Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»कैरिबियाई बल्लेबाज ने जड़ी तूफानी पारी, वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को पांच विकेट से हराया
    खेल

    कैरिबियाई बल्लेबाज ने जड़ी तूफानी पारी, वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को पांच विकेट से हराया

    AdminBy AdminOctober 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कैरिबियाई बल्लेबाज ने जड़ी तूफानी पारी, वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को पांच विकेट से हराया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दांबुला
     वेस्टइंडीज ने सलामी बल्लेबाजों ब्रैडन किंग (63) तथा एविन लुइस (50) के शानदार अर्द्धशतकीय पारियों की मदद से रविवार को श्रीलंका को पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पांच विकेट से हरा दिया हैं। श्रीलंका के 179 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज टीम के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी की।

    दसवें ओवर में पतिराना ने एविन लुइस (50) को विक्रमसिंघे के हाथों कैच आउट कराकर वेस्टइंडीज को पहला झटका दिया। अगले ही ओवर में हसरंगा ने नये बल्लेबाज शे होप को अपनी ही गेंद पर लपक लिया। होप केवल सात रन बना पाए। 12वें की चौथी गेंद पर कामिंडु ने ब्रैडन किंग (63) को कुसल के हाथों कैच आउट करा श्रीलंका को तीसरी सफलता दिला दी।

    श्रीलंका के गेंदबाज तीक्षणा ने 17वें रोवमन पॉवेल (13) को हसरंगा के हाथों कैच कराकर और 18वें ओवर में पतिराना रॉस्टन चेज (19) को मेंडिस के हाथों कैच आउट करा कर टीम के लिए जीत की उम्मीद जगाई लेकिन शरफेन रदरफोर्ड नाबाद (14) और रोमारियो शेफर्ड (एक) नाबाद ने पांच गेंद शेष रहते टीम को जीत दिला दी।

    श्रीलंका की ओर से मतीशा पतिराना ने दो तथा महीश तीक्षणा, वानिंदु हसरंगा तथा कामिंडु मेंडिस ने एक-एक विकेट लिए।इससे पहले श्रीलंका ने कप्तान चरित असलंका (59) तथा कामिंडु मेंडिस (51) के अर्द्धशतकों की बदौलत 179 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था।

    वेस्टइंडीज ने आज रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम खेले जा रहे इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। श्रीलंका की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही और तीसरे ही ओवर में शेफर्ड ने सलामी बल्लेबाज पतुम निसंका (11) को होप के हाथों कैच कराकर वेस्ट इंडीज को पहली सफलता दिलायी। उस समय टीम का स्कोर 20 रन था। टीम के स्कोर में अभी सात रन और जुडे ही थे कि अगले ही ओवर में मोती ने कुसल परेरा को जोसेफ ने शमार के हाथों कैच आउट करा दूसरा झटका दे दिया। परेरा ने छह रन बनाए। तीसरे विकेट के रुप में मोती ने कुसल मेंडिस (छह) को बोल्ड आउट कर इंडीज को तीसरी सफलता दिला दी।

    इसके बाद कामिंड मेंडिस और कप्तान असलंका ने संभलकर खेलते हुए टीम के स्कोर को 140 रनों तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर स्प्रिंगर ने कामिंड मेडिंस को (51) चेज के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। जोसेफ ने पांचवें विकेट के रुप में असलंका को लुइस के हाथों कैच कराया। असलंका ने सर्वाधिक 59 रनों का योगदान दिया।भानुका राजापाक्षा को शेफर्ड ने मोती के हाथों कैच आउट करा जबकि वानिंदु हसरंगा रन आउट हुए।

    चामिंदु विक्रमसिंघे तथा महीश तीक्षणा दोनों चार-चार रन पर नाबाद रहे।वेस्ट इंडीज की ओर से रोमारियो शेफर्ड ने दो तथा अल्जारी जोसेफ , शमार जोसेफ , गुडाकेश मोती तथा शमार स्प्रिंगर ने एक-एक विकट लिया।वेस्टइंडीज़ ने आज का मैच जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली।

     

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    West Indies
    Admin

    Related Posts

    टीम इंडिया का जलवा बरकरार, पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में एंट्री

    February 15, 2026

    ईशान किशन का तूफान, पाकिस्तान पस्त; टीम इंडिया ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की

    February 15, 2026

    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

    February 15, 2026

    IND vs PAK मैच अपडेट: पाकिस्तान ने चुनी गेंदबाजी, भारत पर बड़ी पारी का दबाव

    February 15, 2026

    IND vs PAK मैच में शामिल होंगे मोहसिन नकवी, ICC अधिकारियों से मुलाकात तय

    February 15, 2026

    एडेन मार्करम का धमाका, कप्तान के तौर पर रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक; रोहित शर्मा की लिस्ट में शामिल

    February 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    16 फरवरी 2026 राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों का असर, करियर-धन-प्रेम में क्या है खास

    February 15, 2026

    टीम इंडिया का जलवा बरकरार, पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में एंट्री

    February 15, 2026

    शंकराचार्य मुद्दे पर सियासी घमासान, अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा

    February 15, 2026

    रक्षा व तकनीकी गठजोड़ से भारत-जापान संबंध हुए और मजबूत, रिपोर्ट में खुलासा

    February 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.