Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एपीसी बैठक का हुआ आयोजन
    मध्यप्रदेश

    कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एपीसी बैठक का हुआ आयोजन

    AdminBy AdminOctober 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एपीसी बैठक का हुआ आयोजन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     डिंडौरी
    कलेक्टर  हर्ष सिंह की अध्यक्षता में एपीसी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग एवं सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। उक्त बैठक में सीईओ जिला पंचायत  अनिल कुमार राठौर, उपसंचालक कृषि सुश्री अभिलाषा चौरसिया, उपसंचालक पशुपालन  एचपी शुक्ला, एलडीएम  रविशंकर सिंह, सहायक संचालक मत्स्य विभाग  राकेश चंदेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    कृषि विभाग की समीक्षा
       हर्ष सिंह ने खरीफ फसल 2024 एवं रबी फसल 2024-25 की तैयारी हेतु किए जा रहे कार्यों एवं कृषि विभाग के प्रचलित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने उर्वरक व्यवस्था के तहत यूरिया, डीएपी, पोटाश, एनपीके उर्वरकों के वितरण, मांग एवं उपलब्धता की जानकारी ली एवं डीएपी के स्थान पर उपयोग किए जा रहे अन्य उवर्रक विकल्पों का विस्तृत चर्चा की। और तत्संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। हर्ष सिंह ने रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कोदो-कुटकी सहित श्रीअन्न के प्रसंस्करण एवं ब्रांडिंग, कृषि विभाग के नवाचार, युवा उद्यमी संस्थाओं, पंरपरागत कृषि विकास योजना, जैविक खेती, पंजीकृत बीज, विक्रय प्रबंधन की समीक्षा की और लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
     सहकारिता विभाग की समीक्षा
        कलेक्टर  हर्ष सिंह ने सहकारिता समिति संचालन, सदस्यता, समितियों के पुर्नगठन, समितियों के बहुउद्देशीयकरण, कृषि उपार्जन एवं वितरण, जनऔषधी केन्द्र व्यवसाय, कामन सर्विस सेंटर आदि के संबंध में सहकारिता विभाग की समीक्षा की। बताया गया कि 8 अक्टूबर से 6 नवबंर 2024 के मध्य ऋण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। हर्ष सिंह ने सहकारिता बैंको के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
      पशुपालन विभाग की समीक्षा
     कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए जिले के दुग्ध उत्पादन, मोबाइल वेटनरी योजना, पशु रोगों से संबंधित नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय पशुधन मिशन उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत मुर्गीपालन, बकरी पालन एवं चरीचारा विकास की जानकारी ली। उन्होंने पशुपालन के क्षेत्र में किसान क्रेडिट कार्ड एवं आचार्य श्री विद्यासागर गो-संवर्धन योजना के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने निराश्रित गो वंशों के व्यवस्थापन की स्थिति की जानकारी ली और गो वंशो को गौशालाओं में व्यवस्थित करने के लिए निर्देशित किए।
      उद्यानिकी विभाग की समीक्षा
      हर्ष सिंह ने जिले में फल, सब्जी, पुष्प, मसाला उत्पादन की समीक्षा की। उन्होंने उद्यानिकी विभाग को खाद्य प्रसंस्करण, लघु उद्योग, नवाचार करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जिले की भौगोलिक स्थितियों के अनुसार उद्यानिकी क्षेत्र में असीम संभावना है जिसके अनुसार कार्य योजना बनाकर उद्यानिकी क्षेत्र में उत्पादन वृद्धि करें। उन्होंने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के लक्ष्यों को सप्ताह के अंत तक पूरा करने के निर्देश दिए।
      मत्स्य विभाग की समीक्षा
     कलेक्टर हर्ष सिंह ने मत्स्य उत्पादन की समीक्षा की जिसमें बताया गया कि वर्तमान में प्रति व्यक्ति मत्स्य उपलब्धता 10 किलाग्राम है जिसे 12 किलोग्राम करने का कार्य किया जा रहा है। जिले में 45 सहकारी समितियां पंजीकृत हैं जिनके द्वारा मत्स्य पालन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने मछली पालकों के किसान क्रेडिट कार्ड के लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    कलेक्टर त्रिपाठी का आह्वान, जनप्रतिनिधि जल संरक्षण में दें योगदान, कोरिया को मिले नई पहचान

    March 14, 2026

    छात्रावास में 11वीं के छात्र ने की आत्महत्या, कारण अज्ञात

    March 14, 2026

    विवादित बयान पर एक्शन: कांग्रेस नेता विनोद तिवारी दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में

    March 14, 2026

    राजनांदगांव को बनाएंगे मॉडल सिटी, CM साय ने कहा- आधुनिक सुविधाओं से होगा सुसज्जित

    March 14, 2026

    संपत्तिकर नहीं चुकाने वाले बड़े बकायेदारों के परिसर किए सील

    March 14, 2026

    LPG संकट के बीच IRCTC की तैयारी: ट्रेनों में इंडक्शन व रेडी-टू-ईट फूड की वैकल्पिक व्यवस्था, WCR में 25 क्लस्टर किचन

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा – बुमराह जैसी यॉर्कर पूरी दुनिया में कोई नहीं फेंकता

    March 14, 2026

    कलेक्टर त्रिपाठी का आह्वान, जनप्रतिनिधि जल संरक्षण में दें योगदान, कोरिया को मिले नई पहचान

    March 14, 2026

    छात्रावास में 11वीं के छात्र ने की आत्महत्या, कारण अज्ञात

    March 14, 2026

    विवादित बयान पर एक्शन: कांग्रेस नेता विनोद तिवारी दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.