Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»बांधवगढ़ में 10 हाथियों की मौत की तीन अहम वजह जंगल की जानकारी रखने वाले लोग बता रहे
    मध्यप्रदेश

    बांधवगढ़ में 10 हाथियों की मौत की तीन अहम वजह जंगल की जानकारी रखने वाले लोग बता रहे

    AdminBy AdminNovember 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बांधवगढ़ में 10 हाथियों की मौत की तीन अहम वजह जंगल की जानकारी रखने वाले लोग बता रहे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    उमरिया
    बांधवगढ़ में 10 हाथियों की मौत की तीन अहम वजह जंगल की जानकारी रखने वाले लोग बता रहे हैं। पहली वजह तो यह है कि माइकोटॉक्सिन प्रभावित कोदो खाने के बाद हाथियेां के बीमार होने की सूचना प्रबंधन तक लगभग 14 घंटे देरी से मिली। दूसरी वजह यह है कि बीमार हाथियों का उपचार लगभग 16 से 17 घंटे बाद शुरू हो पाया। तीसरी और सबसे महत्वपूर्ण वजह यह है कि न सिर्फ बांधवगढ़ में बल्कि दूसरे जंगलों और ग्रामीण क्षेत्रों में हुई इस तरह की घटनाओं को पार्क प्रबंधन ने अपने अध्ययन की न तो कभी विषयवस्तु बनाया और न ही उन घटनाओं से अनुभव प्राप्त करके खुद को इस तरह की घटनाओं के लिए तैयार रखा।

    रात में प्रभावित और शाम को उपचार
    बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दस हाथियों की मौत के बाद जांच करने पहुंची सभी टीम घटनाक्रम के पल-पल का ब्यौरा ले रहीं हैं। जांच टीमों को मिली जानकारी में यह महत्वपूर्ण है कि जंगली हाथियों ने रात में दस से ग्यारह बजे के बीच खेतों में कोदो की फसल को खाया था।

    जब यहां से उन्हें हांका जाने लगा तो वे पानी पीने के बाद सलखनिया गांव के नजदीक उस स्थान पर पहुंच गए जहां उन्हें बीमार और बेहोशी की हालत में दोपहर तीन बजे गश्तीदल द्वारा देखा गया। जब हाथियों को बीमार हालत में देखा गया तब तक दो हाथियों की मौत भी हो चुकी थी। इस घटना की सूचना मिलने और अधिकारियों के पहुंचने तक दो से तीन घंटे का समय और बीत गया।

    नहीं था कोई डॉक्टर
    घटना की जानकारी मिलने के दौरान बांधवगढ़ में कोई डॉक्टर भी मौजूद नहीं थे। यहां के डॉक्टर नितिन गुप्ता संजय धुबरी में प्रोजेक्टर गौर की मानिटरिंग के लिए गए थे। वाइल्ड लाइफ एक्टिविस्ट अजय दुबे ने एनटीसीए से की गई शिकायत में यह जानकारी दी है कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों के जहरीले पदार्थ के सेवन बाद निकट के आपातकाल स्थिति में सरकारी पशु चिकित्सकों ने मदद करने से इनकार किया जो बेहद गंभीर अपराधिक लापरवाही है और दंड के पात्र हैं।सबसे पहले केवल एक डॉक्टर मधु जैन ही अकेले पहुंची और इलाज शुरू किया। अन्य डॉक्टरों को यहां पहुंचने और फिर उनके अनुमान लगाने के बाद दवाओं के पहुंचने में भी काफी समय लग गया।

    चुपचाप जलाया था हाथी का शव
    वर्ष 2022 नवंबर में ही पनपथा के छतवा बीट घोरीघाट में कोदो खाने से एक हाथी इसी तरह से बीमार हो गया था। सूचना के बाद हाथी का उपचार किया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका था। उस हाथी को रेंजर शीलसिंधु श्रीवास्तव ने चुपचाप जलवा दिया था। इस मामले में रेंजर के खिलाफ कार्रवाई भी हुई थी और उन्हें सस्पेंड भी किया गया था। वह मामला अभी भी जांच में है। इसी तरह की घटनाएं छत्तीसगढ़ के सूरजपुर और बलराम पुर में भी हुई थी लेकिन वहां डॉक्टरों ने हाथियों को बचा लिया था। कान्हा नेशनल पार्क में भी कोदो खाने से जंगली हाथी बीमार हो चुके हैं लेकिन उन्हें बचा लिया गया था।

    लग रहे हैं आरोप
    वन्यप्राणी प्रेमी नरेन्द्र बगडि़या का कहना है कि हाथियों की मौत बांधवगढ़ प्रबंधन के सूचना तंत्र की कमजोरी की वजह से हुई है। हाथियों की बीमार होने के बाद उन्हें जो उपचार दिया गया वह भी बेहद साधारण था और यह इसलिए हुआ क्योंकि पहले हुई घटनाओं से प्रबंधन ने कोई सबक लिया ही नहीं था। वंदना द्विवेदी का कहना है कि पार्क प्रबंधन को हमेशा ही अलर्ट रहना चाहिए कि हाथी या दूसरे जानवर कुछ खाकर बीमार हो तो उन्हें कैसे बचाना है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    10 elephants died
    Admin

    Related Posts

    निर्माणाधीन गौशेड व गेस्ट हाउस का कार्य 30 मार्च तक करें पूर्ण

    March 15, 2026

    छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर में मुठभेड़, सुरक्षाबलों की घेराबंदी से नक्सली फरार; रायफल और सामग्री बरामद

    March 15, 2026

    संस्कृति और परंपराओं का उल्लास आने वाली पीढ़ी को समझाएगा उनका महत्व : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    March 15, 2026

    स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: ग्वालियर अस्पताल की लिफ्ट 20 दिन से बंद, कराहते मरीजों को सीढ़ियों से चढ़ाया जा रहा

    March 15, 2026

    चुनाव का ऐलान और सामने आया असम का ओपिनियन पोल, किस पार्टी की बन रही सरकार?

    March 15, 2026

    डॉक्टर सेवाभाव से मरीज का करें इलाज : उप मुख्यमंत्री शुक्ल जी मीडिया समूह के कार्यक्रम में रीवा शहर के डॉक्टर्स का किया सम्मान

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    16 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि का होगा दिन शुभ, और कौन रहे सतर्क, जानें पूरी जानकारी

    March 15, 2026

    देशभक्ति फिल्में करने पर क्यों कहा गया ‘कनैडियन’? Akshay Kumar का खुलासा

    March 15, 2026

    ईरान में हालात बिगड़े, हजारों लोग उजड़े; 32 हजार लोग अफगानिस्तान पहुंचे – UN की रिपोर्ट

    March 15, 2026

    निर्माणाधीन गौशेड व गेस्ट हाउस का कार्य 30 मार्च तक करें पूर्ण

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.