Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»हिडिम्बा मंदिर पहुंचीं सारा अली खान, फिल्म की शूटिंग के लिए लिया आशीर्वाद
    मनोरंजन

    हिडिम्बा मंदिर पहुंचीं सारा अली खान, फिल्म की शूटिंग के लिए लिया आशीर्वाद

    AdminBy AdminOctober 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हिडिम्बा मंदिर पहुंचीं सारा अली खान, फिल्म की शूटिंग के लिए लिया आशीर्वाद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई,

    अभिनेत्री सारा अली खान अक्सर मंदिरों में दर्शन पूजन करने पहुंचती हैं। कभी केदारनाथ तो कभी उज्जैन के महाकालेश्वर में ईश्वर भक्ति में लीन दिखती हैं। जहां भी जाती हैं फैंस को अपडेट करना नहीं भूलतीं। एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही कुछ किया है। इस बार वो हिमाचल प्रदेश स्थित मां हिडिम्बा के दरबार में पहुंचीं। दरअसल, अभिनेत्री हिमाचल प्रदेश फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंची हैं। उनके साथ आयुष्मान खुराना भी हैं। यहीं से सारा ने तस्वीरों की श्रृंखला इंस्टाग्राम पर शेयर की। इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन पर शेयर कर लिखा ‘हिडिम्बा मंदिर’।

    सारा अली खान वर्तमान में आयुष्मान खुराना के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना अहम भूमिका में हैं। फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक हैं। पहली तस्वीर में सारा निर्देशक और अभिनेता के साथ एक अलाव के पास बैठी नजर आ रही हैं। तस्वीर में अभिनेत्री काले और सफेद रंग की हुडी के साथ गहरे रंग की जींस और इयर मफ्स में नजर आ रही हैं। कौशिक और आयुष्मान ने भी काले रंग के कपड़े पहन रखे हैं।

    सारा अली खान ने 24 मीटर ऊंचे हिडिम्बा देवी मंदिर से अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह गर्भ गृह के पास बैठी हुई हैं। सारा ने लाल चुनरी भी ओढ़ रखी है। मंदिर को स्थानीय लोग धुंगरी मंदिर के रूप में जानते हैं। मंदिर हिमालय की तलहटी में धुंगिरी वन विहार नामक देवदार के जंगल से घिरा हुआ है। मंदिर एक विशाल चट्टान पर बना है, जिसकी गांव वाले पूजा करते हैं।

    सारा और आयुष्मान किसी फिल्म में पहली बार साथ काम करते नजर आएंगे। आयुष्मान खुराना पिछले साल 2023 की कॉमेडी ड्रामा फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में नजर आए थे, जो कि 2019 की फिल्म ड्रीम गर्ल का सीक्वल थी। फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ अनन्या पांडे, परेश रावल, अन्नू कपूर, राजपाल यादव, विजय राज, असरानी, अभिषेक बनर्जी, मनजोत सिंह और सीमा पाहवा भी दिखे थे।

    वहीं, सारा अली खान ‘ऐ वतन मेरे वतन’ में नजर आई थीं। 1942 में भारत के स्वतंत्रता संग्राम पर बनी फिल्म एक बहादुर युवा लड़की की कहानी थी। ये स्वतंत्रता सेनानी ऊषा मेहता की जिंदगी पर बनी कहानी थी। मेहता ने उस दौर में एकता का संदेश फैलाने के लिए रेडियो स्टेशन शुरू किया था।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    Holi 2026 Celebration: राहा के साथ रंगों में डूबे रणबीर कपूर, नेहा धूपिया ने सोहा अली खान संग मनाया त्योहार

    March 3, 2026

    प्रभास–प्रशांत नील की जोड़ी फिर मचाएगी इतिहास, ‘सालार 2’ की शूटिंग पर आया सबसे बड़ा अपडेट

    March 3, 2026

    विंटेज कारों का शौक और देशभक्ति का रंग: ‘बैटल ऑफ गलवान’ में सलमान खान की असली जीप, ‘मैं हूं’ में खास अंदाज़

    March 3, 2026

    नानी स्टारर ‘आया शेर’ की हिंदी रिलीज़, तेलुगु सक्सेस के बाद उत्तर भारत में एंट्री

    March 3, 2026

    ‘मदद के लिए मांगना नहीं पड़ता’ वाले कमेंट पर सोनू सूद ने दिया करारा जवाब

    March 3, 2026

    अभिषेक चौबे–सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी, अब बलिया की कहानी बड़े पर्दे पर

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    04 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा बड़ा लाभ

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत, भारी तेजी के बाद थमा कच्चे तेल का रुख

    March 3, 2026

    हालात को देखते हुए दुबई में भारतीय दूतावास अलर्ट, भारतीयों से कहा- बेवजह बाहर न निकलें

    March 3, 2026

    ईरान संकट पर पाकिस्तान सतर्क, रक्षा मंत्री का बयान—युद्ध भड़का तो पड़ेंगे गंभीर असर

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.