Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»इजरायल बहुत जल्द ईरान के खिलाफ जवाबी हमला करेगा : इजरायली सरकारी मीडिया
    विदेश

    इजरायल बहुत जल्द ईरान के खिलाफ जवाबी हमला करेगा : इजरायली सरकारी मीडिया

    AdminBy AdminOctober 23, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इजरायल बहुत जल्द ईरान के खिलाफ जवाबी हमला करेगा : इजरायली सरकारी मीडिया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लेबनान का दावा, इजरायली एयर स्ट्राइक में 4 की मौत, 24 घायल

    इजरायल बहुत जल्द ईरान के खिलाफ जवाबी हमला करेगा : इजरायली सरकारी मीडिया

    इजरायल के साथ अमेरिका, 5.2 बिलियन यूएस डॉलर के एयर डिफेंस पैकेज को लागू करने पर काम शुरू

    बेरूत/यरुशलम
     इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने रात को बेरूत के दक्षिणी शहरों पर बमबारी की। इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 अन्य घायल हो गए। घायलों में एक बच्ची भी शामिल है। ये हमला देश के सबसे बड़े अस्पताल के नजदीक किया गया। यह जानकारी  लेबनान के सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

    समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इजरायली हमले का लक्ष्य दक्षिण बेरूत के बाहरी इलाके मंल स्थित ज्नाह क्षेत्र में स्थित रफीक हरीरी विश्वविद्यालय का अस्पताल था।

    इस मामले में लेबनान के एक स्थानीय टीवी चैनल अल-जदीद के मुताबिक, लेबनान के रेड क्रॉस और सिविल डिफेंस टीमों के बचाव अभियान के लिए 25 से ज्यादा एंबुलेंस इलाके में पहुंच गई। अस्पताल के पास मलबे में फंसे पीड़ितों की तलाश अभी भी जारी है।

    इजरायल के एक के बाद एक कई हवाई हमलों की वजह से स्थानीय लोगों को अपना घर छोड़ने को मजबूर होना पड़ा है। स्थानीय लोग अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।

    बता दें कि इजरायली लड़ाकू विमानों ने बेरूत हवाई अड्डे के पास, दक्षिणी इलाकों के बाहरी क्षेत्र की घनी आबादी वाले औजाई इलाके पर भी हवाई हमला किया था।

    सोमवार की रात को, इजरायली लड़ाकू विमानों ने बेरूत के दक्षिणी इलाके के कई स्थानों पर 12 से अधिक हवाई हमले किए, जिनमें हरेत हरेक, बुर्ज बरजनेह, अल हदथ, जामौस और सेंट थेरेसा जैसे इलाके शामिल थे।

    इजरायली सेना सितंबर के अंत से ही हिजबुल्लाह को नेस्तनाबूद करने के इरादे संग लेबनान पर भीषण हमले कर रही है।

     

    इजरायल बहुत जल्द ईरान के खिलाफ जवाबी हमला करेगा : इजरायली सरकारी मीडिया

     इजरायली सरकार के मंत्रियों ने बताया कि ईरान के खिलाफ काउंटर अटैक “बहुत जल्द” किया जाएगा। यह जानकारी इजरायल की राष्ट्रीय मीडिया की तरफ से दी गई।

    ईरान ने तेहरान में हमास के राजनीतिक प्रमुख इस्माइल हानियेह और बेरुत में हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह की हत्या का बदला लेने के लिए 1 अक्टूबर को इजरायल पर 180 बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया था। इसके बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर जवाबी हमला करने की कसम खाई थी। हालांकि हमलों की तारीख को गुप्त रखा गया है।

    समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने इजरायल के सरकारी कान टीवी का हवाला देते हुए बताया कि रविवार को इजरायल के कैबिनेट मंत्रियों ने एक कैबिनेट की मीटिंग में बताया कि इजरायल का पलटवार वाला हमला जल्दी ही किया जाएगा। यह हमला बहुत ही महत्वपूर्ण जगहों पर किया जाएगा।

    यह जानकारी सोमवार को इस मीटिंग के कई घंटों बाद तब सामने आई जब अमेरिकी लॉयड ऑस्टिन ने अमेरिकी अग्रिम पंक्ति के एयर डिफेंस सिस्टम थाड को इजरायल में डिप्लॉय करने की घोषणा की। इस ‘टर्मिनल हाई एयर डिफेंस’ (थाड) सिस्टम के साथ अतिरिक्त 100 सैनिकों की तैनाती भी की गई है, जो इसका संचालन करेंगे।

