Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»नई दिल्ली में CRPF स्कूल के पास भयानक धमाका
    देश

    नई दिल्ली में CRPF स्कूल के पास भयानक धमाका

    AdminBy AdminOctober 20, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नई दिल्ली में CRPF स्कूल के पास भयानक धमाका
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली.

    राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह का आगाज भीषण ब्लास्ट के साथ हुआ. रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में CRPF स्कूल के पास सुबह साढ़े सात बजे भयंकर धमाके की आवाज आई और इसके ठीक बाद लोगों ने आकाश तक उठता धुएं का सफेद गुबार देखा. धमाके की आवाज सुनकर लोग घबरा गए और इलाके में बदबू फैल गई, जिससे लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत महसूस होने लगी.

    राहत की बात है कि इस ब्लास्ट में न कोई घायल हुआ और न ही जान-माल की हानि हुई है. हालांकि पहले इस धमाके को मामूली समझा जा रहा था, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी मामला गहराता गया और एक-एक करके कई एजेंसियां मौके पर पहुंची. घटना की जानकारी मिलते ही NSG, दिल्ली पुलिस, FSL टीम और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई हैं. अब तक घटनास्थल पर कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है. धमाके के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच जारी है. धमाके की तीव्रता को देखकर अब ये कयास लग रहे हैं कि कहीं ये दिल्ली को दहलाने की साजिश का ट्रायल तो नहीं था.

    घरों-गाड़ियों के शीशे चटके, सफेद पाउडर के अवशेष मिले
    जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के रोहिणी स्थित प्रशांत विहार इलाके में रविवार को हुए धमाके से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. यह धमाका केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के स्कूल की दीवार के पास हुआ, जिसके बाद धुएं का एक बड़ा गुबार उठता देखा गया. धमाके की वजह से स्थानीय लोग घबराहट में आ गए, और आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए और घरों के शीशे चटकने की भी जानकारी सामने आई है. इस धमाके बाद मौके पर एक दीवार से सफेद पाउडर का अवशेष मिला है.

    डीसीपी ने दी जानकारी
    रोहिणी के डीसीपी अमित गोयल ने इस पर जानकारी देते हुए बताया कि धमाके की असल वजह का पता लगाने के लिए एक्सपर्ट्स को बुलाया गया है. फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि धमाका किस प्रकार का था और इसका सोर्स क्या है. उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ टीम घटना की विस्तृत जांच कर रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी. दिल्ली पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया. एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची है और जांच कर यह पता लगाएगी कि यह किसी हमले का हिस्सा था या फिर कोई दुर्घटना. इसके अलावा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की कई टीमें भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और मामले की जांच में जुटी हुई हैं. वहीं एंटी टेरर यूनिट के साथ मिलकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. दिल्ली पुलिस की टीम ने जानकारी दी है कि इस मामले में Explosive Act के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगी. स्थानीय पुलिस यह केस दर्ज करेगी, जिसे बाद में FSL रिपोर्ट आने पर स्पेशल यूनिट को ट्रांसफर किया जाएगा. वहीं, NSG (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) को भी इस घटना की सूचना दी गई है और उनकी टीम भी मौके पर पहुंच गई है. घटनास्थल पर सफेद पावडर जैसी चीज दिखाई दी है.

    सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका, लेकिन पुष्टि नहीं
    CRPF स्कूल के पास कई दुकानें स्थित हैं, इसलिए शुरुआती जांच में यह भी आशंका जताई गई थी कि, यह सिलेंडर ब्लास्ट हो सकता है. हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. धमाके की तीव्रता को देखते हुए इसे हाई-इंटेंसिटी ब्लास्ट माना जा रहा है.

    क्या बोली दिल्ली पुलिस?
    दिल्ली के रोहिणी स्थित CRPF स्कूल से लगभग 200-250 मीटर की दूरी पर एक कम तीव्रता का धमाका हुआ. राहत की बात यह है कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही 89वीं बटालियन, दिल्ली पुलिस, FSL टीम और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई हैं. अब तक घटनास्थल पर कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है. धमाके के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच जारी है.

    कौन-कौन सी टीमें मौके पर?
    ब्लास्ट की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद 89वीं बटालियन, FSL टीम, NIA, साइबर विंग और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची हैं.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    CRPF school explosion near New Delhi
    Admin

    Related Posts

    भक्तों के लिए सुविधा: वैष्णो देवी-शिवखोड़ी हेलीकॉप्टर सेवा से 20 मिनट में यात्रा संभव

    February 20, 2026

    नया हथियार ‘स्टील्थ’ क्रूज मिसाइल, रेंज 700 KM, आयरन डोम और अन्य डिफेंस सिस्टम भी हैं दुविधा में

    February 20, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सबको फ्री सुविधाएं बांटना गलत, विकास के लिए रोजगार जरूरी

    February 20, 2026

    होली पर रेलवे का तोहफा, 15 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 6 ट्रेनों की अवधि बढ़ी

    February 20, 2026

    विधानसभा से पास हुआ संशोधन, गुजरात में बढ़े काम के घंटे, महिलाओं को रात की ड्यूटी की इजाजत

    February 20, 2026

    भारत पर रूस का भरोसा कायम, पुतिन के देश ने कहा- ऐसा नहीं हो सकता

    February 20, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    यूपी की सियासत गरम: मोहन भागवत से मिले दोनों डिप्टी CM, 2027 चुनाव की रणनीति पर चर्चा?

    February 20, 2026

    भक्तों के लिए सुविधा: वैष्णो देवी-शिवखोड़ी हेलीकॉप्टर सेवा से 20 मिनट में यात्रा संभव

    February 20, 2026

    अभिषेक शर्मा की ‘डक हैट्रिक’ से बढ़ी चिंता, भारत की बल्लेबाजी पर उठे सवाल

    February 20, 2026

    9 स्टेट, 10 नेशनल और 1 इंटरनेशनल पदक, छतरपुर की बेटी ने 18 साल में रचा इतिहास

    February 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.