Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, मोहन यादव, शिवराज, सिंधिया और नरोत्तम सहित 40 नाम हैं.
    व्यापार

    बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, मोहन यादव, शिवराज, सिंधिया और नरोत्तम सहित 40 नाम हैं.

    AdminBy AdminOctober 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, मोहन यादव, शिवराज, सिंधिया और नरोत्तम सहित 40 नाम हैं.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     भोपाल

    मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में विधानसभा उपचुनाव (Assembly by-election) को लेकर बीजेपी (BJP) अपनी पूरी ताकत झोक रही है. वहीं, कांग्रेस (Congress) भी कड़ी टक्कर देने की कोशिश कर रही है. इसीक्रम में शुक्रवार को बीजेपी ने मध्य प्रदेश  की दो विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है.

    इस लिस्ट में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ,केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान,ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता प्रचार करेंगे. बुधनी और विजयपुर उपचुना को लेकर कार्यकर्ता में जोश भरेंगे.

    बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर इन दिनों उपचुनाव को लेकर गहमा-गहमी जारी है.  प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ,केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान,ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दोनों सीटों पर करेंगे प्रचार. वहीं,मध्य प्रदेश के प्रभारी महेंद्र सिंह और सह प्रभारी सतीश उपाध्याय भी मोर्चा संभालेंगे. वहीं, बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा और दोनों ही उपमुख्यमंत्री भी स्टार प्रचारक बनाये गए.

    बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी होते ही प्रदेश में सियासी चर्चा तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी की लिस्ट में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले नेता सुरेश पचौरी का नाम शामिल नहीं है.

    बीजेपी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित मप्र सरकार के 16 मंत्री शामिल हैं. लिस्ट में सहरिया विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष्ख सीताराम आदिवासी, निर्मला बारेला का नाम भी शामिल हैं. इस लिस्ट में वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी को शामिल नहीं किया गया है, जबकि लोकसभा चुनाव में पचौरी स्टार प्रचारक के रूप में सक्रिय थे.

    कांग्रेस ने साधा निशाना
    बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी को शामिल नहीं किए जाने पर कांग्रेस ने निशाना साधा है. उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने अपने सोश मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट कर कहा, "जो पचौरी टिकट दिलाने का माद्दा रखते थे, वह बीजेपी में जाकर लुप्त हो गए."

    स्टार प्रचारकों की लिस्ट में इन नेताओं का नाम
    बीजेपी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सीएम डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, शिव प्रकाश, डॉ. वीरेन्द्र कुमार खटीक, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सत्यनारायण जटिया, महेंद्र सिंह, सतीश उपाध्याय, जगदीश देवड़ा, राजेन्द्र शुक्ला, अजय जामवाल, प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, विजय शाह का नाम शिमल है.

    इसके अलावा फग्गन सिंह कुलस्ते, डॉ. नरोत्तम मिश्रा, जयभान सिंह पवैया, गोपाल भार्गव, हितानंद शर्मा, करण सिंह वर्मा, ऐदल सिंह कंसाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर, राकेश शुक्ला, नारायण सिंह कुशवाह, निर्मला भूरिया, लालसिंह आर्य, कृष्णा गौर और नरेन्द्र शिवाजी पटेल, भारत सिंह कुशवाह, शिवमंगल तोमर, रणवीर सिंह रावत, सुमेर सिंह सोलंकी, रामपाल सिंह, नरेन्द्र भाटिया, विजय दुबे, श्रीकांत देवसिंह का नाम भी शामिल है.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    bjp top-news
    Admin

    Related Posts

    Eknath Shinde-Narendra Modi बैठक: वैश्विक हालात और भारत के हितों पर मंथन

    March 17, 2026

    ममता बनर्जी का मास्टरस्ट्रोक: TMC ने हर सीट पर उतारे प्रत्याशी, भवानीपुर से खुद संभाला मोर्चा

    March 17, 2026

    PF खाताधारकों के लिए अहम खबर: EPFO के नियमों में बदलाव पर सरकार का बड़ा अपडेट

    March 17, 2026

    मोजतबा खामेनेई को लेकर बड़ा खुलासा, सामने आए ऑडियो ने बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मी

    March 17, 2026

    तारीखों के ऐलान के साथ बढ़ी राजनीतिक हलचल, शुभेंदु अधिकारी के वफादार का TMC में प्रवेश

    March 17, 2026

    गैस संकट मामले में केंद्र का कोर्ट को जवाब, क्या मिली राहत?

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    CBSE Class 10 Exam Update: LOC सबमिशन शुरू, छात्रों के लिए अहम गाइडलाइंस जारी

    March 17, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील मंत्रालय में कार्य निष्पादन में गृह विभाग अव्वल

    March 17, 2026

    Eknath Shinde-Narendra Modi बैठक: वैश्विक हालात और भारत के हितों पर मंथन

    March 17, 2026

    ममता बनर्जी का मास्टरस्ट्रोक: TMC ने हर सीट पर उतारे प्रत्याशी, भवानीपुर से खुद संभाला मोर्चा

    March 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.