Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»किशोरकुमार की पुण्यतिथि पर फूलों से महक उठी उनकी समाधि, दूध जलेबी का लगाया भोग
    मध्यप्रदेश

    किशोरकुमार की पुण्यतिथि पर फूलों से महक उठी उनकी समाधि, दूध जलेबी का लगाया भोग

    AdminBy AdminOctober 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    किशोरकुमार की पुण्यतिथि पर फूलों से महक उठी उनकी समाधि, दूध जलेबी का लगाया भोग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     खंडवा

    किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर रविवार को उनका समाधि स्थल मधुर गीतों से गूंज उठा। सुरों की महफिल ऐसी सजी की जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारी तक खुद को गाने से नहीं रोक पाए। महापौर अमृता यादव, कलेक्टर अनूप कुमार सिंह और एसपी मनोजकुमार राय ने किशोर दा को स्वारांजलि दी।

    यहां महाराष्ट्र, कोलकाता सहित अन्य मध्य प्रदेश से भी किशोर प्रशंसक आए और उन्होंने अपने अंदाज में किशोर कुमार को गीतों से श्रद्धांजलि दी। सुबह दस बजे से किशोर कुमार की समाधि पर गीतों की प्रस्तुति शुरू हो गई थी। यहां नगर निगम ने किशोर कुमार की समाधि को फूलों से सजाया। उन्हें दूध जलेबी का भोग भी लगाया। इधर शहर में भी अलग अलग क्षेत्रों में किशोर कुमार के प्रशंसकों ने आयोजन किए।

    मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किशोर कुमार अलंकरण समारोह आज शहर में आयोजित किया जाएगा। इस विशेष आयोजन में फिल्म निदेशक राजकुमार हिरानी को अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर होने वाले इस आयोजन में पार्श्व गायक नीरज श्रीधर आर्केस्ट्रा के साथ गीतों की प्रस्तुति देंगे।

    किशोन नाइट कार्यक्रम
    पुलिस लाइन ग्राउंड पर शनिवार को किशोर कुमार अलंकरण की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। यहां आयोजन के लिए मंच तैयार किया गया है। वहीं, आयोजन स्थल पर करीब 500 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। रविवार को शाम सात बजे यहां किशोर नाइट कार्यक्रम की शुरुआत होगी।

    इसी कार्यक्रम में फिल्म निदेशक और पटकथा लेखक राजकुमार हिरानी को किशोर कुमार अलंकरण दिया जाएगा। संस्कृति विभाग की ओर से जारी आमंत्रण पत्र में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव का नाम भी उल्लेखित किया गया है। हालांकि जिला प्रशासन के पास मुख्यमंत्री के आगमन की अधिकृत सूचना शनिवार रात्रि तक नहीं आई थी।

    कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने शनिवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि हरफनमौला किशोर कुमार का अपनी जन्मभूमि से प्रेम था। वे हमेशा कहा करते थे, दूध जलेबी खाएंगे खंडवा में बस जाएंगे। उन्होंने अपना अंतिम संस्कार भी खंडवा में ही किए जाने की इच्छा जताई थी।

    दुनिया का पहला ऐसा बेहतरीन और बड़ा कलाकार होगा। जिसकी जन्मभूमि और समाधि खंडवा में है। हम सौभाग्यशाली है। शाह ने कहा कि 2004 में जब मैं संस्कृति मंत्री था तो मैंने किशोर कुमार अलंकरण खंडवा में शुरू कराया। पहले भोपाल में यह समारोह होता था। मैंने तात्कालीन मुख्यमंत्री से कहा कि सम्मान खंडवा में दिया जाना चाहिए।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    14 मार्च तक चुकाएं ई-चालान, नहीं तो लोक अदालत आदेशानुसार वाहन जब्त किए जाएंगे

    March 13, 2026

    जूनियर डॉक्टर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की अहम कड़ी: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    March 13, 2026

    एमपी ट्रांसको ने बढ़ाई पॉवर क्षमता, बिसनूर सब स्टेशन में लगाया 50 एमव्हीए ट्रांसफार्मर

    March 13, 2026

    भारतीय संस्कृति में धरती मां समान, प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    March 13, 2026

    लोकायुक्त ने लगाया भोपाल नगर निगम पर छापा, फर्जी बिल घोटाले की जांच में 10 साल के दस्तावेज जब्त

    March 13, 2026

    आजीविका मिशन ने बदली किस्मत, धमतरी की योगेश्वरी देवांगन बनीं प्रेरणादायक महिला

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    14 मार्च तक चुकाएं ई-चालान, नहीं तो लोक अदालत आदेशानुसार वाहन जब्त किए जाएंगे

    March 13, 2026

    एक्ट्रेस मलाइका की लव लाइफ: 17 साल छोटे बिजनेसमैन के साथ रिलेशनशिप की चर्चा

    March 13, 2026

    जूनियर डॉक्टर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की अहम कड़ी: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    March 13, 2026

    एमपी ट्रांसको ने बढ़ाई पॉवर क्षमता, बिसनूर सब स्टेशन में लगाया 50 एमव्हीए ट्रांसफार्मर

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.