Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»खो-खो फेडरेशन एक महीने का फिटनेस और प्रशिक्षण शिविर लगाएगा
    खेल

    खो-खो फेडरेशन एक महीने का फिटनेस और प्रशिक्षण शिविर लगाएगा

    AdminBy AdminOctober 25, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    खो-खो फेडरेशन एक महीने का फिटनेस और प्रशिक्षण शिविर लगाएगा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
     अगले साल जनवरी में होने वाले पहले खो-खो वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए खो-खो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया भारतीय टीम का आठ दिसम्बर 2024 से एक माह का फिटनेस और प्रशिक्षण शिविर लगाएगा। भारत के प्राचीनतम खेलों में से एक खो-खो के इस विश्व कप के उद्घाटन संस्करण का आयोजन 13 से 19 जनवरी 2025 तक नई दिल्ली में होगा।

    इस आयोजन में छह महाद्वीपों के 24 देश भाग लेंगे, जिनमें 16 पुरुष और 16 महिला टीमें शामिल होंगी।

    अन्तर्राष्ट्रीय खो खो फेडरेशन के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने बताया कि इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित किये जाने बाले इस कैंप के माध्यम से खिलाडियों में टीम भावना भरने के साथ खिलाड़ियों की शारीरिक और मानसिक क्षमता को बढ़ाने पर फोकस किया जायेगा ताकि वह अन्तराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

    उन्होंने बताया कि इस प्री सीजन फिटनेस और फील्डिंग ट्रेनिंग कैंप में खिलाडियों के फिटनेस स्तर, स्फूर्ति, नेतृत्व ,रणनीतिक सोच तथा खेल के मैदान में बेहतर प्रदर्शन के लिए व्यापक प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा ताकि वह विश्व कप में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने बताया कि महिला और पुरुष प्रत्येक टीम के 60- 60 खिलाडियों को विश्व कप की प्रतिस्पर्धा के विभिन्न पहलुओं के बारे में इस कैंप में गहन प्रशिक्षण दिया जायेगा।

    अन्तर्राष्ट्रीय खो-खो फेडरेशन के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने बताया कि इन 60 खिलाडियों का चयन राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप में उनके बेहतर प्रदर्शन के आधार पर नेशनल सिलेक्शन कमेटी द्वारा किया गया है।

    उन्होंने बताया कि खिलाडियों को दबाव से मुक्त रखने और कठिन परिस्थितियों में तनाव मुक्त तरीके से खेलने के लिए एक खेल मनोवैज्ञानिक की व्यवस्था की गई है ताकि वह अपनी चुनौतियों के बारे में खुल कर बात कर सकें।

    इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से खो-खो वर्ल्ड कप के लिए महिला और पुरुष दोनों टीमों के लिए 15-15 खिलाडियों का चयन किया जायेगा।

    मित्तल ने बताया कि इस समय खो-खो विश्व के 54 देशों में खेला जा रहा है और इनमे से 23 देशों की 32 टीमें वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगी जबकि कुछ देश ऑब्जरवेशन डेलिगेट भेजेंगे। उन्होंने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय टीमें दस जनवरी, 2025 से नई दिल्ली पहुंचना शुरू हो जाएंगी तथा खो खो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा मेहमान टीमों के रहने, खाने और परिवहन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

    उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप में विदेशों से 800 खिलाडी ,सहायक स्टाफ और कोचों के हिस्सा लेने की संभावना है तथा कहा कि खो-खो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया इन सभी को सभी सुविधाएं निशुल्क प्रदान करेगा।

    मित्तल ने बताया कि इस चैंपियनशिप के आयोजन पर लगभग 75 करोड़ रूपये खर्च आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि “ईज़ माई ट्रिप ” को ट्रेवल और होस्ट पार्टनर चुना गया है जबकि बाकि मुद्दों पर स्पॉन्सरशिप के लिए कॉर्पोरेट घरानों से बातचीत जारी है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा भी इस आयोजन की फंडिंग की संभावना है ।

    उन्होंने बताया कि स्टार स्पोर्ट्स सभी मैचों की लाइव कवरेज करेगा जबकि सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग सोशल मीडिया के माध्यम से की जाएगी। मैच के दौरान दर्शकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए दर्शकों को मुफ्त प्रवेश दिया जायेगा तथा इसके अतिरिकत छोटे बच्चों में खो-खो के प्रति आकर्षण और रूचि पैदा करने के लिए दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों के बच्चों को मैच देखने के लिए आमंत्रित किया जायेगा।

    खो-खो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा विश्व कप से पहले, खो-खो खेल को बढ़ावा देने के लिए 10 शहरों के 200 शीर्ष स्कूलों में खेल को ले जाने की योजना बनाई गई है। महासंघ स्कूली छात्रों के लिए सदस्यता अभियान भी चलाएगा, जिसका उद्देश्य विश्व कप से पहले कम से कम 50 लाख खिलाड़ियों को पंजीकृत करना है।

    सुधांशु मित्तल ने बताया कि हम 2025 में पहले खो-खो विश्व कप के लिए आधिकारिक भागीदार बनने के लिए उत्साहित हैं। यह आयोजन न केवल खो-खो की गतिशील भावना को प्रदर्शित करने में बल्कि ओलंपिक और एशियाई खेलों में इसे लाने की आकांक्षाओं के साथ वैश्विक मंच पर इसके समावेश को बढ़ावा देने में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

    यह ऐतिहासिक चैंपियनशिप खो-खो के लिए एक बड़ी छलांग है, जिसने इसे एक प्रिय स्थानीय खेल से वैश्विक इवेंट में बदल दिया है। भारत इस खेल क्रांति का नेतृत्व कर रहा है और 2025 विश्व कप गति, रणनीति और खेल उत्कृष्टता का एक अविस्मरणीय उत्सव होने का वादा करता है।

     

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    kho kho top-news
    Admin

    Related Posts

    मैदान में शतक, क्लास में औसत: कप्तान सूर्या ने खुद खोला पढ़ाई का राज

    March 17, 2026

    इजरायल का बड़ा दावा: ईरान के टॉप कमांडर समेत सुरक्षा प्रमुख को मार गिराया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

    March 17, 2026

    आचरण के लिए माफी मांगें— राहुल गांधी को 200 से अधिक पूर्व अफसरों की खुली चिट्ठी

    March 17, 2026

    रहस्यमयी हालात में दो मौतें: एक खेत में, दूसरा घर में मिला शव, गांव में मचा हड़कंप

    March 17, 2026

    वॉर्मअप मुकाबलों से नेमार बाहर, वर्ल्ड कप से पहले ब्राजील की बढ़ी चिंता

    March 17, 2026

    देविशा बनीं सूर्यकुमार यादव की ताकत, बोले—उन्होंने मेरी जिंदगी को नई दिशा दी

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    सीएम ने की स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना

    March 17, 2026

    फिल्मी अंदाज में वारदात: मिर्ची झोंककर 1 करोड़ कैश लूट ले गए बदमाश

    March 17, 2026

    पुलिस भर्ती होगी और पारदर्शी: DGP कैलाश मकवाणा ने अफसरों संग की अहम समीक्षा

    March 17, 2026

    विभागीय समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

    March 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.