Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»धर्म»22 अक्टूबर मंगलवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ
    धर्म

    22 अक्टूबर मंगलवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    AdminBy AdminOctober 21, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    22 अक्टूबर मंगलवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मेष राशि : आज मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन का आवक बढ़ेगा। अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो सोच-समझकर ही कोई डिसीजन लें। नए कार्यों की शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। घर में मेहमानों के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। परिजनों के साथ मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करेंगे। प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे पेपरवर्क जल्द पूरे हो जाएंगे। प्रोफेशनल लाइफ में सबकुछ बढ़िया रहेगा। लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे।

    वृषभ राशि : वृषभ राशि वालों को आज इंकम बढ़ाने के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। आज प्रियजन के साथ कहीं बाहर जाने के लिए प्लान बनाने का परफेक्ट दिन है। कुछ जातक नया घर या प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना सकते हैं। लव लाइफ में खुशियों का माहौल रहेगा। खर्चों को कंट्रोल कर सकेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों के लिए धन खर्च करेंगे। अगर आपको किसी बात को लेकर स्ट्रेस महसूस हो रहा है, तो परिजनों के साथ टाइम स्पेंड करें। इससे स्ट्रेस लेवल कम होगा।

    मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातक आज सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। यह फैमिली या फ्रेंड्स के साथ ट्रिप का प्लान बनाने के लिए बेस्ट टाइम है। धन-संपदा में वृद्धि के योग बनेंगे। शैक्षिक कार्यों में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। आज ऑफिस में आपके परफॉर्मेंस सीनियर्स इंप्रेस होंगे। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें। अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। धन का लेन-देन होशियारी से करें।

    कर्क राशि : आज कर्क राशि वालों का काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। कार्यों की जिम्मेदारी बढ़ेगी। बेकार के कामों में न उलझें। कार्यों की प्राथमिकता तय करें। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। पारिवारिक जीवन में वाद-विवाद के संकेत हैं। लंबी समय से चली आ रही परेशानियों से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस समस्या को सुलझाने के लिए करीबी दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है।

    सिंह राशि : सिंह राशि वालों की ऑफिस में कार्यों की तारीफ होगी। प्रियजन के साथ धार्मिक स्थल पर यात्रा के योग बनेंगे। प्रापर्टी से जुड़े लिए गए फैसले आपके पक्ष में होंगे। फैमिली मेंबर्स की तरफ से कोई दुखद खबर मिल सकती है। आज आपको अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देना होगा। परिजनों का प्यार और सपोर्ट मिलेगा। अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित नजर आएंगे। पार्टनर के साथ लव लाइफ के रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे।

    कन्या राशि : आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए निवेश के मामले में खास रहने वाला है। सोच-समझकर किए गए निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। आमदनी में इजाफा होगा। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। करियर में आ रहीं बाधाएं समाप्त होंगी। दोस्तों से शुभ समाचार मिलेंगे। लंबे समय से चले आ रहे विवाद सुलझ जाएंगे। जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा।

    तुला राशि : आज जो लोग इंकम बढ़ाने चाहते हैं, वह आय में वृद्धि के नए मौकों की तलाश करें। ऑफिस में सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। जिससे हर कार्य के अच्छे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा। दोस्तों के तरफ से किसी फंक्शन में शामिल होने के लिए इनविटेशन आ सकता है। कुछ जातकों को नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। धन का लेन-देन होशियारी से करें। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।

    वृश्चिक राशि : आज वृश्चिक राशि वालों को छोटी-मोटी आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। चैलेंजिंग टास्क की जिम्मेदारी लेने पर सीनियर्स आपसे इंप्रेस होंगे। ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके सभी सपने साकार होंगे। शैक्षिक कार्यों में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। लव और आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। घर के बड़े भाई-बहनों का विवाह तय हो सकता है। करियर में आने वाली बाधाओं से छुटकारा मिलेगा। व्यापार में मुनाफा होगा।

    धनु राशि : आज धनु राशि वालों का आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। जो लोग नई जगहों पर रहने जा रहे हैं, उन्हें थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी के विचारों से प्रभावित होकर कोई निर्णय न लें। आज ऑफिस में आपको सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। हालांकि, कुछ कार्यों को नजरअंदाज करने से डांट भी मिल सकती है। कार्यों में लापरवाही न बरतें। महत्वपूर्ण कार्यों को पहले निपटाएं।

    मकर राशि : आज का दिन आर्थिक मामलों में अच्छा रहेगा। ऑफिस में कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को बातचीत के जरिए सुलझाएं। विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित संस्थान में आसानी से एडमिशन मिल जाएगा। आपको प्रेमी से अपनी फीलिंग्स को शेयर करने का मौका मिलेगा। लाइफ पार्टनर आपको सरप्राइज गिफ्ट्स दे सकते हैं। घर में कुछ महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा हो सकती है। आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

    कुंभ राशि : आज कुंभ राशि वालों द्वारा लिए गए आर्थिक फैसले भविष्य के लिए लाभकारी साबित होंगे। प्रोफेशनल लाइफ में अटके हुए कार्य पूरे होंगे। बड़े भाई-बहनों का सपोर्ट मिलेगा। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।नौकरीपेशा वालों को छोटी-मोटी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है,लेकिन कड़ी मेहनत और लगन के साथ किए गए कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलने लगेंगे। यात्रा के दौरान किसी महत्वपूर्ण सूचना की प्राप्ति होगी।

    मीन राशि : आज का दिन मीन राशि वालों के लिए खुशियों से भरा होगा। घर में उत्साह का माहौल रहेगा। शैक्षिक कार्यों में बड़ी कामयाबी मिलेगी। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करेंगे। आज कार्यों में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। नया घर या वाहन की खरीदारी संभव है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    rashi top-news
    Admin

    Related Posts

    03 मार्च 2026 का राशिफल: जानें सभी राशियों का हाल, किसे मिलेगा लाभ और कौन रहेगा सतर्क

    March 2, 2026

    बड़ी सैन्य गलती! कुवैत ने अपने ही सहयोगी के 3 F-15E जेट मार गिराए, US ने जताई प्रतिक्रिया

    March 2, 2026

    भारत-कनाडा संबंधों को नई रफ्तार: मोदी-कार्नी वार्ता में 50 अरब डॉलर व्यापार लक्ष्य तय

    March 2, 2026

    पानी पर बढ़ा तनाव: भारत की योजना से घबराया पाकिस्तान, समाधान नहीं सूझ रहा

    March 2, 2026

    पढ़ाई का तरीका हुआ आधुनिक, NEP 2020 पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बयान

    March 2, 2026

    संजू सैमसन की पारी फीकी पड़ी? गंभीर बोले- मैच जिताने वाले थे ये दो चौके

    March 2, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    भोजशाला परिसर में कब्रों पर उठे नए विवाद, एएसआई सर्वे रिपोर्ट के बाद मुस्लिम पक्ष का कोर्ट जाने का ऐलान

    March 3, 2026

    गंगा-यमुना की पवित्रता दूषित नहीं होने देगी योगी सरकार, राज्य में प्रतिदिन 4500 मिलियन लीटर से ज्यादा गंदा पानी किया जा रहा ट्रीट

    March 3, 2026

    03 मार्च 2026 का राशिफल: जानें सभी राशियों का हाल, किसे मिलेगा लाभ और कौन रहेगा सतर्क

    March 2, 2026

    केशव प्रसाद मौर्य का ऐलान, यूपी की एक करोड़ महिलाएं जुड़ेंगी लखपति महिला क्लब से

    March 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.