Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने 40वीं सीनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीते 6 पदक
    मध्यप्रदेश

    ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने 40वीं सीनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीते 6 पदक

    AdminBy AdminOctober 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने 40वीं सीनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीते 6 पदक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने 40वीं सीनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीते 6 पदक

    खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सारंग ने दी बधाई

    भोपाल

    राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम, पुडुचेरी में 17 से 20 अक्टूबर, 2024 तक आयोजित 40वीं सीनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश ताइक्वांडो अकादमी, भोपाल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 6 पदक जीते। इस जीत में 1 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं। खास बात यह है कि 7 साल के लंबे अंतराल के बाद मध्यप्रदेश ने इस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया और पुरुष वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि कुल मिलाकर तीसरे स्थान पर रहे।

    खिलाड़ी आदित्य प्रजापति ने स्वर्ण एवं हरमन सिंह गिल ने रजत और अफज़ल अली, रागिनी मौर्य, लक्ष्य शर्मा, शिवानी मालवीय ने कांस्य पदक हालिस किया।

    इस शानदार प्रदर्शन पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा, "हमारे खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है। यह जीत उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। मैं सभी खिलाड़ियों को तहे दिल से शुभकामनाएं देता हूँ और आशा करता हूँ कि वे भविष्य में भी ऐसे ही शानदार प्रदर्शन करेंगे।"

    सभी खिलाड़ी मध्यप्रदेश राज्य ताइक्वांडो अकादमी, भोपाल के हैं और मुख्य प्रशिक्षक जगजीत सिंह मांड और सहायक प्रशिक्षक अर्जुन रावत के मार्गदर्शन में अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसके अलावा, अकादमी के 9 खिलाड़ी 38वें राष्ट्रीय खेल 2025, उत्तराखंड के लिए भी क्वालीफाई कर चुके हैं, जो ताइक्वांडो में उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिभा का प्रमाण है।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    sarang
    Admin

    Related Posts

    शहर को मिलेगा नया सब्जी बाजार: 3.40 करोड़ रुपए की परियोजना का भूमिपूजन

    March 14, 2026

    “विजन 2030” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    March 14, 2026

    गैस आपूर्ति में लापरवाही नहीं चलेगी: घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर देने के निर्देश

    March 14, 2026

    स्वस्थ जीवन का मंत्र: खुद फिट रहें, परिवार को भी करें प्रेरित – मंत्री विश्वास सारंग

    March 14, 2026

    जल जीवन मिशन की प्रगति, क्रियान्वयन तथा नल कनेक्शनों की स्थिति पर हुई चर्चा

    March 14, 2026

    साव ने 55 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन, 21.40 करोड़ के नए कार्यों की घोषणा

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    15 मार्च 2026 का राशिफल: किसे मिलेगा भाग्य का साथ, और किसे रहना होगा सावधान

    March 14, 2026

    शहर को मिलेगा नया सब्जी बाजार: 3.40 करोड़ रुपए की परियोजना का भूमिपूजन

    March 14, 2026

    “विजन 2030” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    March 14, 2026

    गैस आपूर्ति में लापरवाही नहीं चलेगी: घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर देने के निर्देश

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.