Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाला झारखंड सरहद में पकड़ाया, शहर छावनी बना
    छत्तीसगढ़

    दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाला झारखंड सरहद में पकड़ाया, शहर छावनी बना

    AdminBy AdminOctober 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाला झारखंड सरहद में पकड़ाया, शहर छावनी बना
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाला झारखंड सरहद में पकड़ाया, शहर छावनी बना

    "बलरामपुर के साथ साइबर टीम रखी थी नजर, आरोपित को सुरक्षा घेरे में लाया सूरजपुर"

    "भीड़ देखकर आईजी व एसपी ने संभाली कमान"

    सूरजपुर

    सूरजपुर-जिला मुख्यालय में रविवार की रात एक आरक्षक पर खौलता तेल डालने के पश्चात दोहरे हत्याकांड की वारदात को अंजाम देने के संदिग्ध आरोपी की बलरामपुर से गिरफ्तारी के बाद सूरजपुर लाए जाने की खबर मिलते ही शहर के आक्रोशित लोगों की भीड़ कोतवाली के सामने एकत्र हो गई है। जुटी भीड़ व उनके गुस्से को देखते हुए भीड़ को नियंत्रण करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती कोतवाली के आसपास की गई है।

    बता दें कि रविवार की रात चौपाटी में पुलिस पर खौलता तेल डालने के बाद प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और बेटी की नृशंस हत्या के आरोपी कुलदीप साहू को बलरामपुर पुलिस अधीक्षक व साइबर की टीम ने झारखंड सरहद पर हिरासत में लिया। भीड़ देखकर आईजी व एसपी ने संभाली कमान, आरोपित कुलदीप साहू को सूरजपुर लेकर आने की खबर मिलने के बाद पूरा शहर एक बार फिर कोतवाली थाना तक उमड़ गया। ऐसे में आईजी अंकित गर्ग ने खुद से कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली है

    वहीं पुलिस अधीक्षक एम.आर. आहिरे भी कोतवाली में मौजूद हैं। शहर की कानून व्यवस्था ना बिगड़े इसके लिए आईजी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आए पुलिस बल के साथ सिलफिली बटालियन, मैनपाठ पुलिस ट्रेनिंग सेंटर, अंबिकापुर व जिले के पुलिस लाइन,विभिन्न थानों सहित रेंज भर से बल को बुलाया है। इन्हें कोतवाली सहित शहर के विभिन्न स्थलों पर स्थिति को नियंत्रण करने के लिए तैनात किया गया है।

    पुलिस एक बार भीड़ को तितर-बितर करके थाना परिसर सहित पूरे क्षेत्र को किलाबंदी में तब्दील कर दी है। सड़क मार्ग को दो ओर से डायवर्ट कर दिया गया है। पुलिस की निगाह ऐसी है कि सुरक्षा में सेंध की स्थिति न बनने पाए। ऐसे में अब लोग दूर से ही पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था का नजारा देख रहे हैं।

    इसके बाद वहां मौजूद सूरजपुर जिले की पुलिस ने आरोपी को अपने कस्टडी में ले लिया है। आरोपी कुलदीप साहू उस वक्त पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जब वह बस में सवार होकर अंबिकापुर की ओर आ रहा था। बहरहाल आरोपी को सूरजपुर लाने के बाद एक बार फिर पूरे शहरवासियों के उमड़ने का परिदृश्य सामने आया है। पुलिस आक्रोशित भीड़ से बार- बार शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए इन्हें इधर- उधर करने के प्रयास में सफल हुई है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    पिता के संघर्ष को मिला साथ – चिरायु योजना ने बचाई अंजलि की जिंदगी

    March 4, 2026

    स्पीड बनी जानलेवा! 7 साल में 1397 लोगों की मौत, फिर भी नहीं थम रही रफ्तार

    March 4, 2026

    व्यवसायी के तौर पर पहचान बना रहीं हैं रेणुबाला

    March 4, 2026

    पानी की जंग से मिली आज़ादी: जल जीवन मिशन ने बदली फुलमत बाई की तकदीर

    March 4, 2026

    कच्चे से पक्के घर तक का सफर: पीएम आवास योजना से शिव शंकर के जीवन में आया बदलाव

    March 4, 2026

    शिक्षा में बड़ा बदलाव: 10वीं के बाद डिप्लोमा को 12वीं के समकक्ष मान्यता

    March 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    बिगिनर्स के लिए स्किन केयर गाइड: महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, सही आदतें हैं ज़रूरी

    March 4, 2026

    पिता के संघर्ष को मिला साथ – चिरायु योजना ने बचाई अंजलि की जिंदगी

    March 4, 2026

    खराश से लेकर दर्द तक—गरारे से गले की हर परेशानी का समाधान

    March 4, 2026

    AI-समिट 2026 में नया आविष्कार, 30 मिनट में कैंसर डिटेक्शन संभव

    March 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.