Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»मुख्यमंत्री योगी के ‘बंटेंगे तो कटेंगे…’ बयान को RSS का समर्थन, बोले- तोड़ने का काम जारी
    देश

    मुख्यमंत्री योगी के ‘बंटेंगे तो कटेंगे…’ बयान को RSS का समर्थन, बोले- तोड़ने का काम जारी

    AdminBy AdminOctober 26, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुख्यमंत्री योगी के ‘बंटेंगे तो कटेंगे…’ बयान को RSS का समर्थन, बोले- तोड़ने का काम जारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मथुरा

    उत्तर प्रदेश के मथुरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक बैठक के दौरान आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'बंटेंगे तो कटेंगे' वाले बयान का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि 'हमें इसे आचरण में लाना चाहिए. यह हिंदू एकता और लोक कल्याण के लिए जरूरी है.'

    'मदद के लिए दुनियाभर के हिंदू भारत की तरफ देखते हैं'

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में दत्तात्रेय होसबाले ने कहा, 'पिछले साल से इस बार आरएसएस की शाखाएं ज्यादा बढ़ी हैं. पूरे देश में संघ की 72354 शाखाएं चल रही हैं. वर्तमान हालात में एकता बनाए रखनी है. कई जगह धर्मांतरण हो रहे हैं. गणेश पूजा और दुर्गा पूजा के समय हमले हुए. इन मामलों में अपनी रक्षा भी करना चाहिए और एकता भी बनाए रखनी चाहिए जिससे शांति बनी रहे.'

    उन्होंने कहा, 'ओटीटी को लेकर कानून और नियम आने चाहिए.' दत्तात्रेय होसबाले ने कहा, 'बांग्लादेश में हिंदू समाज के लोगों के लिए भारत सरकार ने कदम उठाए हैं. दुनिया में कहीं भी किसी भी हिंदू को दिक्कत है तो वो मदद के लिए भारत की तरफ ही देखता है.'

    'बंटेंगे तो कटेंगे' का समर्थन किया

    सीएम योगी के 'बंटेंगे तो कटेंगे' वाले बयान के सवाल पर उन्होंने कहा, 'इसका मतलब है कि एकता की आवश्यकता है और हमें इसे आचरण में लाना है. लोग इसे समझ रहे हैं और लागू कर रहे हैं. यह हिंदू एकता और लोक कल्याण के लिए बहुत आवश्यक है. हिंदुओं को तोड़ने के लिए लोग काम कर रहे हैं.'

    'हमें बहन-बेटियों को बचाना होगा'

    दत्तात्रेय होसबाले ने कहा, 'लव जिहाद से समाज में समस्या हो रही है. लड़कियों को लव जिहाद के प्रति जागरूक करें. हमारे समाज की बहन-बेटियों को बचाना हमारा काम है. केरल में 200 लड़कियों को लव जिहाद से बचाया गया है.'

    मथुरा में आयोजित हुई RSS की बैठक

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल की बैठक इस बार मथुरा स्थित गऊ ग्राम परखम के दीनदयाल उपाध्याय गौ विज्ञान एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित हुई. 25 और 26 अक्टूबर को बुलाई गई इस बैठक में संघ के सभी 46 प्रांतों के प्रांत एवं सह प्रांत संघचालक, कार्यवाह तथा प्रचारकों ने हिस्सा लिया.

    यह बैठक कई मायनों में जरूरी है. संघ प्रमुख मोहन भागवत मथुरा में इस बैठक के लिए 10 दिन के प्रवास पर हैं. कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बीच उत्तर प्रदेश के मथुरा में लगभग ढाई घंटे तक अहम बैठक हुई थी.

    संघ ने क्या कहा?

    संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि इसे हमें आचरण में लाना होगा। कुछ लोग हिंदू समुदाय को तोड़ने का काम कर रहे हैं। लोक कल्याण के लिए हिंदू समाज में एकता जरूरी है। सीएम योगी के इस बयान को हरियाणा चुनाव में बीजेपी ने जबरदस्त भुनाया। उनके इस बयान की चर्चा तो झारखंड और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में भी हो रही है। उनके बयान के होर्डिंग हर शहर और गली-मुहल्ले में लगे हैं।

    बीजेपी भुना रही सीएम योगी का नारा

    बता दें कि बीजेपी सीएम योगी के नारे के दम पर बिखरे हिंदू वोटर्स को एक करना चाहती है। राम मंदिर के नारे पर जो धु्रवीकरण हुआ, उसका नतीजा हमारे सामने है, पार्टी की केद्र में दो-दो बार सरकार बनी, लगातार तीसरी बार बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए की है। बीजेपी विपक्ष की जातीय गोलबंदी खासकर जातीय जनगणना का तोड़ निकालने के लिए इस नारे को जमकर भुना रही है।

    सीएम योगी ने क्या कहा था

    सीएम योगी ने आगरा में आयोजित एक कार्यक्रम राष्ट्र की एकता में कहा कि राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता। राष्ट्र तभी सशक्त बनेगा जब हम सब एक होंगे। सीएम ने कहा कि आप बांग्लादेश में देख रहे हैं, वो गलतियां यहां नहीं होनी चाहिए। बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे और समृद्धि की पराकाष्ठा पर पहुंचेंगे।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured rss
    Admin

    Related Posts

    भोजशाला परिसर में कब्रों पर उठे नए विवाद, एएसआई सर्वे रिपोर्ट के बाद मुस्लिम पक्ष का कोर्ट जाने का ऐलान

    March 3, 2026

    गंगा-यमुना की पवित्रता दूषित नहीं होने देगी योगी सरकार, राज्य में प्रतिदिन 4500 मिलियन लीटर से ज्यादा गंदा पानी किया जा रहा ट्रीट

    March 3, 2026

    भारत-कनाडा संबंधों को नई रफ्तार: मोदी-कार्नी वार्ता में 50 अरब डॉलर व्यापार लक्ष्य तय

    March 2, 2026

    मिडिल-ईस्ट तनाव के बीच ओमान में बड़ा हमला, तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक में भारतीय की जान गई

    March 2, 2026

    स्टेशन पर अफरा-तफरी: कन्फर्म टिकट न मिलने से जनरल कोचों की ओर दौड़े यात्री, RPF की अपील बेअसर

    March 2, 2026

    अब सरकारी स्कूलों में भी नर्सरी-केजी! MP में 4500 स्कूलों के लिए आयु सीमा और गाइडलाइन जारी

    March 2, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    भोजशाला परिसर में कब्रों पर उठे नए विवाद, एएसआई सर्वे रिपोर्ट के बाद मुस्लिम पक्ष का कोर्ट जाने का ऐलान

    March 3, 2026

    गंगा-यमुना की पवित्रता दूषित नहीं होने देगी योगी सरकार, राज्य में प्रतिदिन 4500 मिलियन लीटर से ज्यादा गंदा पानी किया जा रहा ट्रीट

    March 3, 2026

    03 मार्च 2026 का राशिफल: जानें सभी राशियों का हाल, किसे मिलेगा लाभ और कौन रहेगा सतर्क

    March 2, 2026

    केशव प्रसाद मौर्य का ऐलान, यूपी की एक करोड़ महिलाएं जुड़ेंगी लखपति महिला क्लब से

    March 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.