Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»धर्म»20 अक्टूबर रविवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ
    धर्म

    20 अक्टूबर रविवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    AdminBy AdminOctober 19, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    20 अक्टूबर रविवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मेष राशि- आज का दिन मेष राशि वालों के लिए खास रहने वाला है। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करेंगे। आर्थिक मामलों में लापरवाही न बरतें। खर्चों की अधिकता से मन परेशान रह सकता है। करियर से जुड़े डिसीजन बहुत सोच-समझकर लें। ऑफिस में चैलेंजिंग टास्क की जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में मुनाफा होगा। आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी।

    वृषभ राशि- आज प्रोफेशनल लाइफ में किए गए कार्यों की शुरुआत के अच्छे रिजल्ट मिलने लगेंगे। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को बातचीत के जरिए सुलझाएं। शैक्षिक कार्यों में कामयाबी हासिल करने के लिए खूब मेहनत करें। आज आपकी आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रह सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। पार्टनरशिप के साथ नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। शाम को प्रियजन के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए कुछ स्पेशल प्लान कर सकते हैं।

    मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को अपना टैलेंट साबित करने का कई मौका मिलेगा। बॉस आपके परफॉर्मेंस से इंप्रेस होंगे। बिजनेस में कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में भी मन लगेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारी लेने में संकोच न करें। नौकरीपेशा वालों का प्रमोशन हो सकता है। ऑफिस के कुछ कार्य तनाव बढ़ा सकते हैं। धैर्य बनाए रखें और स्ट्रेस कम करने के लिए फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें।

    कर्क राशि- कर्क राशि के कुछ जातकों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी को लेकर चले रहे विवादों से छुटकारा मिलेगा। करियर में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। फैमिली इश्यूज को दूर करने के लिए किए गए प्रयास सार्थक साबित होंगे। कानूनी मामलों में जीत हासिल होगी। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

    सिंह राशि- सिंह राशि वालों को आज बहुत सोच-समझकर निवेश करना चाहिए। ऑफिस में स्किल और टैलेंट को प्रदर्शित करने का कई मौका मिलेगा। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। बॉस आपके कार्यों से इंप्रेस होंगे। वैवाहिक जीवन में खुशहाली का माहौल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भावुकता से बचें। फैमिली के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। आज आपकी लंबे समय के बाद पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।

    कन्या राशि- आज का दिन सामान्य रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी में किसी चीज की खरीदारी न करें। लंबी यात्राओं के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए भी अच्छा दिन है। विद्यार्थियों को करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी की तलाश करने वाले लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। रोजाना योग व मेडिटेशन करें। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं।

    तुला राशि- तुला राशि वालों को आज स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सतर्क रहना होगा। आलस्य से दूर रहें। निवेश के नए मौकों पर नजर रखें। घर खरीदने या बेचने का प्लान बन सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन साथी से ऐसी कोई बात न कहें, जिससे उनके मन को ठेस पहुंचे। आज आपके ऑफिस के सभी कार्य सफल होंगे। करीबी दोस्त या रिश्तेदारों की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा।

    वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों को आज प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से छुटकारा मिलेगा। धन का आवक बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको अचानक से किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। ऑफिस में काफी बिजी शेड्यूल रहने वाला है। मनचाहे प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। पार्टनर का प्यार और सपोर्ट मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और तनाव से बचें।

    धनु राशि- धनु राशि वालों को आज बेकार से वाद-विवाद से बचना चाहिए। आज विरोधी एक्टिव रहेंगे। ऑफिस में प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा। परिजनों से वैचारिक मतभेद संभव है। क्रोध से बचें। इमरजेंसी सिचुएशन के लिए पैसे बचाएं। फैमिली मेंबर्स के सपोर्ट से लाइफ की सभी चुनौतियों को पार कर सकेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षाओं में सफलता हासिल होगी। करियर की बाधाएं समाप्त होंगी। आय में वृद्धि के नए विकल्पों की तलाश करें। खर्चों पर नजर रखें। जल्दबाजी में किसी चीज की खरीदारी करने से बचें।

    मकर राशि- आज मकर राशि वालों के लिए लकी दिन रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। निवेश के नए मौके मिलेंगे, लेकिन आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की सलाह लेने लाभकारी साबित हो सकता है। घर में मेहमानों का आगमन संभव है। सुखद यात्रा का आनंद लेंगे। गृह-निर्माण के कार्य शुरू कर सकते हैं। कुछ जातकों को जीवनसाथी से अनबन संभव है। सामाजिक कार्यों मे दिलचस्पी बढ़ेगी। आज आप नए कार्यों की भी शुरुआत कर सकते हैं।

    कुंभ राशि- आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। प्रियजनों के साथ मौज-मस्ती भरे पलों का आनंद लेंगे। लंबी यात्रा के योग हैं। कुछ जातकों को प्रोफेशनल लाइफ में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कुछ मामलों में शांति बनाए रखें। अपने करियर गोल्स पर फोकस करें। आपको कड़ी मेहनत और लगन का फल जरूर मिलेगा। करियर में खूब तरक्की करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। ट्रैफिक के नियमों का पालन करें। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति में दिलचस्पी बढ़ सकती है।

    मीन राशि- मीन राशि वालों को दिन की शुरुआत में छोटी-मोटी आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि, इससे डेली रूटीन पर कोई असर नहीं होगा। प्रोफेशनल लाइफ में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आज लाइफ पार्टनर के लिए कुछ स्पेशल प्लान कर सकते हैं। इससे लव लाइफ में खुशियां आएंगी। कुछ जातक नए वाहन की खरीदारी का भी प्लान बना सकते हैं। आज आपको अपने करीबी दोस्त से आर्थिक मदद भी मिल सकती है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    rashifal
    Admin

    Related Posts

    03 मार्च 2026 का राशिफल: जानें सभी राशियों का हाल, किसे मिलेगा लाभ और कौन रहेगा सतर्क

    March 2, 2026

    होली के त्योहार के बीच चंद्र ग्रहण! कब लगेगा ग्रहण, भारत में दृश्यता, सूतक काल और ज्योतिषीय प्रभाव

    March 2, 2026

    सफलता की ऊँचाइयों तक पहुँचना है, तो स्टीव जॉब्स की इन 5 बातों को कभी न भूलें

    March 2, 2026

    भद्रा दोष और चंद्र ग्रहण: कब होगा होलिका दहन, आज या कल? जानें शुभ मुहूर्त

    March 2, 2026

    होलिका दहन की पावन राख: वास्तु दोष निवारण और तरक्की का सरल उपाय

    March 2, 2026

    अगर घर में नजर आएं ये संकेत तो समझ लें खुशियों की दस्तक तय है

    March 2, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    भोजशाला परिसर में कब्रों पर उठे नए विवाद, एएसआई सर्वे रिपोर्ट के बाद मुस्लिम पक्ष का कोर्ट जाने का ऐलान

    March 3, 2026

    गंगा-यमुना की पवित्रता दूषित नहीं होने देगी योगी सरकार, राज्य में प्रतिदिन 4500 मिलियन लीटर से ज्यादा गंदा पानी किया जा रहा ट्रीट

    March 3, 2026

    03 मार्च 2026 का राशिफल: जानें सभी राशियों का हाल, किसे मिलेगा लाभ और कौन रहेगा सतर्क

    March 2, 2026

    केशव प्रसाद मौर्य का ऐलान, यूपी की एक करोड़ महिलाएं जुड़ेंगी लखपति महिला क्लब से

    March 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.