Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»39 साल के इरफान पठान ने हारी हुई बाजी को जीत में बदला
    खेल

    39 साल के इरफान पठान ने हारी हुई बाजी को जीत में बदला

    AdminBy AdminOctober 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    39 साल के इरफान पठान ने हारी हुई बाजी को जीत में बदला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर्स इन दिनों लीजेंड्स लीग क्रिकेट में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस टूर्नामेंट में कई पूर्व क्रिकेटर्स ने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा है। सोमवार को लीजेंड्स क्रिकेट में कोणार्क सूर्या उड़ीसा और तोएम हैदराबाद के बीच हुए मैच के दौरान तेज गेंदबाज इरफान पठान ने कप्तानी पारी खेलने के बाद आखिरी ओवर में कमाल की गेंदबाजी करके टीम को जीत दिलाई। इरफान ने 6 गेंद में 12 रन डिफेंड करते हुए एक रन से मैच टीम की झोली में डाला।

    लीजेंड्स क्रिकेट में कोणार्क सूर्या उड़ीसा और तोएम हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में इरफान पठान के नेतृत्व वाली कोणार्क सूर्या टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 156 रन बनाए। इरफान ने कप्तानी पारी खेलते हुए 35 गेंदों में 49 रनों की पारी खेली। इसके जवाब में तोएम हैदराबाद की टीम 6 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी।

    लीजेंड्स लीग क्रिकेट में दूसरे क्वालीफायर के दौरान कोणार्क सूर्या द्वारा मिले 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तोएम हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 13 के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया। जॉर्ज वर्कर 8 रन बनाकर आउट हुए। चैडविक वाल्टन 13 गेंद में 10 रन ही बना सके। पीटर ने 15 और शिवकांत ने 8 रन का योगदान दिया। रिकी क्लार्क 44 गेंद में 67 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रिकी 18वें ओवर में आउट हुए, जिससे कोणार्क की टीम को वापसी का मौका मिला।

    तोएम हैदराबाद की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 12 रन चाहिए थे। कोणार्क सूर्या के कप्तान इरफान पठान ने खुद गेंदबाजी करने का फैसला किया और सफल भी रहे। उनके ओवर की पहली गेंद पर विपक्षी टीम के कप्तान गुरकीरत सिंह ने एक रन बनाया। दूसरी गेंद पर समीउल्लाह शिनवारी ने दो रन लिए। तीसरी गेंद पर शिनवारी ने छक्का जड़ दिया, जिससे टीम को जीत के लिए सिर्फ तीन रन चाहिए। लेकिन इरफान ने चौथी गेंद पर शिनवारी को आउट करके मैच में वापसी की। पांचवीं गेंद पर स्टुअर्ट बिन्नी एक रन ही बना सके। आखिरी गेंद पर कप्तान गुरकीरत सिंह रन नहीं बना सके और टीम एक रन से मैच हार गई।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Irfan Pathan
    Admin

    Related Posts

    रनों की आंधी में उड़ा विपक्ष, भारत का 256/4

    February 26, 2026

    रोमांचक बाजी के बाद गुकेश और नीमन ने अंक बांटे, प्राग में मुकाबला ड्रॉ

    February 26, 2026

    जिम्नास्टिक्स क्वीन Simone Biles को मिला बड़ा सम्मान, Laureus World Sports Awards की ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

    February 26, 2026

    वनडे सीरीज में वापसी के लिए भारत को दिखानी होगी दमदार बल्लेबाजी

    February 26, 2026

    सैंटनर की कप्तानी पर रचिन रविंद्र का भरोसा—‘मैदान पर खुद को अभेद्य महसूस करते हैं खिलाड़ी’

    February 26, 2026

    सेमीफाइनल की ओर बढ़ा साउथ अफ्रीका, टीम इंडिया की उम्मीदें मजबूत

    February 26, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आधार सेवा हुई स्मार्ट: गूगल मैप पर एक क्लिक में खोजें नजदीकी सेंटर

    February 26, 2026

    कर्नाटक में CM फेस पर नया ट्विस्ट: DK शिवकुमार नहीं, HM के समर्थन में नारे; मंत्रीजी ने किया किनारा

    February 26, 2026

    पर्यटन विशेषज्ञ किर्सी ने ग्रामीण महिलाओं संग किया महुआ संग्रहण, बस्तर की जैव विविधता और लोकसंस्कृति से हुए अभिभूत

    February 26, 2026

    भारत की ‘धांसू’ मोटरसाइकिल का इजराइल में जलवा, मोदी-नेतन्याहू ने किया खास पोज

    February 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.