Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»श्रम मंत्री श्री पटेल ने श्रमोदय आदर्श आईटीआई का किया अवलोकन
    मध्यप्रदेश

    श्रम मंत्री श्री पटेल ने श्रमोदय आदर्श आईटीआई का किया अवलोकन

    AdminBy AdminOctober 18, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    श्रम मंत्री श्री पटेल ने श्रमोदय आदर्श आईटीआई का किया अवलोकन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल
    मध्यप्रदेश के श्रम, पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने शुक्रवार को भोपाल स्थित श्रमोदय आदर्श आईटीआई का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान के विभिन्न ट्रेड्स की कक्षाओं का निरीक्षण किया और छात्रों के साथ बातचीत भी की। श्रमोदय मॉडल आईटीआई में छात्रों को उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाली तकनीकी शिक्षा प्रदान की जा रही है। ‘श्रमोदय आईटीआई’ मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल, श्रम विभाग, सेंटर फॉर रिसर्च एंड इंडस्ट्रियल स्टाफ परफॉर्मेंस (क्रिस्प) और तकनीकी शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश के सहयोगात्मक प्रयास से स्थापित एक अग्रणी संस्थान है।

    मंत्री श्री पटेल की इस विजिट में क्रिस्प के प्रबंध संचालक डॉ. श्रीकांत पाटिल, क्रिस्प के संचालक, श्री अमोल वैद्य, श्रमोदय आईटीआई के प्रिंसिपल श्री एस. एस. मिश्रा के साथ अन्य स्टॉफ भी मौजूद था। इस दौरान श्रमोदय आईटीआई के विकास कार्यों, गतिविधियों पर आधारित एक लघु-फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। डॉ. श्रीकांत पाटिल ने माननीय मंत्री जी को आईटीआई के बारे में जानकारी देते हुए संस्थान में संचालित सभी ट्रेड्स की जानकारी दी। उन्होंने संस्थान को लेकर भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया व उन्होंने गोकलदास एक्स्पोर्ट्स अचारपुरा और मारुती जैसे संस्थान में छात्रों के प्लेसमेंट की जानकारी भी साझा की।

    श्रमोदय आईटीआई में विभिन्न ट्रेड्स जैसे टेक्निशियन (मेकाट्रॉनिक्स), इलेक्ट्रिशियन, एडवांस सीएनसी मशीनिंग, फैशन डिजाइन और टेक्नोलॉजी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), वेल्डर, इंटीरियर डिजाइन और डेकोरेशन और सिविल इंजीनियरिंग असिस्टेंट उपलब्ध हैं। इन कोर्सेज़ में छात्रों को इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, कंप्यूटराइज्ड कंट्रोल सिस्टम्स, फैशन ट्रेंड्स, स्मार्ट डिवाइसेस, वेल्डिंग तकनीकों, और इंटीरियर डिजाइन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उन्नत प्रशिक्षण दिया जाता है। यह प्रशिक्षण छात्रों को आधुनिक उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावसायिक कौशल और विशेषज्ञता प्रदान कर उन्हें प्रतिस्पर्धी बनने में सक्षम बनाता है।

    श्री पटेल ने विजिट के दौरान आईटीआई में प्रदेश के विभिन्न जिलों (बलाघाट, छतरपुर, छिंदवाडा, बैतूल, भिंड ग्वालियर, पन्ना व अन्य) से आए अध्ययनरत छात्रों से बातचीत की, जहां उन्होंने छात्रों से उनके ट्रेड्स के अध्ययन और तकनीकी प्रशिक्षण के अनुभव के बारे में विस्तार से चर्चा की। श्री पटेल ने छात्रों से उनके विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे, जैसे कि वे किस प्रकार के उपकरणों का उपयोग कर रहे हैं, वे किस तकनीक पर काम कर रहे हैं, और उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में भी जाना। उन्होंने यह भी जानने का प्रयास किया कि उद्योग जगत में अपनी योग्यता को लेकर छात्र कितने आश्वस्त महसूस करते हैं।

    छात्रों के साथ संवाद करते समय उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि वे अपने कौशल और ज्ञान को कैसे और बेहतर बना सकते हैं और उन्हें सफलता की दिशा में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने इस दौरान छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ावा देने और उनके सामने आने वाली चुनौतियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने की सलाह दी।

    इसके बाद मंत्री श्री पटेल ने संस्थान की अत्याधुनिक और उन्नत सुविधाओं का निरीक्षण किया और उसकी सराहना की। उन्होंने संस्थान में मौजूद उच्च गुणवत्ता के उपकरणों, तकनीकी प्रयोगशालाओं, और प्रशिक्षण सुविधाओं की प्रशंसा की, जो छात्रों को व्यावहारिक अनुभव और उन्नत तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की आधुनिक सुविधाएं छात्रों को उद्योग की वास्तविक चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं और उन्हें एक प्रतिस्पर्धी माहौल में सफल होने के लिए सशक्त बनाती हैं। इसके साथ ही, उन्होंने कैंपस में छात्रों के साथ "अशोक" का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

    मंत्री श्री पटेल ने संस्थान के छात्रों और शिक्षकों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उन्हें निरंतर सीखने और अपने कौशल को सुधारने की प्रेरणा दी। उन्होंने शिक्षकों की भी सराहना की, जो छात्रों को नवीनतम तकनीकों और ज्ञान से परिचित कराने के लिए मेहनत कर रहे हैं।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Labor Minister Shri Patel top-news
    Admin

    Related Posts

    90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

    March 3, 2026

    गर्मी ने बढ़ाया कहर, कई जिलों में पारा 33 डिग्री पार, फतेहपुर बना सूबे का सबसे गर्म शहर

    March 3, 2026

    इस वर्ष भी प्रदेश में लगेंगे 35 करोड़ पौधे, पिछले वर्ष हुआ था 37.21 करोड़ पौधरोपण

    March 3, 2026

    उत्तर प्रदेश में शिशु देखभाल पर 1090 करोड़ रुपये का खर्च, मृत्यु दर घटाने के लिए सरकार की नई योजना

    March 3, 2026

    ई-मेल से आई 12 बमों की धमकी, रायपुर पासपोर्ट ऑफिस में सुरक्षा कड़ी, पुलिस जांच में जुटी

    March 3, 2026

    होलिकोत्सव पर भगवान नृसिंह की शोभायात्रा में शामिल होंगे गोरक्षपीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    जब डर और असफलता घेर लें, तब पढ़ें भगवद गीता के ये 7 श्लोक — श्रीकृष्ण का दिव्य समाधान

    March 3, 2026

    90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

    March 3, 2026

    बड़ा फैसला तय? राशिद खान की कप्तानी पर मंडराया खतरा, अफगान बोर्ड बोला– बदलाव जरूरी

    March 3, 2026

    ग्लोबल टेंशन का असर: क्या सच में ₹3 लाख पार करेगी चांदी, 2 लाख का होगा सोना?

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.