Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»तमन्ना को ईडी ने महादेव ऐप में पूछताछ के लिए बुलाया, एक्ट्रेस की बढ़ी मुश्किले
    मनोरंजन

    तमन्ना को ईडी ने महादेव ऐप में पूछताछ के लिए बुलाया, एक्ट्रेस की बढ़ी मुश्किले

    AdminBy AdminOctober 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    तमन्ना को ईडी ने महादेव ऐप में पूछताछ के लिए बुलाया, एक्ट्रेस की बढ़ी मुश्किले
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई

    बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. तमन्ना को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था. गुवाहाटी के ED दफ्तर में तमन्ना भाटिया से लगभग 7-8 घंटों तक पूछताछ की गई. रिपोर्ट के अनुसार तमन्ना को ईडी ने HPZ ऐप पर इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल मैचों को अवैध रूप से देखने को बढ़ावा देने के आरोप में तलब किया गया था. तमन्ना भाटिया ने HPZ ऐप में IPL देखने के लिए प्रमोट किया था. एक्ट्रेस बीते दिनों फिल्म ‘स्त्री 2’ की वजह से सुखिर्यों में थीं, जिसमें उनका गाना ‘आज की रात’ ट्रेंड में रहा था.

    तमन्ना दोपहर करीब डेढ़ बजे गुवाहाटी में ईडी के ऑफिस पहुंची थीं. एक्ट्रेस के साथ उनकी मां भी थीं. अभिनेत्री को कथित तौर पर HPZ ऐप पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच देखने के प्रमोशन करने के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था. जानकारी के मुताबिक, इस ऐप से हुए घोटाले की जांच में अबतक ED ने 497.20 करोड़ रुपये की चल अचल संपत्ति जब्त की है.
    करोड़ों रुपये की ठगी

    HPZ बेसिकली एक बेटिंग ऐप है जिसमें कई तरह के गेम्स हैं. इस ऐप के जरिये लोगों को 57 हज़ार रुपये लगाने पर हर दिन 4 हजार रुपये देने का वादा कर के उनसे करोड़ों रुपये की ठगी की गई है. इस ठगी के लिए शेल कंपनियों के नाम पर फर्जी अकाउंट अलग-अलग बैंकों में खोले गए जिनमें इन्वेस्टर्स से पैसे ट्रांसफर करवाए गए. इस पैसे को आरोपियों ने क्रिप्टो और बिटकॉइन्स में इन्वेस्ट किया और महादेव जैसी कई बेटिंग ऐप पर पैसा लगाया.
    और भी ऐक्टर्स का आया है नाम

    इससे पहले भी कई सेलेब्स को बेटिंग ऐप में प्रमोशन के लिए पूछताछ के लिए बुलाया गया है. इसमें कई बड़े नाम शामिल है. पिछले साल अभिनेता रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर को भी ईडी ने महादेव ऐप मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था. रणबीर और श्रद्धा, दोनों इस ऐप के एड्स में दिखाई दिए थे. रणबीर और श्रद्धा के अलावा इस ऐप की वजह से कॉमेडियन कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी और हिना खान को भी समन किया गया था.

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Tamannaah Bhatia
    Admin

    Related Posts

    जय सोमनाथ के लिये संजय लीला भंसाली–केतन मेहता ने मिलाया हाथ

    February 16, 2026

    ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि की धूम, तमन्ना भाटिया और सारा अर्जुन ने भक्ति में डूबकर किया जमकर डांस

    February 16, 2026

    टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद मुंबई लौटे विराट-अनुष्का

    February 16, 2026

    शाहिद कपूर की फ़िल्म ‘ओ रोमियो’ ने भारतीय बाजार में तीन दिनों में 30 करोड़ की कमाई की

    February 16, 2026

    श्वेता त्रिपाठी ने कहा, महिलाओं और LGBTQ+ कहानियों को सपोर्ट करना जरूरी और सही है

    February 16, 2026

    राजपाल यादव को मिली जमानत, दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के बाद भरने होंगे करोड़ों रुपये

    February 16, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 17 फरवरी: इन राशियों के लिए शुभ संकेत, किस्मत देगी साथ

    February 16, 2026

    एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देकर ही चीन की चुनौतियों का सामना कर पायेगें : मंत्री काश्यप

    February 16, 2026

    AI Impact Summit 2026 से भारत की वैश्विक एंट्री, राघव चड्ढा ने गिनाईं बड़ी उपलब्धियां

    February 16, 2026

    पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध और पारदर्शी प्रक्रिया से मिले योजनाओं का लाभ – मंत्री चौहान

    February 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.