Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»पंजाब में पाकिस्तान से तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 105 किलोग्राम हेरोइन बरामद
    देश

    पंजाब में पाकिस्तान से तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 105 किलोग्राम हेरोइन बरामद

    AdminBy AdminOctober 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पंजाब में पाकिस्तान से तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 105 किलोग्राम हेरोइन बरामद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चंडीगढ़
    पंजाब में सीमा पार से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। यहां पर 105 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पंजाब पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इसी के साथ विदेश में रह रहे मादक पदार्थ तस्कर से जुड़े दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि पाकिस्तान से मादक पदार्थ लाने के लिए समुद्री मार्ग का इस्तेमाल किया जाता था और टायरों के बड़े रबर ट्यूब भी बरामद किए गए हैं।

    पुलिस ने बताया कि विदेश में रह रहे मादक पदार्थ तस्कर के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से पांच विदेशी पिस्तौल और एक देसी तमंचा भी बरामद की गई है। यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि पंजाब में एक खुफिया अभियान के दौरान सीमा पार से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है।

    विदेश में रह रहे मादक पदार्थ तस्कर नवप्रीत सिंह उर्फ ​​नव भुल्लर के दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 105 किलोग्राम हेरोइन, 31.93 किलोग्राम कैफीन एनहाइड्रस, 17 किलोग्राम डीएमआर, पांच विदेशी पिस्तौल और एक देसी कट्टा बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नवजोत सिंह और लवप्रीत कुमार के रूप में हुई है।

    गौरव यादव ने बताया कि पाकिस्तान से नशीला पदार्थ लाने के लिए समुद्री मार्ग का इस्तेमाल किया जाता था। टायरों के बड़े रबर ट्यूब भी बरामद किए गए। इससे पता चलता है कि समुद्री मार्ग के जरिए इनकी तस्करी होती थी। डीजीपी ने बताया कि इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    pakistan-smuggling-gang top-news
    Admin

    Related Posts

    भारत, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा का नया गठबंधन, जानें क्यों इसे कहा जा रहा है गेमचेंजर

    March 3, 2026

    ICC महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में स्मृति मंधाना का जलवा, हरमनप्रीत कौर की भी छलांग

    March 3, 2026

    एलनाज नौरोजी का बड़ा डर, खामेनेई की मौत पर जश्न मनाने के बाद कहा- “मुझे मार डालेंगे”

    March 3, 2026

    खामेनेई की मौत पर ईरान में जश्न, लेकिन भारत में क्यों छाया मातम?

    March 3, 2026

    खामेनेई की मौत के बाद भारत में बढ़ा हाईअलर्ट, कानून-व्यवस्था के उल्लंघन पर सख्त कदम उठाने की चेतावनी

    March 3, 2026

    संगठन के शतक वर्ष पर मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’, सीएम बोले- यह फिल्म राष्ट्रसेवा का प्रतीक है

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    जब डर और असफलता घेर लें, तब पढ़ें भगवद गीता के ये 7 श्लोक — श्रीकृष्ण का दिव्य समाधान

    March 3, 2026

    90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

    March 3, 2026

    बड़ा फैसला तय? राशिद खान की कप्तानी पर मंडराया खतरा, अफगान बोर्ड बोला– बदलाव जरूरी

    March 3, 2026

    ग्लोबल टेंशन का असर: क्या सच में ₹3 लाख पार करेगी चांदी, 2 लाख का होगा सोना?

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.