Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-रायपुर में आयुष्मान योजना में मनमानी करने वाला हॉस्पिटल अब दूसरे नाम से हो रहा संचालित
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-रायपुर में आयुष्मान योजना में मनमानी करने वाला हॉस्पिटल अब दूसरे नाम से हो रहा संचालित

    AdminBy AdminOctober 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-रायपुर में आयुष्मान योजना में मनमानी करने वाला हॉस्पिटल अब दूसरे नाम से हो रहा संचालित
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर.

    रायपुर के आरंग ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग की नाकामी देखने को मिल रही है. बीते महीनों में जिस अस्पताल पर भारी गड़बड़ी के चलते कार्रवाई की गई, उसे अब दूसरे नाम से संचालित किया जा रहा है. पहले ये अस्पताल सांई हॉस्पिटल के नाम से संचालित किया जा रहा था. जहां नियमविरुद्ध महिलाओं के गर्भाशय निकालने, गलत जांच रिपोर्ट बनाकर मरीजों की सर्जरी करना, आयुष्मान कार्ड में भारी गड़बड़ी करने जैसे नियमविरुद्ध काम धड़ल्ले से किये जा रहे थे.

    स्वास्थ्य विभाग ने इस पर कार्रवाई की तो सांई हॉस्पिटल और राव पैथालॉजी के संचालक ने अस्पताल का नाम बदलकर राव मल्टी सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल रख दिया और फिर से उसी हॉस्पिटल को संचालित किया जाने लगा. इस अस्पताल के संचालक राजू साहू ने स्वास्थ्य सेवा के नाम पर केवल गलत ढंग से पैसे कमाने का जरिया बना कर रखा है. आरंग के कालेज चौक पर स्थित यह हॉस्पिटल पहले सांई समर्थ हॉस्पिटल के नाम से संचालित हो रहा था. सबसे पहले यहां आयुष्मान कार्ड में लापरवाही बरतने पर जुर्माना लगाया गया. जुर्माना लगने पर इसका नाम सांई हॉस्पिटल में बदल गया, फिर सांई हॉस्पिटल पर आरंग तहसीलदार सीता शुक्ला और आरंग बीएमओ डॉ. विजय लक्ष्मी अनंत ने कार्रवाई की. कार्रवाई के बाद अब यह हॉस्पिटल राव मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में बदल दिया गया है. बता दें, 24 सितंबर 2024 को शिकायत के आधार पर आरंग तहसीलदार सीता शुक्ला, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी अनंत ने संयुक्त रूप से सांई हॉस्पिटल का निरीक्षण किया था. निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल में भारी गड़बड़िया मिली थी. हॉस्पिटल में ईलाज के नाम पर महिला मरीजों का गर्भाशय नियम विरुद्ध निकाला जाता था, हॉस्पिटल के पैरामेडिकल स्टाफ नर्सिंग होम एक्ट के अनुसार सक्षम नही थे. गलत डायग्नोसिस करके मरीजों को सर्जरी के लिए बोला जाता था. वहीं जहर खुरानी और दुर्घटनाओं जैसे कई मामलों पर संबंधित थाना को सूचित नहीं करते थे. जांच के बाद अधिकारियों ने हॉस्पिटल को एक सप्ताह के भीतर बंद करने के लिए कहा था. लेकिन इसके विपरित अब उसी हॉस्पिटल को ‘ राव मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल’ के नाम से संचालित किया जा रहा है. जांच कार्रवाई होने के बाद भी लगातार नाम बदलकर संचालित किये जा रहे अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर हॉस्पिटल को संरक्षण देने के आरोप लग रहे हैं. नियम विरुद्ध गर्भाशय निकालने जैसे गंभीर मामले में अभी तक संचालक और संबंधित डॉक्टर के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होना संचालक और स्वास्थ्य विभाग में साठगांठ की ओर इशारा कर रहा है. मरीजों की जान से खिलवाड़ करने और गरीब जनता की जेब में डाका डालने वाले अस्पताल और संचालक पर कार्रवाई न होने से लोगों का स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से विश्वास उठने लगा है. इसे लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा नाराजगी नजर आ रही है. हालांकि जिले से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल और दोषी संचालक पर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दे रहे हैं.

    गौर करने वाली बात यह भी है कि जब CMHO कार्यालय से 8 अगस्त 2024 को सांई हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया, उस दौरान भी कई खामियां पाई गई थी. जिसके बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने ही 20 अगस्त 2024 को हॉस्पिटल का संचालन बंद करने का आदेश दिया था. उसके बाद भी हॉस्पिटल का संचालन बेधड़क जारी था. ऐसे में अब सीएमएचओ इस हॉस्पिटल और संचालक राजू साहू पर कार्रवाई करते हैं या नहीं, यह देखने वाली बात होगी.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Chhattisgarh-Raipur hospital was closed operated different name.
    Admin

    Related Posts

    शहर को मिलेगा नया सब्जी बाजार: 3.40 करोड़ रुपए की परियोजना का भूमिपूजन

    March 14, 2026

    “विजन 2030” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    March 14, 2026

    गैस आपूर्ति में लापरवाही नहीं चलेगी: घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर देने के निर्देश

    March 14, 2026

    स्वस्थ जीवन का मंत्र: खुद फिट रहें, परिवार को भी करें प्रेरित – मंत्री विश्वास सारंग

    March 14, 2026

    जल जीवन मिशन की प्रगति, क्रियान्वयन तथा नल कनेक्शनों की स्थिति पर हुई चर्चा

    March 14, 2026

    साव ने 55 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन, 21.40 करोड़ के नए कार्यों की घोषणा

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    15 मार्च 2026 का राशिफल: किसे मिलेगा भाग्य का साथ, और किसे रहना होगा सावधान

    March 14, 2026

    शहर को मिलेगा नया सब्जी बाजार: 3.40 करोड़ रुपए की परियोजना का भूमिपूजन

    March 14, 2026

    “विजन 2030” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    March 14, 2026

    गैस आपूर्ति में लापरवाही नहीं चलेगी: घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर देने के निर्देश

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.