से गाय लेने की बात कही मामले की जानकारी जब आसपास के लोगों को एवं अधिकारियों को लगी तो मौके पर हड़कंप मच गया।

    और नायब तहसीलदार पलक जैन भी अपने बाबू को बचाने के चक्कर में मौके पर पहुंच गए। नायब तहसीलदार को महिला के द्वारा बताया गया कि एसडीएम रीडर अमित पांडे के द्वारा उससे ₹50000 की रिश्वत की मांग की जा रही है और उसकी जमीन भूमि खसरा नंबर 1021/6/1 रकवा 0.223 हे. पर अनावेदक प्रमोद तिवारी पिता बालकिशन तिवारी निवासी इमलाना हाल निवासी बल्देवगढ़ के द्वारा बल पूर्वक अवैध निर्माण कार्य कराया जा रहा है बताया गया कि प्रमोद तिवारी आए दिन लोगों को शराब पिलाकर रात में पहुंचता है और मेरे एवं मेरी पुत्री के साथ गाली-गलौज करता है बाहुबल के आधार पर वह मेरी जमीन पर जबरदस्ती अवैध मकान का निर्माण कार्य करा रहा है जिसको लेकर उक्त महिला के द्वारा एक सप्ताह से एसडीएम कार्यालय के चक्कर लगाए जा रहे है लेकिन उसकी सुनने को कोई भी तैयार नहीं है महिला के द्वारा बताया गया कि जब मैं एसडीएम श्रीमती भारती देवी मिश्रा के पास जाती हूं तो उनके द्वारा बाबू के पास जाने की बात कही जाती है बाबू के पास पहुंचती हूं तो उनका कहना होता है कि बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होगा जब तक मुझे ₹50000 नहीं दोगी तब तक कोई स्ट्रे नहीं मिलेगा।

    वही एसडीएम रीडर का कहना है कि उक्त भूमि पर 2023 में स्ट्रे दे दिया गया था अब दूसरा स्ट्रे नहीं मिल सकता इसी बात पर महिला का कहना है कि एसडीएम रीडर के द्वारा लगातार 1 वर्ष से मुझे गुमराह किया जा रहा है और स्ट्रे ऑर्डर की कॉपी की जगह वह एक अन्य कागज दे देते हैं और पुलिस थाने जाकर मौके पर निर्माण कार्य रुकवाने की बात कहते है जब मैं पुलिस थाने में जाती हूं तो पुलिस का कहना होता है कि यह स्ट्रे आर्डर नहीं है इसलिए मैं कार्य नहीं रुकवा सकता अब आखिर महिला जाए तो जाए कहां इसलिए जब वह अधिक परेशान हो गई तो वह अपनी पुत्री के साथ एसडीएम कार्यालय एक गाय लेकर पहुंची जहां पर उन्होंने बताया कि यदि आज स्ट्रे नहीं मिलता है और मौके पर काम नहीं रुकवाया जाता है तो मैं आज यही पेट्रोल डालकर आग लगाकर प्राण दे दूंगी।

    महिला ने नायब तहसीलदार पर आरोप लगाया कि नायब तहसीलदार एवं बाबू के द्वारा एसडीएम के चेंबर में मुझे बुलाया और कहा कि तुमने यदि पत्रकारों के सामने इस प्रकार का ड्रामा किया तो आप स्वयं समझ लेना कि तुम्हारी जमीन का क्या होगा
    महिला का कहना है कि इस प्रकार की धमकी दी जा रही है तो अब मेरी जमीन में हेरा फेरी हो सकती है लेकिन मैं इससे डरने वाली नहीं हूं यदि उक्त जमीन पर मुझे स्ट्रे नहीं मिलता और काम नहीं रुकवाया जाता तो मैं एसडीएम कार्यालय के बाहर आत्मदाह करूंगी।

    वही इस संबंध में एसडीएम श्रीमती भारती देवी मिश्रा से दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उनका कहना है कि उक्त जमीन पर स्ट्रे हो गया था और उक्त मामले में तहसीलदार एवं पटवारी को जांच के लिए निर्देशित किया गया था।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    दुर्ग-राजनांदगांव में पारा 39°C चढ़ा पारा

    March 13, 2026

    देश की प्रसिद्ध पंडवानी कलाकार तीजन बाई अस्पताल में भर्ती, रायपुर AIIMS के ICU में चल रहा इलाज

    March 13, 2026

    प्रदेश में घरेलू गैस की कमी नहीं, सप्लाई लगातार जारी रहेगी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    March 13, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व विधायक मती मंगली बाई रावटे के निधन पर जताया गहरा शोक

    March 13, 2026

    यूपी के हापुड़ में गैस सिलेंडरों की जमाखोरी पकड़ी गई, एक घर से 55 भरे सिलेंडर मिले

    March 13, 2026

    गैस सिलेंडर आपूर्ति व्यवस्था पर मुख्य सचिव ने कलेक्टरों के साथ की अहम बैठक

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मोजतबा खामेनेई कोमा में और पैर कटने की अफवाह, वेस्टर्न मीडिया में सनसनी

    March 13, 2026

    बंगाल चुनाव 2026: BJP ने तय किए 140 उम्मीदवार, रणनीति में बदलाव की उम्मीद

    March 13, 2026

    दुर्ग-राजनांदगांव में पारा 39°C चढ़ा पारा

    March 13, 2026

    देश की प्रसिद्ध पंडवानी कलाकार तीजन बाई अस्पताल में भर्ती, रायपुर AIIMS के ICU में चल रहा इलाज

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.