Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»मोटापा बना दुश्मन…. IPL Auction से पहले पृथ्वी शॉ को बड़ा झटका, BCCI ने रणजी टीम से किया बाहर
    खेल

    मोटापा बना दुश्मन…. IPL Auction से पहले पृथ्वी शॉ को बड़ा झटका, BCCI ने रणजी टीम से किया बाहर

    AdminBy AdminOctober 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मोटापा बना दुश्मन…. IPL Auction से पहले पृथ्वी शॉ को बड़ा झटका,  BCCI ने रणजी टीम से किया बाहर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई
     लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ का बुरा वक्त खत्म ही नहीं हो रहा है। पृथ्वी के सितारे इतने गर्दिश में चल रहे है कि भारतीय टीम तो छोड़िए, अब उन्हें घरेलू क्रिकेट में मुंबई की टीम से भी बाहर कर दिया जा रहा है। 24 साल के इस दाएं हाथ के बल्लेबाज को चयनकर्ताओं ने उनके बढ़ते वजन के चलते मुंबई की टीम में सिलेक्ट नहीं किया।

    बॉडी में बढ़े फैट के चलते बाहर
    दरअसल, मौजूदा रणजी सीजन में मुंबई को अपना अगला मैच 26 अक्टूबर से त्रिपुरा के खिलाफ अगरतला में खेलना है। खबर है कि खराब फिटनेस के चलते पृथ्वी शॉ टीम में नहीं चुने गए।  रिपोर्ट के मुताबिक पृथ्वी शॉ को चयनकर्ताओं ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के प्रशिक्षकों द्वारा तैयार किए गए फिटनेस कार्यक्रम का दो हफ्ते तक पालन करने को कहा है। टीम मैनेजमेंट ने एमसीए को अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पृथ्वी शॉ के शरीर में 35 प्रतिशत फैट है और टीम में वापस आने से पहले उन्हें कड़ी ट्रेनिंग की जरूरत है।

    रहाणे की कप्तानी बरकरार
    पृथ्वी शॉ ने अब तक मौजूदा रणजी ट्रॉफी के सीजन के दो मैच की चार पारियों में क्रमशः 7,12, 1 और 39 रन बनाए हैं। एमसीए के एक अधिकारी ने कहा, 'उन्हें हटा दिया गया है और दोबारा टीम में चुने जाने से पहले पृथ्वी को ट्रेनिंग करने और वजन कम करने की जरूरत है।' इस बीच, अजिंक्य रहाणे त्रिपुरा के खिलाफ मैच में मुंबई की टीम का नेतृत्व करना जारी रखेंगे। श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर भी मुकाबला खेलेंगे जबकि सूर्यकुमार यादव व्यक्तिगत कारणों के चलते इस मैच से बाहर हो गए हैं।

    विवादों से पुराना नाता
    पृथ्वी शॉ ने जुलाई में बेंगलुरु में मुंबई के कंडीशनिंग कैंप और चेन्नई में बुची बाबू ट्रॉफी में भी हिस्सा नहीं लिया था। पिछले साल वह मुंबई के किसी क्लब के बाहर एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर के साथ मारपीट और झगड़े के चलते विवादों में घिरे थे। गत विजेता मुंबई ने दो मैचों में छह अंक जुटाए हैं और फ़िलहाल ग्रुप ए में चौथे स्थान पर हैं। आईपीएल ऑक्शन से पहले फिटनेस संबंधी कारणों के चलते बाहर किया जाना पृथ्वी के लिए किसी करारे झटके से कम नहीं है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Prithvi Shaw top-news
    Admin

    Related Posts

    Eknath Shinde-Narendra Modi बैठक: वैश्विक हालात और भारत के हितों पर मंथन

    March 17, 2026

    PF खाताधारकों के लिए अहम खबर: EPFO के नियमों में बदलाव पर सरकार का बड़ा अपडेट

    March 17, 2026

    मोजतबा खामेनेई को लेकर बड़ा खुलासा, सामने आए ऑडियो ने बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मी

    March 17, 2026

    गैस संकट मामले में केंद्र का कोर्ट को जवाब, क्या मिली राहत?

    March 17, 2026

    मैदान में शतक, क्लास में औसत: कप्तान सूर्या ने खुद खोला पढ़ाई का राज

    March 17, 2026

    इजरायल का बड़ा दावा: ईरान के टॉप कमांडर समेत सुरक्षा प्रमुख को मार गिराया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    18 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि का भाग्य चमकेगा, और किसे सतर्क रहने की जरूरत होगी

    March 17, 2026

    CBSE Class 10 Exam Update: LOC सबमिशन शुरू, छात्रों के लिए अहम गाइडलाइंस जारी

    March 17, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील मंत्रालय में कार्य निष्पादन में गृह विभाग अव्वल

    March 17, 2026

    Eknath Shinde-Narendra Modi बैठक: वैश्विक हालात और भारत के हितों पर मंथन

    March 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.