Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»सिद्धार्थनगर में अधिकारी की पूर्व पत्नी का शव पंखे से लटका मिला, मृतका मॉडलिंग फील्ड से जुड़ी
    राज्य

    सिद्धार्थनगर में अधिकारी की पूर्व पत्नी का शव पंखे से लटका मिला, मृतका मॉडलिंग फील्ड से जुड़ी

    AdminBy AdminOctober 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सिद्धार्थनगर में अधिकारी की पूर्व पत्नी का शव पंखे से लटका मिला, मृतका मॉडलिंग फील्ड से जुड़ी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सिद्धार्थनगर

    यूपी के सिद्धार्थनगर में एक अधिकारी (अधिशासी अभियंता) की पूर्व पत्नी का शव पंखे से लटका मिला. मृतका मॉडलिंग फील्ड से जुड़ी हुई थी. शुरुआती जांच में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है. अधिकारी और मृतका ने लव मैरिज की थी, लेकिन बाद में उनका तलाक हो गया. हालांकि, पिछले कुछ महीने से वे साथ रह रहे थे. इसी बीच ये घटना हो गई.

    दरअसल, बीती शाम सिद्धार्थनगर के नगर पंचायत इटवा में तैनात अधिशासी अभियंता संदीप कुमार की पूर्व पत्नी अंशी सोनी का उन्हीं के कमरे में शव मिलने से सनसनी फैल गई. अंशी सोनी मॉडलिंग के करियर से जुड़ी थी और तलाक के बाद जून से ही संदीप के साथ रह रही थी. बताया जा रहा है कि अंशी पिछले कुछ समय से डिप्रेशन की बीमारी से भी जूझ रही थी.

    कमरे में मिला शव

    रोज की तरह बीते दिन भी संदीप कुमार ऑफिस के लिए निकले. लेकिन जब शाम को लौटकर आए तो कमरे का दरवाजा खुला पाया. अंदर झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए, क्योंकि अंशी पंखे से दुपट्टे से फांसी लगाकर लटकी हुई थी. जिसके बाद उन्होंने पुलिस और उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

    लव मैरिज, तलाक, फिर साथ

    जानकारी के मुताबिक, ये कपल रायबरेली जिले का निवासी था. दोनों की उम्र में लगभग 15 वर्षो का अंतर है. संदीप कुमार 1982 में जन्मे थे, वहीं अंशी सोनी 1997 में. अंशी ने घर परिवार की रजामंदी के बिना संदीप से 2017 मे लव मैरिज की थी. दोनों कुछ वर्ष साथ रहे फिर 2022 में उनका तलाक हो गया. तलाक के बाद अंशी मॉडलिंग की दुनिया मे करियर बनाने दिल्ली चली गई. जबकि, संदीप अधिशासी अभियंता के पद पर सिद्धार्थनगर के विभिन्न नगर पंचायतो में कार्यरत रहे. वर्तमान में वह जिले की इटवा नगर पंचायत में अधिशासी अभियंता पद पर कार्यरत हैं और मुख्यालय स्थिति इंदिरा नगर में किराये के मकान में रहते हैं.

    मृतका अंशी सोनी

    संदीप कुमार के मुताबिक, कल सुबह (21 अक्टूबर) लगभग 9 बजे वह ऑफिस गये और शाम 6 बजे अपने कमरे पहुंचे. कमरे का दरवाजा खुला था, अंदर देखा तो अंशी का शव पंखे से लटक रहा है. जिसके बाद उन्होंने अपने ड्राइवर की मदद से शव को पंखे से उतारकर बेड पर लिटा दिया. साथ ही अधिकारियों को सूचित किया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

    अधिशासी अभियंता संदीप ने बताया कि अंशी से उनका दो साल पहले तलाक हो चुका है. जून में यहां घूमने-फिरने आई थी ताकि डिप्रेशन दूर हो सके. सबकुछ ठीक था, पता नहीं अचानक ये सब कैसे हो गया. सुसाइट नोट में उसने डिप्रेशन का उल्लेख किया है.

    पुलिस ने क्या बताया?

    मामले में सीओ सदर अरुणकांत सिंह ने कहा कि सूचना मिली थी कि ईओ इटवा संदीप कुमार की एक्स वाइफ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. दोनों किराये के मकान में रह रहे थे. सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और बॉडी को कब्जे में लिया. शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.

    वहीं, ईओ द्वारा बताया कि मृतका मॉडलिंग की दुनिया में करियर बनाना चाहती थी, दिल्ली में रहती थी. जून से सिद्धार्थनगर उनके पास आई थी. हालांकि, मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, डिप्रेशन में रहती थी. शायद इसी वजह से उसने फांसी लगाई है. फिलहाल, अब पुलिस इस मामले मे जांच-पड़ताल कर रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी. फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किए हैं.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    model
    Admin

    Related Posts

    एमपी में रिजल्ट 23 मार्च तक, 1 अप्रैल से स्कूल होंगे खुलेंगे, ड्रॉप-आउट रोकने के लिए शिक्षक घर-घर जाएंगे

    March 15, 2026

    मध्यप्रदेश में IPS तबादलों की प्रक्रिया शुरू, इन जिलों के SP के नाम तय

    March 15, 2026

    राज्य सरकार ने दी मंजूरी, आलोक नागर और राजेश भट्ट बनेंगे सूचना आयुक्त

    March 15, 2026

    कैंसर मरीजों को मिली राहत, 2 लाख का जान बचाने वाला इंजेक्शन अब मिलेगा मुफ्त

    March 15, 2026

    मध्य प्रदेश में रजिस्ट्री शुल्क महंगा होने वाला है, मनमाने रेट बढ़ाने की योजना

    March 15, 2026

    एमपी में प्रमोशन में देरी के कारण प्रशासनिक कैडर में गड़बड़ी, 68 IAS, 48 IPS और 87 IFS पद खाली

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    एमपी में रिजल्ट 23 मार्च तक, 1 अप्रैल से स्कूल होंगे खुलेंगे, ड्रॉप-आउट रोकने के लिए शिक्षक घर-घर जाएंगे

    March 15, 2026

    28 दिन में 18 लाख से अधिक बाइक और स्कूटर बिके, जानें कौन सी कंपनियों की हुई सबसे ज्यादा बिक्री

    March 15, 2026

    AI के प्रभाव से इस कंपनी में होगी छंटनी, हजारों की नौकरी जाएगी, मार्क जकरबर्ग ने की भविष्यवाणी

    March 15, 2026

    मिडल-ईस्ट तनाव के कारण ट्रैवल सेक्टर को ₹5500 करोड़ का रोज़ाना नुकसान, कोच्चि और पुरी की मांग में 200% वृद्धि

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.