Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»महाराष्ट्र: शरद पवार मुख्यमंत्री पद के लिए किसका नाम बढ़ा रहे, उद्धव सेना-कांग्रेस को नहीं आ रहा पसंद
    देश

    महाराष्ट्र: शरद पवार मुख्यमंत्री पद के लिए किसका नाम बढ़ा रहे, उद्धव सेना-कांग्रेस को नहीं आ रहा पसंद

    AdminBy AdminOctober 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महाराष्ट्र: शरद पवार मुख्यमंत्री पद के लिए किसका नाम बढ़ा रहे, उद्धव सेना-कांग्रेस को नहीं आ रहा पसंद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र के विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी में मुख्यमंत्री पद को लेकर तनातनी शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि वरिष्ठ नेता शरद पवार की तरफ से उनके करीबी जयंत पाटिल को लेकर संकेत दिए जाने के बाद से शिवसेना (UBT) और कांग्रेस प्रतिक्रिया दे रहे हैं। राज्य में 20 नवंबर को मतदान होना है। ECI यानी भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार 23 नवंबर को मतगणना होगी।

    क्या बोले पवार
    सांगली जिले के इस्लामपुर में राकांपा (एसपी) के 'शिव स्वराज्य यात्रा' अभियान के तहत बुधवार को एक रैली को संबोधित करते हुए पवार ने कहा कि यह सभी की इच्छा है कि जयंत पाटिल 'राज्य के पुनर्निर्माण की जिम्मेदारी' लें। पाटिल पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख हैं। खबर है कि वह रैली के दौरान जैसे ही बोलने के लिए खड़े हुए, तो लोगों ने उन्हें भावी सीएम बताते हुए नारे लगाए। हालांकि, पाटिल ने उन्हें डांट लगाई और कहा, 'कोई सिर्फ उठक बैठक कर मुख्यमंत्री नहीं बन सकता।'

    क्या बोला एमवीए
    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी प्रवक्ता संजय राउत ने कहा, 'अगर शरद पवार ने सीएम पद के लिए जयंत पाटिल के नाम का समर्थन करने के संकेत दिए हैं, तो हम उनके साथ चर्चा करेंगे।' राउत ने यह भी कहा कि पवार ने ऐसे कोई संकेत नहीं दिए हैं। उन्होंने कहा, 'कुछ समय पहले उन्होंने पार्टी में अहम पद के लिए रोहित पवार का नाम सुझाया था। हालांकि, एक पार्टी में दो मुख्यमंत्री नहीं हो सकते। सीएम पद के लिए सुप्रिया सुले के नाम की हमेशा चर्चा होती है। जितेंद्र अह्वाड के नाम भी चर्चा में रहता है। 5-6 लोग मुख्यमंत्री नहीं बन सकते।' राउत ने कहा कि उद्धव सेना ही पिछले दो महीने से एमवीए से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान करने के लिे कह रही है, जिसे कांग्रेस और शरद पवार की पार्टी ने अब तक नहीं माना है। कांग्रेस नेता नितिन राउत ने कहा, 'शरद पवार ने कहा है कि जयंत पाटिल में सीएम बनने की खूबियां हैं। हर पार्टी अपने नेता के बारे में इस तरह से बात करती है, लेकिन अंत में कांग्रेस नेतृत्व फैसला लेगा।'

    अब क्या बोले पवार
    गुरुवार को पवार ने सीएम पद के मुद्दे पर कहा, 'यह मुद्दा हमारे लिए खत्म हो गया है। जब हमने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, तब इसपर सफाई दी थी। उद्धव ठाकरे और मैं इस कॉन्फ्रेंस में दोनों ही मौजूद थे।' उन्होंने कहा, 'सीएम पद के लिए बात करने का कोई मतलब नहीं है। चुनाव के नतीजे आने दें, फिर इसके बारे में बात करेंगे।' पाटिल को लेकर उन्होंने कहा, 'जयंत पाटिल सीट शेयरिंग को लेकर फैसला ले रहे हैं। उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।'

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Sharad Pawar
    Admin

    Related Posts

    CBSE फिजिक्स परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप, ‘संतुलन’ सवाल पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला

    February 22, 2026

    ‘नक्सलवाद का अंत करीब’, शाहनवाज हुसैन का बड़ा दावा

    February 22, 2026

    एआई सम्मेलन में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा विरोध करने की कोई जरूरत नहीं

    February 22, 2026

    एआई फॉर संस्कृति इंटरनेशनल समिट: देसंविवि का जिनेवा स्थित ग्लोबलेथिक्स व इरोज इंटरनेशलन के साथ हुआ एमओयू

    February 22, 2026

    सीएम धामी ने स्कूल के बच्चों के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात

    February 22, 2026

    जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ एनकाउंटर में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों का अंत

    February 22, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ICC अवॉर्ड की जंग दिलचस्प, Player of the Month के लिए भारत के खिलाड़ी सहित 3 बड़े नाम शॉर्टलिस्ट

    February 22, 2026

    ऑपरेशन क्लीन: मध्यप्रदेश में वाहन चोरी करने वाले बदमाशों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

    February 22, 2026

    CBSE फिजिक्स परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप, ‘संतुलन’ सवाल पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला

    February 22, 2026

    राज्य सरकार औद्योगिक एवं उभरते क्षेत्रों में नई ऊँचाइयाँ तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध

    February 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.