Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»लाइफ स्टाइल»क्या मानसून की उमस से खो गया आपका निखार, ट्राई करें ये 4 घरेलू फेस पैक
    लाइफ स्टाइल

    क्या मानसून की उमस से खो गया आपका निखार, ट्राई करें ये 4 घरेलू फेस पैक

    AdminBy AdminOctober 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    क्या मानसून की उमस से खो गया आपका निखार, ट्राई करें ये 4 घरेलू फेस पैक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     

    बरसात के मौसम में गर्मी और नमी दोनों ही वातावरण में होती है, जो स्किन पर कई समस्या एं पैदा करने की वजह हो सकती हैं। यहां बताए जा रहे होममेड फेस पैक की मदद से आप स्किन को प्रॉब्लकम फ्री रख सकते हैं।

    बरसात के दिनों में उमस के कारण अक्सर त्वचा चिपचिपी हो जाती है और इसकी रंगत भी फीकी पड़ जाती है। अगर आप भी ऐसी ही समस्या से जूझ रहे हैं और हर तरीका अपनाकर थक चुके हैं तो यहां हम आपको घर पर बनने वाले 4 खास फेस पैक के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आप अपना खोया हुआ निखार वापस पा सकते हैं।

    दही और हल्दी का फेस पैक
    दही और हल्दी दोनों ही त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। दही में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और मुहांसों को कम करने में मदद करता है। वहीं, हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो त्वचा के संक्रमण से बचाते हैं।

    सामग्री: 2 चम्मच दही, 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर और इसे ऐसे इस्तेमाल करें, एक कटोरे में दही और हल्दी पाउडर को अच्छी तरह मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें। फिर ठंडे पानी से धो लें।

    मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का फेस पैक
    मुल्तानी मिट्टी त्वचा को ठंडक पहुंचाती है और अतिरिक्त तेल को सोखती है। वहीं, गुलाब जल त्वचा को टोन करता है और मुहांसों को कम करने में मदद करता है।

    सामग्री: 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 2 चम्मच गुलाब जल

    इस्तेमाल का तरीका: एक कटोरे में मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

    ओट्स और शहद का फेस पैक
    ओट्स में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा की लालिमा और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। वहीं, शहद त्वचा को नमी प्रदान करता है और मुहांसों को ठीक करता है।

    सामग्री: 2 चम्मच ओट्स, 1 चम्मच शहद,

    इस्तेमाल का तरीका: ओट्स को पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर में शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और कुछ देर तक सूखने दें। फिर ठंडे पानी से धो लें।

    खीरा और नींबू का फेस पैक
    खीरा त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और मुहांसों को कम करता है। वहीं, नींबू में विटामिन सी होता है जो त्वचा को निखारता है और दाग-धब्बे को कम करता है।

    सामग्री: 1 खीरे का रस, 1/2 नींबू का रस

    इस्तेमाल का तरीका: एक कटोरे में खीरे का रस और नींबू का रस मिला लें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें। अब ठंडे पानी से फेस वॉश कर लें।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    डार्क सर्कल क्यों होते हैं और इन्हें दूर करने के घरेलू तरीके

    March 12, 2026

    किडनी फेल होने का खतरा! AIIMS के डॉक्टर ने बताया, कौन से टेस्ट और यूरिन का रंग जरूरी संकेत हैं

    March 12, 2026

    सिर्फ कुछ मिनटों में तैयार करें स्वादिष्ट चिली पनीर

    March 12, 2026

    डार्क होंठों से छुटकारा पाने के 7 आसान घरेलू उपाय, होंठ बनेंगे नैचुरली पिंक

    March 11, 2026

    आंखों की रोशनी छीन सकता है ‘ग्लूकोमा’, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

    March 11, 2026

    केले का छिल्का: विटामिन और पोषक तत्वों का खजाना, जानिए इसके चौंकाने वाले फायदे

    March 9, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    “13 मार्च 2026 राशिफल: जानें आज किस राशि का भाग्य बदलेगा, किसे मिलेगा ध्यान रखने की जरूरत”

    March 12, 2026

    उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को आधुनिक और रोजगारपरक कौशल प्रदान करने के लिए निरंतर कर रही है कार्य : अवनीश अवस्थी

    March 12, 2026

    ये तो बस शुरुआत है — LPG और तेल संकट पर राहुल गांधी का सरकार पर वार, संसद में तीखी बहस

    March 12, 2026

    बुमराह के मुरीद हुए माइक वॉन, कहा – मेसी और रोनाल्डो जैसे खिलाड़ी, जहां खेलें वहीं जीत

    March 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.