Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»याह्या सिनवार की ऑटोप्सी रिपोर्ट से खुलासा, गोली लगने से उड़ी आधी खोपड़ी, कटी हुई अंगुली
    विदेश

    याह्या सिनवार की ऑटोप्सी रिपोर्ट से खुलासा, गोली लगने से उड़ी आधी खोपड़ी, कटी हुई अंगुली

    AdminBy AdminOctober 19, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    याह्या सिनवार की ऑटोप्सी रिपोर्ट से खुलासा, गोली लगने से उड़ी आधी खोपड़ी, कटी हुई अंगुली
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बेरुत

     हमास के खिलाफ लड़ाई में इजरायली सेना (IDF) को बड़ी कामयाबी मिली है। इजरायली सैनिकों ने खुफिया जानकारी के आधार पर दक्षिणी गाजा में जमीनी हमला किया और हमास प्रमुख याह्या सिनवार को मार दिया। उसके सिर में गोली मारी गई। इजरायली सैनिक सिनवार के हाथ की एक उंगली काटकर ले गए।

    सिनवार फिलिस्तीनी समूह हमास का पोलित ब्यूरो प्रमुख था। IDF की 828 ब्रिगेड ने तेल अल-सुल्तान के राफा इलाके में हमास प्रमुख को मारा। CNN के अनुसार इजरायली सैनिकों ने उसकी मौत की पुष्टि करने के लिए उसकी उंगली काटी और साथ ले गए।

    याह्या सिनवार के ठिकाने के बारे में मिली थी खुफिया जानकारी

    इजरायली सैनिकों को याह्या सिनवार के ठिकाने के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद सैनिकों ने हमला कर दिया। गोलीबारी के बाद जब सैनिक अंदर गए तो याह्या सिनवार से मिलता-जुलता एक शव पाया। उन्होंने डीएनए टेस्ट के लिए उसकी उंगली काटी और ले गए। सिनवार दो दशक तक इजरायली जेल में था। इजरायल के पास पहले से उसका डीएनए प्रोफाइल है। 2011 में कैदियों की अदला-बदली में उसे रिहा किया गया था।

    CNN ने इजरायल नेशनल सेंटर ऑफ फॉरेंसिक मेडिसिन के चेन कुगेल के हवाले से बताया है कि सिनवार की उंगली से निकाले गए डीएनए प्रोफाइल को पहले से मौजूद सिनवार के प्रोफाइल से मैच कराया गया। इसके मिलान होने पर पुष्टि हो सकी कि सिनवार मारा गया। सैनिकों ने पहले उसके दांतों से उसकी पहचान करने की कोशिश की, लेकिन वे पूरी तरह संतुष्ट नहीं हो सके।

    सोशल मीडिया पर इजरायली सैनिकों द्वारा हमास प्रमुख के ठिकाने की तलाशी लेने के वीडियो सामने आए। एक वीडियो में दो इजरायली सैनिक एक शव (जिसे याह्या सिनवार का बताया जा रहा है) के पास खड़े हैं। उसके बाएं हाथ की तर्जनी उंगली कटी हुई है।

    सिनवार की मौत सिर पर गोली लगने से हुई

    इजरायली सैनिकों की ओर से याह्या सिनवार के ठिकाने की तलाशी लेते वक्त के कुछ वीडियो सामने आए हैं। ऐसे ही वीडियो में 2 इजरायली सैनिक एक शव के पास खड़े दिख रहे हैं और दावा किया जा रहा है कि यह सिनवार की डेडबॉडी है। इसमें हमास चीफ के बाएं हाथ की तर्जनी अंगुली कटी हुई है। हालांकि, सीएनएन की रिपोर्ट में कहा गया कि वीडियो का विश्लेषण हुआ है जिसमें उसके बाएं हाथ की पांचों उंगलियां दिख रही हैं। ऐसा हो सकता है कि बाद में एक अंगुली काटी गई हो। याह्या सिनवार के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि सिनवार की मौत सिर पर गोली लगने से हुई थी।

    सिनवार की खोपड़ी का एक हिस्सा उड़ गया

    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में याह्या सिनवार के चेहरे पर चोटें दिखाई दे रही हैं। गोली लगने से उसकी खोपड़ी का एक हिस्सा उड़ गया है। हमास ने भी पुष्टि कर दी है कि उसका नेता याह्या सिनवार गाजा में इजरायली बलों के हमले में मारा गया। चरमपंथी संगठन ने अपना यह रुख दोहराया कि एक साल पहले इजराइल से बंधक बनाए गए लोगों को तब तक नहीं छोड़ा जाएगा, जब तक गाजा में संघर्ष विराम नहीं होता और इजरायली सैनिकों की वापसी नहीं होती। इससे एक दिन पहले इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि जब तक बंधकों को रिहा नहीं किया जाता, तब तक देश की सेना लड़ती रहेगी और हमास को कमजोर करने के लिए गाजा में तैनात रहेगी।

    सिनवार के शव के पोस्टमार्टम से मिली बड़ी जानकारी

    याह्या सिनवार के शव के पोस्टमार्टम से पता चला है कि उसके सिर में गोली मारी गई थी। मौत इसी चलते हुई। सिनवार टैंक के गोले के छर्रे लगने से घायल हो गया था। उसके चेहरे पर चोटें थी। खोपड़ी का एक हिस्सा उड़ा हुआ था। ठिकाने में घुसने से पहले इजरायली सैनिकों ने टैंक से गोले दागे थे।

    हमास को नए नेता की तलाश

    हमास को अब नए राजनीतिक नेता की तलाश है। सिनवार का भाई मोहम्मद सिनवार बड़ी भूमिका निभा सकता है। याह्या सिनवार 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हुए हमले का मास्टरमाइंड था। इसमें 1,200 से अधिक लोग मारे गए थे। इसके चलते इजरायल ने गाजा में हमला शुरू किया था। इस लड़ाई में अब तक गाजा में 40,000 से अधिक लोग मारे गए हैं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    top-news Yahya Sinwar
    Admin

    Related Posts

    पूर्ण बहुमत से आगे बढ़ी भाजपा: राज्यसभा में NDA की ताकत 140 के पार

    March 18, 2026

    विश्व पदक विजेता अंतिम पंघाल पर भारी पड़ी मीनाक्षी गोयत, एशियाई चैंपियनशिप के लिए टीम में एंट्री

    March 18, 2026

    हाईकोर्ट ने गेस्ट फैकल्टी के नियमितीकरण की याचिका खारिज की, सिंगल बेंच ने दी अहम टिप्पणी

    March 18, 2026

    नेपाल में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, एक ही परिवार अंतिम संस्कार के लिए जा रहा था

    March 18, 2026

    कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटे 555 श्रद्धालुओं को सीएम योगी ने दी ₹1-1 लाख की सहायता

    March 18, 2026

    ट्रंप ने पलटी मारी, अमेरिका ने होर्मुज पर ईरानी मिसाइल भंडार पर गिराया भारी बम

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    पूर्ण बहुमत से आगे बढ़ी भाजपा: राज्यसभा में NDA की ताकत 140 के पार

    March 18, 2026

    कचरा मुक्त होगा आदमपुर खंती! 55 करोड़ की योजना पर जल्द लगेगी मुहर

    March 18, 2026

    वायलेंस और गालियों पर चली कैंची: धुरंधर 2 को 21 कट्स के बाद मिली हरी झंडी

    March 18, 2026

    31 मार्च तक हर जिले को दिया गया सभी आईडी बनाने का लक्ष्य

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.