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने ईरान के परमाणु ठिकानों और ऊर्जा के बुनियादी ढांचों पर हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए, मध्य पूर्व क्षेत्र में संघर्ष को बढ़ाने से बचने के लिए इजरायल से संयम बरतने का आग्रह भी किया था।

    इजरायल के साथ अमेरिका, 5.2 बिलियन यूएस डॉलर के एयर डिफेंस पैकेज को लागू करने पर काम शुरू

    यरूशलम, 22 अक्टूबर (वेब वार्ता)। इजरायल और अमेरिका के अधिकारियों ने इजरायल की वायु रक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए 5.2 अरब डॉलर के आपातकालीन सहायता पैकेज को लागू करना शुरू कर दिया है। इजरायल और अमेरिकी पक्षों ने पैकेज लागू करने के लिए पत्रों का आदान-प्रदान पूरा कर लिया है।

    यह पैकेज इजरायल की आयरन डोम एंटी-रॉकेट सिस्टम, डेविड स्लिंग मिसाइल रक्षा प्रणाली और आयरन बीम लेजर रक्षा प्रणाली को और प्रभावी बनाएगा।

    यह पैकेज 8.7 बिलियन डॉलर की अमेरिकी सहायता का हिस्सा है। इस बारे में इजरायल ने सितंबर के अंत में कहा कि उसे संयुक्त राज्य अमेरिका से मदद मिली है, जिसमें से 3.5 बिलियन डॉलर पहले ही ‘तत्काल युद्धकालीन खरीद’ के लिए इजरायल को ट्रांसफर किए जा चुके हैं।

    सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, आधिकारिक इजरायली सूत्रों के अनुसार, अमेरिका पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास के साथ संघर्ष की शुरुआत से ही इजरायल का समर्थन कर रहा है। उसने हथियारों, बमों और गोला-बारूद के साथ कुछ सौ कार्गो विमान और जहाज भेजे हैं।

    यहूदी राष्ट्र को अमेरिकी सैन्य सहायता की व्यापक आलोचना हुई है क्योंकि गाजा पट्टी में जारी इजरायली हमलों ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 7 अक्टूबर 2023 से अब तक गाजा में इजरायली हमलों में कम से कम 42,603 लोग मारे गए हैं और 99,795 घायल हुए हैं।

    गौरतलब है कि हमास ने पिछले साल 7 अक्टूबर को इजरायल में हमला किया था। हमले में करीब 1200 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 250 से अधिक लोगों कों बंधक बना लिया था। इसके बाद से इजरायल हमास के कंट्रोल वाली गाजा पट्टी पर हमले कर रहा है।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Israeli air strike top-news
    Admin

    Related Posts

    Eknath Shinde-Narendra Modi बैठक: वैश्विक हालात और भारत के हितों पर मंथन

    March 17, 2026

    PF खाताधारकों के लिए अहम खबर: EPFO के नियमों में बदलाव पर सरकार का बड़ा अपडेट

    March 17, 2026

    मोजतबा खामेनेई को लेकर बड़ा खुलासा, सामने आए ऑडियो ने बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मी

    March 17, 2026

    गैस संकट मामले में केंद्र का कोर्ट को जवाब, क्या मिली राहत?

    March 17, 2026

    फिल्मी अंदाज में वारदात: मिर्ची झोंककर 1 करोड़ कैश लूट ले गए बदमाश

    March 17, 2026

    मैदान में शतक, क्लास में औसत: कप्तान सूर्या ने खुद खोला पढ़ाई का राज

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    18 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि का भाग्य चमकेगा, और किसे सतर्क रहने की जरूरत होगी

    March 17, 2026

    CBSE Class 10 Exam Update: LOC सबमिशन शुरू, छात्रों के लिए अहम गाइडलाइंस जारी

    March 17, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील मंत्रालय में कार्य निष्पादन में गृह विभाग अव्वल

    March 17, 2026

    Eknath Shinde-Narendra Modi बैठक: वैश्विक हालात और भारत के हितों पर मंथन

    March 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.