Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»भाजपा की सक्रिय सदस्यता प्रारंभ, जिलाध्यक्ष बने जिले के पहले सक्रिय सदस्य
    मध्यप्रदेश

    भाजपा की सक्रिय सदस्यता प्रारंभ, जिलाध्यक्ष बने जिले के पहले सक्रिय सदस्य

    AdminBy AdminOctober 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भाजपा की सक्रिय सदस्यता प्रारंभ, जिलाध्यक्ष बने जिले के पहले सक्रिय सदस्य
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सिंगरौली
    भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्यता का शुभारंभ हो चुका है। सिंगरौली के जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने आज जिले में प्रथम सक्रिय सदस्य के रूप में अपना पत्रक भरा तथा पार्टी की सक्रिय सदस्यता प्राप्त की। लोकसभा के सांसद डाक्टर राजेश मिश्रा ने उन्हें सक्रिय सदस्यता ग्रहण करवाई तत्पश्चात जिलाध्यक्ष जी ने प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह को सक्रिय सदस्यत बनाया। जिले के अन्य पदाधिकारियों ने भी सक्रिय सदस्य के रूप में अपना नामांकन पत्र भरा तथा सक्रिय सदस्यता प्राप्त की।

    विगत माह से भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता लगातार चल रही है जिसमें समस्त कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त लाखों नागरिकों ने भी भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की तथा जिन कार्यकर्ताओं ने अपने द्वारा न्यूनतम 100 लोगों को सदस्य बनाया है उन सभी को सक्रिय सदस्य बनने की अर्हता प्राप्त हो जाती है तथा जिला समिति के अनुमोदन पश्चात उन कार्यकर्ताओं को‌ सक्रिय सदस्यता प्रदान की जाती है। भारतीय जनता पार्टी का कोई भी पदाधिकारी एवं समिति का सदस्य बनने के लिए उस कार्यकर्ता को पार्टी का सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य होता है इसलिए भारतीय जनता पार्टी का हर समर्पित कार्यकर्ता सक्रिय सदस्यता बनता है। पार्टी संविधान के अनुसार प्रत्येक 6 वर्ष में पार्टी कार्यकर्ताओं को अपनी प्राथमिक तथा सक्रिय सदस्यता का नवीनीकरण आवश्यक है इस लिये देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 16 नवम्बर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की उपस्थिति में पार्टी के प्रथम सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपना नामांकन भरा था तथा सक्रिय सदस्यता प्राप्त की थी। पार्टी संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर एक बूथ स्तर तक का कार्यकर्ता पार्टी की सक्रिय सदस्यता प्राप्त करेगा तथा संगठन में कार्य करेगा।

    जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि जिले में प्रथम दिवस सक्रिय सदस्यता प्राप्त करने वालों में विधायक सिंगरौली राम निवास शाह, सीड़ा अध्यक्ष दिलीप शाह, जिला महामंत्री सुंदरलाल शाह, सांसद प्रतिनिधि संतोष वर्मा, जिला मंत्री पूनम गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारियों ने सक्रिय सदस्यता प्राप्त की।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    भोजशाला परिसर में कब्रों पर उठे नए विवाद, एएसआई सर्वे रिपोर्ट के बाद मुस्लिम पक्ष का कोर्ट जाने का ऐलान

    March 3, 2026

    गंगा-यमुना की पवित्रता दूषित नहीं होने देगी योगी सरकार, राज्य में प्रतिदिन 4500 मिलियन लीटर से ज्यादा गंदा पानी किया जा रहा ट्रीट

    March 3, 2026

    केशव प्रसाद मौर्य का ऐलान, यूपी की एक करोड़ महिलाएं जुड़ेंगी लखपति महिला क्लब से

    March 2, 2026

    बुंदेलखंड बन रहा स्टार्टअप हब, झांसी में बीवीएस एक्सपो-2026 ने दिखाई झलक

    March 2, 2026

    सबसे अधिक राजस्व मामले निस्तारित कर लखनऊ अव्वल, जनपदीय न्यायालयों में जौनपुर ने फिर मारी बाजी

    March 2, 2026

    मत्स्य क्षेत्र में 30 कंपनियां करेंगी 1400 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश

    March 2, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    भोजशाला परिसर में कब्रों पर उठे नए विवाद, एएसआई सर्वे रिपोर्ट के बाद मुस्लिम पक्ष का कोर्ट जाने का ऐलान

    March 3, 2026

    गंगा-यमुना की पवित्रता दूषित नहीं होने देगी योगी सरकार, राज्य में प्रतिदिन 4500 मिलियन लीटर से ज्यादा गंदा पानी किया जा रहा ट्रीट

    March 3, 2026

    03 मार्च 2026 का राशिफल: जानें सभी राशियों का हाल, किसे मिलेगा लाभ और कौन रहेगा सतर्क

    March 2, 2026

    केशव प्रसाद मौर्य का ऐलान, यूपी की एक करोड़ महिलाएं जुड़ेंगी लखपति महिला क्लब से

    March 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.