Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»राव नरबीर सिंह भी बने हरियाणा के मंत्री, चौथी बार मंत्री पद की शपथ ली
    व्यापार

    राव नरबीर सिंह भी बने हरियाणा के मंत्री, चौथी बार मंत्री पद की शपथ ली

    AdminBy AdminOctober 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राव नरबीर सिंह भी बने हरियाणा के मंत्री, चौथी बार मंत्री पद की शपथ ली
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हरियाणा
    हरियाणा की सबसे बड़ी विधानसभा सीट से धमाकेदार जीत हासिल करने वाले राव नरबीर सिंह नायब सिंह सैनी सरकार में मंत्री बन गए हैं। उन्होंने गुरुवार को चौथी बार मंत्री पद की शपथ ली। गुरुग्राम की बादशाहपुर सीट से जीत हासिल करने वाले राव नरबीर सिंह को सियासत और शासन का लंबा अनुभव है।

    राव नरबीर के नाम है बड़ा रिकॉर्ड
    राव नरबीर सिंह ने सन 1987 में जाटूसाना (हरियाणा) और 1996 में सोहना (हरियाणा) से चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। 1987 के पहले चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद राज्य के गृह मंत्री बने थे। 1996 में दूसरी बार जीत दर्ज करने के बाद हरियाणा सरकार में परिवहन, खाद्य और आपूर्ति और सहकारिता मंत्री का पद संभाला था। 26 साल की उम्र में राज्य गृह मंत्रालय का पद संभालने वाले देश के सबसे कम उम्र के निर्वाचित प्रतिनिधि बन गए,आज भी उनके यह रिकॉर्ड बना हुआ है। उनके पास 1996 में खेल और मुद्रण और स्टेशनरी मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी था। उन्होंने 2009 में गुड़गांव से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन असफल रहे थे।

    भाजपा सरकार में पहले भी थे मंत्री
    राव नरबीर सिंह वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह एक सक्रिय सामाजिक और राजनीतिक सुधारक हैं। साल 2014 में बादशाहपुर से तीसरी बार जीत दर्ज करने बाद वह भाजपा सरकार में लोक निर्माण विभाग (बी एंड आर)और लोक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग(जल आपूर्ति और स्वच्छता),हरियाणा विभाग में कैबिनेट मंत्री (2014-19) तक रहे थे। उन्होंने 2014 के हरियाणा विधान सभा चुनाव के दौरान बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी।

    चौथी बार बने मंत्री
    साल 2019 में भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर राव नरबीर सिंह ने चुनाव नहीं लड़ा था। साल 2024 में भाजपा ने बादशाहपुर से उम्मीदवार बनाया था। 60 हजार से ज्यादा वोट से जीत दर्ज करने के बाद गुरुवार को चौथी बार उन्होंने पंचकूला में आयोजित समारोह में कैबिनट मंत्री हरियाणा सरकार में शपथ ली। राव नरबीर सिंह जब-जब विधायक बने हैं, वह हर बार मंत्री बने हैं।

    बता दें कि राव नरबीर सिंह मोहर सिंह यादव के पोते हैं। जो सन 1942 में एमएलसी थे। भारत और पाकिस्तान के विभाजन से पहले पंजाब राज्य में थे। उनके पिता महावीर सिंह यादव भी हरियाणा राज्य में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे थे।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Rao Narbir Singh top-news
    Admin

    Related Posts

    बिहार की राजनीति में BJP की बढ़त: JDU पर कैसे भारी पड़ी भगवा पार्टी

    March 5, 2026

    रंगों के त्योहार पर त्रासदी: गुजरात में डूबने से 30 से अधिक लोगों की जान गई

    March 5, 2026

    इंग्लैंड से भिड़ंत से पहले वानखेड़े का ‘फैक्टर’ परेशान कर रहा भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल को

    March 5, 2026

    दुनियाभर में TVS का दबदबा, टू-व्हीलर मार्केट में यामाहा को पछाड़ा और बनाई तीसरी पोजीशन

    March 5, 2026

    प्रियंका चतुर्वेदी के पक्ष में संजय राउत का वीटो, उद्धव सेना में आदित्य ठाकरे की योजना रद्द

    March 5, 2026

    तेल की कीमत में उछाल, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कच्चा तेल 83 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ईरान का अमेरिका पर तीखा वार: ‘भारत के मेहमान’ पर अटैक की कीमत चुकानी होगी

    March 5, 2026

    दशकों बाद युद्ध में टॉरपीडो की वापसी, दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार चर्चा में

    March 5, 2026

    Shakira India Tour: दिल्ली और मुंबई में कॉन्सर्ट, आगे की सीट के लिए कितने लाख देने होंगे?

    March 5, 2026

    दूषित पानी मामले में हाईकोर्ट सख्त, निगम को 10 दिन में न्यायिक आयोग को रिकॉर्ड देने के निर्देश

    March 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.