Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»फोटो शूट के जुनून में सुहागरात पर दूल्हे के अरमान पर फेर दिया पानी, शादी को समझा खेल
    राज्य

    फोटो शूट के जुनून में सुहागरात पर दूल्हे के अरमान पर फेर दिया पानी, शादी को समझा खेल

    AdminBy AdminOctober 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    फोटो शूट के जुनून में सुहागरात पर दूल्हे के अरमान पर फेर दिया पानी, शादी को समझा खेल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमरोहा
    आए दिन शादी-बारात के अलग-अलग तरह के मामले आते रहते हैं। शादी के बाद कभी प्रेम-प्रसंग के केस देखे जाते हैं तो कभी लुटेरी दुल्हन का। लेकिन यूपी के अमरोहा से शादी से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक लड़की की महज 12 दिन के अंदर शादी हो गई। लड़की ने भी खुशी-खुशी शादी कर ली, लेकिन सुहागरात पर दूल्हे ने जब लड़की का घूंघट उठाया तो दुल्हन ने दूल्हे के अरमानों पर पानी फेर दिया। दुल्हन ने दूल्हे को जो बातें बताईं उसे सुनकर मानो दूल्हे के पैरों तले से जमीन ही खिसक गई हो। दुल्हन ने केवल अपने परिवार की इज्जत को दांव पर लगाया बल्कि दुल्हे के परिवार की इज्जत भी तार-तार कर दी।

    दरअसल शहर की ही रहने वाली एक युवती को दुल्हन की साज-सज्जा में फोटो शूट कराने का ऐसा जुनून चढ़ा कि उसने शादी को खेल समझ लिया। युवती के कहने पर परिवार ने अच्छा वर तलाशा और अपनी क्षमता भर अच्छी से अच्छी शादी करा दी। युवती भी खुशी-खुशी निकाह से लेकर विदाई तक की ढेरों तस्वीरें कराती रही लेकिन सुहागरात पर यह कहकर उसने शौहर के अरमानों पर पानी फेर दिया कि उसने शादी केवल खुद को दुल्हन के तौर पर देखने के लिए की थी।

    बताया जा रहा है कि लड़की को फोटो खिंचवाने का ऐसा जुनून चढ़ा कि उसके घर वाले भी लड़की के मंसूबों को भांप न पाए और उसकी जिद करने पर आनन-फानन में बेटी की शादी करीब 12 दिन पूर्व शहर के ही रहने वाले एक युवक के साथ की थी। लड़की वालों ने बतौर दहेज सारा सामान दिया था, साथ ही एक बैंक्वेट हॉल में रिश्तेदारों और परिचितों की बड़ी दावत भी की थी। लेकिन बेटी के दिल-ओ-दिमाग में जो खुराफात चल रही थी, उससे पिता और पूरा परिवार अनजान था। लड़की के सिर पर खुद को दुल्हन के जोड़े में सजा-धजा देखने और विदाई विदाई का फोटो शूट कराने का जुनून सवार था। अपने इसी शौक को पूरा करने के लिए उसने पिता से शादी कराने की जिद की थी।

    घूंघट उठाते ही दुल्हन ने दूल्हे का पकड़ा हाथ
    विदाई के बाद सुर्ख जोड़े में जेवरों से लदी दुल्हन जब ससुराल पहुंची तो उसका ये शौक भी पूरा हो चुका था। शादी के बाद पहली ही रात में शौहर ने जब कमरे में आकर घूंघट उठाने की कोशिश की तो दुल्हन ने साफ कह दिया कि उसका प्यार कोई और है। उसने तो शादी तो सिर्फ खुद को दुल्हन के तौर देखने और फोटो शूट कराने के लिए की थी। सुहागरात में दुल्हन के मुंह से यह बात सुनकर दूल्हें के पांव की जमीन खिसक गई। मियां-बीवी के बीच चल रहा विवाद बढ़ा तो परिजन भी कमरे में पहुंच गए। दुल्हन ने साफ कहा कि उसे फौरन तलाक चाहिए। खुद के साथ हुए इस फरेब पर दूल्हे के होश फना हो गए। किसी भी तरह दुल्हन के न मानने पर आखिरकार पंचायत बुलानी पड़ी।

    48 घंटे में हो गया तलाक
    पंचायत का नजीता ये निकला कि धूमधाम से हुई शादी 48 घंटे के भीतर टूट गई। दहेज का सामान साथ दुल्हन को उसके घर भेज दिया गया। बाद में काजी से राय-मशवरे के बाद दोनों का तलाक भी हो गया। मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस स्तर अपनी शिकायत दर्ज नहीं कराई है। वहीं, शरीयत के मुताबिक मेहर अदा करने के बाद बदनामी और रिश्तेदारों के सवालों से आजिज दूल्हा शहर छोड़कर दिल्ली अपने किसी रिश्तेदार के घर चला गया।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    n the passion of photo shoot
    Admin

    Related Posts

    अधिकार से न्याय तक: महिला दिवस पर MP में खास कार्यक्रमों की तैयारी

    March 5, 2026

    सतपुड़ा, अमरकंटक और सिंगाजी ने 100% से अधिक उपयोगिता दर से स्थापित किया नया मानक

    March 5, 2026

    प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में है पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी अपर मुख्य सचिव खाद्य शमी ने की समीक्षा

    March 5, 2026

    राज्यपाल ने माँ महामाया का दर्शन कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली की कामना की

    March 5, 2026

    स्व-सहायता समूह से बदली सुनीता दीदी की तकदीर

    March 5, 2026

    मेडिकल डिवाइस से इलेक्ट्रॉनिक्स तक, हाई वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग का संगठित क्लस्टर मॉडल

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    अधिकार से न्याय तक: महिला दिवस पर MP में खास कार्यक्रमों की तैयारी

    March 5, 2026

    सतपुड़ा, अमरकंटक और सिंगाजी ने 100% से अधिक उपयोगिता दर से स्थापित किया नया मानक

    March 5, 2026

    शीतला अष्टमी कब मनाई जाएगी? जानें डेट, पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

    March 5, 2026

    भारत समर्थक आवाज बनीं निशाना? कनाडा में नैन्सी ग्रेवाल के कत्ल पर खालिस्तानियों पर शक

    March 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.