Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»सलवार सूट पहनकर एटीएम काटने आये बदमाश, बजा सायरन तो भागे, पुलिस ने किया गिरफ्तार
    मध्यप्रदेश

    सलवार सूट पहनकर एटीएम काटने आये बदमाश, बजा सायरन तो भागे, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    AdminBy AdminOctober 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सलवार सूट पहनकर एटीएम काटने आये बदमाश, बजा सायरन तो भागे, पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    उज्जैन

    उज्जैन शहर के फाजलपुरा में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम को शुक्रवार तड़के करीब चार बजे तीन बदमाशों ने कटर से काटने का प्रयास किया था। सायरन बजने पर तीनों भाग निकले। एक बदमाश लड़की की ड्रेस पहनकर एटीएम में घुसा था। उसने सीसीटीवी कैमरों पर काले रंग का स्प्रे कर दिया था।

    पुलिस मौके पर पहुंची तब तक बदमाश वहां से निकल गए थे। आरोपित ऑटो में बैठकर आए थे। पुलिस ने ऑटो का नंबर पता कर तीनों को मात्र आठ घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया। चिमनगंज पुलिस ने बताया कि फाजलपुरा क्षेत्र में बैंक आफ महाराष्ट्र का एटीएम लगा हुआ है।

    मुंह पर काले रंग का कपड़ा बांध रखा था
    यहां शुक्रवार तड़के करीब चार बजे तीन बदमाश वहां आए थे। एक बदमाश ने सलवार सूट पहन रखा था। मुंह पर काले रंग का कपड़ा बांध रखा था। वह एटीएम में घुसा और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों पर काले रंग का स्प्रे कर दिया था।

    इसके बाद तीनों बदमाशों ने कटर से एटीएम काटने का प्रयास किया।। लेकिन उसी दौरान एटीएम में लगा सायरन बज गया। तेज आवाज होने से बदमाश वारादत को अंजाम दिए बगैर वहां से जल्दी से निकल गए। ऑटो नंबर के आधार पर किया गिरफ्तार एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि तीनों बदमाश ऑटो में बैठकर एटीएम आए थे।

    सायरन बजने पर ऑटो में बैठकर निकल गए
    सायरन बजने पर ऑटो में ही बैठकर वापस निकल गए थे। पुलिस का कहना है कि सायरन बजने की जानकारी मिलने पर गश्त कर रही टीम मौके पर पहुंची तब तक बदमाश वहां से भाग निकले थे। पुलिस व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट जांच की थी। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली थी। जिसमें ऑटो का नंबर मिल गया था।

    पुलिस ने ऑटो चालक व मुख्य आरोपित सोहेल पुत्र अब्दुल कलीम उम्र 19 वर्ष निवासी गली नंबर तीन फाजलपुरा, कालू पुत्र प्रभूलाल उम्र 19 साल निवासी पिपलीनाका, विवेक पुत्र मनोज यादव उम्र 18 वर्ष निवासी भेरूनाला कृष्ण कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस न आरोपितों से आटो व कटर मशीन बरामद की है। विवेक ही लड़की की ड्रेस में एटीएम में घुसा था।

    नोएडा मुख्यालय ने दी पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना
    बदमाश जब एटीएम मशीन काट रहे थे उस दौरान उसमें लगे सेंसर के कारण नोएडा मुख्यालय में सायरन बज गया था। जिसकी सूचना उज्जैन पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई थी। कंट्रोल रूम ने गश्त कर रहे एसआई जितेंद्र सोलंकी व टीम को एटीएम की जांच करने भेजा था।

    मगर पूर्व में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का एटीएम कोतवाली थाने के समीप होने के कारण टीम वहां पहुंच गई थी। बाद में कंट्रोल ने नोएडा मुख्यालय से एटीएम की लोकेशन लेकर फाजलपुरा पहुंचाया था। इस कारण बदमाश वहां से निकल गए थे। बैंक मुख्यालय समय पर सही लोकेशन देता तो पुलिसकर्मी बदमाशों को रंगे हाथों ही गिरफ्तार कर लेते।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    14 मार्च तक चुकाएं ई-चालान, नहीं तो लोक अदालत आदेशानुसार वाहन जब्त किए जाएंगे

    March 13, 2026

    जूनियर डॉक्टर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की अहम कड़ी: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    March 13, 2026

    एमपी ट्रांसको ने बढ़ाई पॉवर क्षमता, बिसनूर सब स्टेशन में लगाया 50 एमव्हीए ट्रांसफार्मर

    March 13, 2026

    भारतीय संस्कृति में धरती मां समान, प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    March 13, 2026

    लोकायुक्त ने लगाया भोपाल नगर निगम पर छापा, फर्जी बिल घोटाले की जांच में 10 साल के दस्तावेज जब्त

    March 13, 2026

    आजीविका मिशन ने बदली किस्मत, धमतरी की योगेश्वरी देवांगन बनीं प्रेरणादायक महिला

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    14 मार्च तक चुकाएं ई-चालान, नहीं तो लोक अदालत आदेशानुसार वाहन जब्त किए जाएंगे

    March 13, 2026

    एक्ट्रेस मलाइका की लव लाइफ: 17 साल छोटे बिजनेसमैन के साथ रिलेशनशिप की चर्चा

    March 13, 2026

    जूनियर डॉक्टर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की अहम कड़ी: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    March 13, 2026

    एमपी ट्रांसको ने बढ़ाई पॉवर क्षमता, बिसनूर सब स्टेशन में लगाया 50 एमव्हीए ट्रांसफार्मर

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.