Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»धर्म»23 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ
    धर्म

    23 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    AdminBy AdminOctober 22, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    23 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मेष राशि : मेष राशि वालों को आज कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपको आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लेने होंगे। भाई-बहन संग रिश्ते मधुर होंगे। लंबे समय के बाद पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। विदेश में पढ़ाई करने के इच्छुक स्टूडेंट्स को गुड न्यूज मिल सकती हैं। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी। नौकरी-कारोबार में तरक्की के कई मौकै मिलेंगे।

    वृषभ राशि : आज वृषभ राशि वालों को कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। घर में मेहमानों के आगमन से खुशियां आएंगी। प्रॉपर्टी की खरीदारी संभव है। हालांकि, अज्ञात भय को लेकर मन परेशान रह सकता है। फैमिली के साथ ट्रिप का प्लान बन सकता है। अगर आपका कोई कार्य लंबे समय से अटका हुआ है, तो आज वह पूरे हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बनेंगे।

    मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों को आज तरक्की के नए मौके मिलेंगे। किसी दिलचस्प से मुलाकात होगी। नौकरी-कारोबार में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। पार्टनरशिप के बिजनेस में जबरदस्त लाभ होगा। घर में शादी-विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। माता-पिता के सेहत पर ध्यान दें। आज आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इसलिए धन से जुड़े फैसले होशियारी से लें। बेकार के वाद-विवादों से बचें। आय में वृद्धि के नए मौकों की तलाश करें।

    कर्क राशि : आज कर्क राशि वाले आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। धन का आवक बढ़ेगा। लंबी यात्रा के दौरान छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वाद-विवाद से बचें। किसी से बेकार में बहस न करें। धैर्यशीलता बनाए रखें। शैक्षिक कार्यों में सफलता हासिल करने के लिए खूब मेहनत करें। कुछ जातकों को नौकरी में तरक्की के नए मौके मिल सकते हैं। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन संभव है। जरूरी काम के सिलसिले में यात्रा करना पड़ सकता है।

    सिंह राशि : आज सिंह राशि वालों को आर्थिक मामलों में थोड़े परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पुराने निवेशों से ज्यादा अच्छा रिटर्न नहीं मिलेगा। मन अशांत रहेगा। परिजनों से वैचारिक मतभेद संभव है। कुछ जातक घर या प्रॉपर्टी खरीदने के लिए पैसा बचाने का प्लान बना सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। इससे रिश्तों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा।

    कन्या राशि : आज कन्या राशि वालों को जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहिए। अपने काम पर फोकस करें। अपने करियर गोल्स पर फोकस करें और कामयाबी हासिल करने के लिए नई रणनीति बनाएं। आज आपको शैक्षिक कार्यों में पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। सिंगल जातकों को किसी खास व्यक्ति के प्रति प्यार का एहसास हो सकता है। आपके रुके हुए कार्य सफल होंगे। आप नया वाहन खरीद सकते हैं। स्टूडेंट्स को मेंटल स्ट्रेस से मुक्ति मिलेगी।

    तुला राशि : आज कार्यस्थल पर वाद-विवाद से तनाव बढ़ सकता है। बेकार के बहस से बचें। मन में अच्छे विचार रखें। नेगेटिविटी से दूर रहें। यह फैमिली के साथ वेकेशन पर जाने का परफेक्ट टाइम है। हेल्दी और फिट रहने के लिए न्यूट्रीशन से भरपूर डाइट लें। आज आपको बकाया हुआ धन वापस मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े कानूनी विवादों में सफलता हासिल करेंगे। लव लाइफ को बेहतर बनाने का प्रयास करें। साथी की जरुरतों पर ध्यान दें। रिलेशनशिप में इगो इश्यूज न आने दें।

    वृश्चिक राशि : आज वृश्चिक राशि वालों को प्रोफेशनल लाइफ में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको सभी कार्य के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों में बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। जिससे आप प्यार करते हैं, वह शाम को आपके लिए कुछ स्पेशल प्लान कर सकते हैं। अनजान लोगों पर भरोसा न करें। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। आज साथी से थोड़ा अनबन हो सकती है। अगर आपने किसी से धन उधार लिया है, तो आज आपको वापस करने की जरुरत पड़ सकती है।

    धनु राशि : आज धनु राशि वालों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगा। व्यापार में मुनाफा होगा। फैमिली या फ्रेंड्स के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी। कुछ जातक नए घर या नए शहर में शिफ्ट हो सकते हैं। सिंगल जातकों को किसी खास व्यक्ति से प्यार हो सकता है। लंबे सम. के बाद पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को गुड न्यूज मिल सकती है।

    मकर राशि : आज का दिन मकर राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। आप नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन परिजनों से वाद-विवाद संभव है। शांत दिमाग से फैसले लें। आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अनहेल्दी फूड अवॉइड करें। घर का खाना खाएं। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। प्रियजनों से अपनी फीलिंग्स खुलकर शेयर करें। इससे रिश्तों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा।

    कुंभ राशि : आज कुंभ राशि वालों को बकाया हुआ धन वापस मिलने मे देरी हो सकती है।कार्यों के आशाजनक परिणाम नहीं मिलेंगे, जिससे मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। करियर में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। कुछ जातकों को विरासत में पैतृक संपत्ति मिल सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ यात्रा के योग बनेंगे। फैमिली मेंबर्स का सपोर्ट मिलेगा। जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

    मीन राशि : आज का दिन मीन राशि वालों के प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने के लिए शुभ रहेगा। लव लाइफ शानदार रहेगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। करियर में सफलता हासिल करने के लिए आपको खूब मेहनत करनी होगी। पुरानी गलतियों को दोबारा न दोहराएं। आज करियर में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    rashi
    Admin

    Related Posts

    03 मार्च 2026 का राशिफल: जानें सभी राशियों का हाल, किसे मिलेगा लाभ और कौन रहेगा सतर्क

    March 2, 2026

    होली के त्योहार के बीच चंद्र ग्रहण! कब लगेगा ग्रहण, भारत में दृश्यता, सूतक काल और ज्योतिषीय प्रभाव

    March 2, 2026

    सफलता की ऊँचाइयों तक पहुँचना है, तो स्टीव जॉब्स की इन 5 बातों को कभी न भूलें

    March 2, 2026

    भद्रा दोष और चंद्र ग्रहण: कब होगा होलिका दहन, आज या कल? जानें शुभ मुहूर्त

    March 2, 2026

    होलिका दहन की पावन राख: वास्तु दोष निवारण और तरक्की का सरल उपाय

    March 2, 2026

    अगर घर में नजर आएं ये संकेत तो समझ लें खुशियों की दस्तक तय है

    March 2, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    भोजशाला परिसर में कब्रों पर उठे नए विवाद, एएसआई सर्वे रिपोर्ट के बाद मुस्लिम पक्ष का कोर्ट जाने का ऐलान

    March 3, 2026

    गंगा-यमुना की पवित्रता दूषित नहीं होने देगी योगी सरकार, राज्य में प्रतिदिन 4500 मिलियन लीटर से ज्यादा गंदा पानी किया जा रहा ट्रीट

    March 3, 2026

    03 मार्च 2026 का राशिफल: जानें सभी राशियों का हाल, किसे मिलेगा लाभ और कौन रहेगा सतर्क

    March 2, 2026

    केशव प्रसाद मौर्य का ऐलान, यूपी की एक करोड़ महिलाएं जुड़ेंगी लखपति महिला क्लब से

    March 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.