Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»CM यादव ने 54 लाख बच्चों की यूनिफॉर्म के लिए 324 करोड़ रुपये की राशि जारी किए, 14 शिक्षकों को भी सम्मानित किया.
    मध्यप्रदेश

    CM यादव ने 54 लाख बच्चों की यूनिफॉर्म के लिए 324 करोड़ रुपये की राशि जारी किए, 14 शिक्षकों को भी सम्मानित किया.

    AdminBy AdminOctober 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    CM यादव ने 54 लाख बच्चों की यूनिफॉर्म के लिए 324 करोड़ रुपये की राशि जारी किए, 14 शिक्षकों को भी सम्मानित किया.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 54 लाख स्कूली बच्चों की यूनिफॉर्म के लिए 324 करोड़ रुपये की राशि जारी किए. इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने 14 शिक्षकों को भी सम्मानित किया.मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 54 लाख स्कूली बच्चों को यूनिफॉर्म खरीदने के लिए 324 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर किए. यह भोपाल स्थित आरसीपीवी नरोन्हा अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में किया गया. इस दौरान राज्य शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत 14 शिक्षकों और 2 राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया. इस दौरान मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल उपस्थित रहे.

     राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इन्हें सम्मानित किया। इन शिक्षकों में 8 प्राथमिक- माध्यमिक और 6 उच्चतर माध्यमिक श्रेणी के शिक्षक शामिल हैं।

    साथ ही इस कार्यक्रम में निश्शुल्क गणवेश योजना के अंतर्गत प्रदेश के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत 54 लाख विद्यार्थियों के बैंक खातों में करीब 324 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के जरिए अंतरित की गई। बता दें कि पहले यह कार्यक्रम शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर को आयोजित होने वाला था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया था।

    इस कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह भी उपस्थित हैं। सम्मान से विभूषित सभी शिक्षकों को समारोह में सम्मान राशि 25 हजार रुपये, शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। वहीं विगत वर्ष के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता शिक्षकों को विशेष सम्मान राशि 11 हजार रुपये दी गई।

    तीन विद्यार्थियों को विशेष सम्मान निधि

    समारोह में राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले भिंड जिले में उद्योतगढ़ के कक्षा 10वीं के विद्यार्थी दीपक वर्मा को 25 हजार रुपये की विशेष सम्मान निधि प्रदान की गई। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर पांचवे स्थान पर रहीं बालाघाट जिले के लांजी की छात्रा शिरोमणी दहीकर तथा 31वां स्थान प्राप्त करने वाले भोपाल के कक्षा 7वीं के विद्यार्थी आरुष नाग को 15-15 हजार रुपये विशेष सम्मान निधि दी गई। इन विद्यार्थियों के साथ ही उनके गाइड शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

    प्रथमिक व माध्यमिक श्रेणी में इनका हुआ सम्मान

    दमोह जिले के शासकीय प्राथमिक शाला देवरान टपरिया की प्राथमिक शिक्षक शीला पटेल, शाजापुर जिले के शासकीय नवीन प्रायमरी स्कूल ताजपुर के प्राथमिक शिक्षक वैभव तिवारी, ग्वालियर जिले के शासकीय माध्यमिक शाला बाडौरी मुरार के शिक्षक बृजेश कुमार शुक्ला, छिंदवाड़ा के शासकीय प्राथमिक शाला कउआखेड़ा के प्राथमिक शिक्षक राकेश कुमार मालवीय, गुना जिले के शासकीय माध्यमिक शाला समरसिंगा के प्राथमिक शिक्षक राजीव कुमार शर्मा, राजगढ़ जिले के बांगुपरा शासकीय प्राथमिक स्कूल के प्राथमिक शिक्षक सुरेश कुमार दांगी, खंडवा जिले की शा. प्राथमिक शाला झूमरखाली की शिक्षिका नीतू ठाकुर, सिवनी के शासकीय प्राथमिक शाला भीरा खंडवा के शिक्षक संजय कुमार रजक के नाम शामिल हैं।

    उच्चतर माध्यमिक श्रेणी में ये पुरस्कृत

    इंदौर के गुरुकुलम महू के उच्च माध्यमिक शिक्षक जगदीश सोलंकी, छिंदवाड़ा के शासकीय उत्कृष्ट उमावि की शिक्षिका अमिता शर्मा, मंदसौर के शा. बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नंबर-2 की शिक्षिका कीर्ति सक्सेना, भोपाल के शासकीय उत्कृष्ट उमावि के व्याख्याता राजेंद्र जसूजा, उज्जैन के शासकीय कन्या उमावि सराफा की उच्च माध्यमिक शिक्षक ज्योति तिवारी, शहडोल के शासकीय एमएलवी उमावि की माध्यमिक शिक्षक अंजना द्विवेदी का नाम शामिल हैं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    cm mohan yadav Featured
    Admin

    Related Posts

    बाल विवाह मुक्त बनने की दिशा में एमसीबी जिला, 60 ग्राम पंचायतों की शानदार सफलता

    March 15, 2026

    किसानों को सिंचाई के लिए दिन में भी मिलेगी बिजली: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    March 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बयान: बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति की ओर हो रही प्रगति

    March 15, 2026

    एमपी में रिजल्ट 23 मार्च तक, 1 अप्रैल से स्कूल होंगे खुलेंगे, ड्रॉप-आउट रोकने के लिए शिक्षक घर-घर जाएंगे

    March 15, 2026

    मिडल-ईस्ट तनाव के कारण ट्रैवल सेक्टर को ₹5500 करोड़ का रोज़ाना नुकसान, कोच्चि और पुरी की मांग में 200% वृद्धि

    March 15, 2026

    मध्यप्रदेश में IPS तबादलों की प्रक्रिया शुरू, इन जिलों के SP के नाम तय

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    पाकिस्तान ने कंधार में एयरस्ट्राइक की, ड्रोन हमलों के बाद सैन्य ठिकाना हुआ निशाना

    March 15, 2026

    घर में PNG कनेक्शन है तो अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर, सरकार का अहम निर्णय

    March 15, 2026

    एयर इंडिया का ऐतिहासिक कदम: अबू धाबी और दुबई की 5 फ्लाइट्स रद्द

    March 15, 2026

    बाल विवाह मुक्त बनने की दिशा में एमसीबी जिला, 60 ग्राम पंचायतों की शानदार सफलता

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.