Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»चिरमिरी-नागपुर हॉल्ट न्यू रेल लाईन-विस्तारीकरण परियोजना के सर्वे का प्रथम चरण पूर्ण
    छत्तीसगढ़

    चिरमिरी-नागपुर हॉल्ट न्यू रेल लाईन-विस्तारीकरण परियोजना के सर्वे का प्रथम चरण पूर्ण

    AdminBy AdminOctober 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चिरमिरी-नागपुर हॉल्ट न्यू रेल लाईन-विस्तारीकरण परियोजना के सर्वे का प्रथम चरण पूर्ण
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चिरमिरी-नागपुर हॉल्ट न्यू रेल लाईन-विस्तारीकरण परियोजना के सर्वे का प्रथम चरण पूर्ण

    पूरवर्ती सरकार ने रोक रखा था परियोजना के विस्तारीकरण का कार्य

    चिरमिरी/एमसीबी
     जिले के चिरमिरी का जीवनदायिनी कहे जाने वाले चिरमिरी नागपुर हाल्ट न्यू रेल लाइन विस्तारीकरण परियोजना, स्वास्थ्य मंत्री के प्रयास से धरातल पर उतर गया। 241 करोड़ रुपए से बनने वाले इस न्यू रेल लाइन में 50 प्रतिशत केंद्र सरकार और 50 प्रतिशत राज्य सरकार द्वारा भुगतान करना था लेकिन पूरवर्ती राज्य सरकार अपना 50 प्रतिशत हिस्सा जारी ही नहीं की जिससे न्यू रेल लाइन विस्तारीकरण का कार्य 05 साल तक अधर में लटका रहा जबकि केंद्र सरकार अपने हिस्से की राशि 120.50 करोड़ रुपए 2019 में ही जारी कर दी थी।
    सरकार बदलते ही पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल एक बार फिर विधायक बने और विष्णु सरकार में स्वास्थ्य मंत्री का दायित्व मिला।

    क्षेत्र को नया जीवन देने कृत संकल्पित स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयास से पुनः न्यू रेल लाईन नागपुर हाल्ट परियोजना पर काम करना शुरू हुआ और इसका परिणाम है कि 07 अक्तूबर से 10 अक्तूबर यानि 04 दिवस के भीतर ही रेल्वे और राजस्व की टीम ने ड्रोन और फील्ड सर्वे पूरा कर लिया। राजस्व निरीक्षक के अनुसार चिरमिरी नागपुर हाल्ट न्यू रेल लाइन विस्तारीकरण परियोजना के अंर्तगत एमसीबी जिले के पराडोल, खरबना, साजा पहाड़, चित्ताझोर पोड़ी, सरभोका, चिरयी पानी, बंजी और सरोला ग्राम के क्षेत्र शामिल है। जिसमे कुछ फारेस्ट लैंड होना बताया गया। ज्ञात रहे की प्रदेश की विष्णु देव सरकार ने अधर में लटके इस प्रोजेक्ट के लिए अपने पहले ही बजट 2024 में राज्यांश की राशि शामिल कर स्वीकृति प्रदान की और अब सर्वे का प्रथम चरण भी 10 अक्तूबर को पूर्ण कर लिया गया है। 

            दूसरे चरण के सर्वे में आउटर लाइन, स्टेशन का क्षेत्रफल, मोड़ वाली जगह का कुल क्षेत्र और पत्थर लगाने का एरिया जैसे 200 मीटर,10 मीटर, 08 मीटर शामिल होंगे। फिलहाल राजस्व अधिकारी की माने तो 05 से 06 माह में गजट का प्रकाशन हो सकता है।
    उल्लेखनीय रहे कि प्रोजेक्ट के पूर्ण होने के बाद चिरमिरी तक चलने वाली पांच ट्रेन चिरमिरी, चंदिया, भोपाल, अनूपपुर और रीवा का अंबिकापुर तक विस्तार होगा जिससे व्यापार और अन्य चीजों में वृद्धि होने की उम्मीद है

    वही अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेन सीधे बोरीडाड़ जक्शन होकर चली जाती थी जिससे चिरमिरी के लोगों को बिजुरी, कोतमा या अनूपपुर से जाकर ट्रेन पकड़ना पड़ता था, यही नहीं अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेन से सफर करने के लिए मनेंद्रगढ क्षेत्रवासी भी बिजुरी जाकर ही ट्रेन पकड़ पाते थे, किंतु इस परियोजना के पूर्ण होते ही अंबिकापुर से होकर चलने वाली सभी ट्रेनें चिरमिरी मनेंद्रगढ़ होकर गुजरेगी। फिलहाल उक्त परियोजना के जल्द पूर्ण होने की आस जिले वासियों समेत चिरमिरी क्षेत्रवासियों को है जिसका सबसे ज्यादा लाभ उन्हें ही मिलने वाला है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    पिता के संघर्ष को मिला साथ – चिरायु योजना ने बचाई अंजलि की जिंदगी

    March 4, 2026

    स्पीड बनी जानलेवा! 7 साल में 1397 लोगों की मौत, फिर भी नहीं थम रही रफ्तार

    March 4, 2026

    व्यवसायी के तौर पर पहचान बना रहीं हैं रेणुबाला

    March 4, 2026

    पानी की जंग से मिली आज़ादी: जल जीवन मिशन ने बदली फुलमत बाई की तकदीर

    March 4, 2026

    कच्चे से पक्के घर तक का सफर: पीएम आवास योजना से शिव शंकर के जीवन में आया बदलाव

    March 4, 2026

    शिक्षा में बड़ा बदलाव: 10वीं के बाद डिप्लोमा को 12वीं के समकक्ष मान्यता

    March 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    बिगिनर्स के लिए स्किन केयर गाइड: महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, सही आदतें हैं ज़रूरी

    March 4, 2026

    पिता के संघर्ष को मिला साथ – चिरायु योजना ने बचाई अंजलि की जिंदगी

    March 4, 2026

    खराश से लेकर दर्द तक—गरारे से गले की हर परेशानी का समाधान

    March 4, 2026

    AI-समिट 2026 में नया आविष्कार, 30 मिनट में कैंसर डिटेक्शन संभव

    March 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.