Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»80 करोड़ की नकली दवाइयों का जोरो पर चल रहा कारोबार, हुई छापेमारी, चल रही थी फैक्ट्री, मौके पर मिला 8 करोड़ का स्टॉक
    राज्य

    80 करोड़ की नकली दवाइयों का जोरो पर चल रहा कारोबार, हुई छापेमारी, चल रही थी फैक्ट्री, मौके पर मिला 8 करोड़ का स्टॉक

    AdminBy AdminOctober 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    80 करोड़ की नकली दवाइयों का जोरो पर चल रहा कारोबार, हुई छापेमारी, चल रही थी फैक्ट्री, मौके पर मिला 8 करोड़ का स्टॉक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आगरा
    उत्तर प्रदेश के आगरा में 80 करोड़ की नकली दवाइयां बाजार में खपाने का खुलासा हुआ है. यह भंडाफोड़ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की छापेमारी में हुआ. इस दौरान 8 करोड़ की नकली दवाइयां बरामद हुई हैं. दरअसल, टास्क फोर्स ने एक दवा फैक्ट्री में छापा मारा. यह दवा फैक्ट्री दवा माफिया विजय गोयल की थी. विजय गोयल पिछले दिनों नकली दवा बनाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था और करीब 8 महीने तक जेल में रहा था.

    जानकारी के अनुसार, विजय गोयल की 8 महीने बाद जमानत हुई थी. इसके बाद दोबारा उसने इतने बड़े पैमाने पर नकली दवाइयों का कारोबार शुरू कर दिया था. पिछले 4 महीने से विजय गोयल लगातार हिमाचल प्रदेश के चक्कर लगा रहा था. विजय गोयल को भनक नहीं थी कि टास्क फोर्स के अधिकारी उसका लगातार पीछा कर रहे हैं. नारकोटिक्स टास्क फोर्स की ट्रैकिंग के बाद नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का पता चल गया.

    फैक्ट्री का पता लगने के बाद छापेमारी की गई, जिसमें नकली दवा बनाए जाने का खुलासा. विजय गोयल की इस फैक्ट्री से नकली दवाइयां बनाकर मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली व पंजाब में खपाई जाती थीं. पिछले 4 महीने में करीब 80 करोड़ की दवाइयां बाजार में खपा दी गईं. फैक्ट्री में मुख्य रूप से कैंसर, डायबिटीज, स्लीपिंग पिल्स, एंटीबायोटिक, एलर्जी जैसी कुछ अन्य बीमारियों की महंगी नकली दवाइयां बनाई जाती थीं.

    नकली दवा बनाने की यह फैक्ट्री सिकंदरा थाने से 4 किलोमीटर दूर इंडस्ट्रियल एरिया के मोहम्मदपुर इलाके में गुपचुप तरीके से चलाई जा रही थी. इस फैक्ट्री के आसपास किसी भी तरह की कोई आबादी नहीं है. फैक्ट्री से सभी रास्तों का संपर्क है, जिससे माल की लोडिंग-अनलोडिंग में कोई दिक्कत नहीं होती थी. यह भी जानकारी सामने आई है कि फैक्ट्री में नकली दवा बनाने का काम रात में 10 बजे से सुबह 6 बजे तक चलता था.

    पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. जांच-पड़ताल में एंटी-नारकोटिक्स टीम यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर इतने दिनों में किस-किस डीलरों को दवा खपाई है? एंटी नारकोटिक्स टीम यह भी जांच कर रही है कि इन दवाओं की सप्लाई दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब आदि शहरों में कहां-कहां की गई है?

    डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने कहा कि आगरा में इन दवाओं को बड़े पैमाने पर तैयार किया गया है, जिसका ब्योरा यहां से मिला है. 8 करोड़ रुपये का माल बरामद हुआ है. भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है. स्पेशली सेक्शन 111 भी लगाई गई है.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Fake medicines top-news
    Admin

    Related Posts

    भोजशाला परिसर में कब्रों पर उठे नए विवाद, एएसआई सर्वे रिपोर्ट के बाद मुस्लिम पक्ष का कोर्ट जाने का ऐलान

    March 3, 2026

    गंगा-यमुना की पवित्रता दूषित नहीं होने देगी योगी सरकार, राज्य में प्रतिदिन 4500 मिलियन लीटर से ज्यादा गंदा पानी किया जा रहा ट्रीट

    March 3, 2026

    केशव प्रसाद मौर्य का ऐलान, यूपी की एक करोड़ महिलाएं जुड़ेंगी लखपति महिला क्लब से

    March 2, 2026

    बड़ी सैन्य गलती! कुवैत ने अपने ही सहयोगी के 3 F-15E जेट मार गिराए, US ने जताई प्रतिक्रिया

    March 2, 2026

    भारत-कनाडा संबंधों को नई रफ्तार: मोदी-कार्नी वार्ता में 50 अरब डॉलर व्यापार लक्ष्य तय

    March 2, 2026

    पानी पर बढ़ा तनाव: भारत की योजना से घबराया पाकिस्तान, समाधान नहीं सूझ रहा

    March 2, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    भोजशाला परिसर में कब्रों पर उठे नए विवाद, एएसआई सर्वे रिपोर्ट के बाद मुस्लिम पक्ष का कोर्ट जाने का ऐलान

    March 3, 2026

    गंगा-यमुना की पवित्रता दूषित नहीं होने देगी योगी सरकार, राज्य में प्रतिदिन 4500 मिलियन लीटर से ज्यादा गंदा पानी किया जा रहा ट्रीट

    March 3, 2026

    03 मार्च 2026 का राशिफल: जानें सभी राशियों का हाल, किसे मिलेगा लाभ और कौन रहेगा सतर्क

    March 2, 2026

    केशव प्रसाद मौर्य का ऐलान, यूपी की एक करोड़ महिलाएं जुड़ेंगी लखपति महिला क्लब से

    March 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.