Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»सलमान को एक बार फिर मिली लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी, पांच करोड़ रुपये की मांग
    देश

    सलमान को एक बार फिर मिली लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी, पांच करोड़ रुपये की मांग

    AdminBy AdminNovember 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सलमान को एक बार फिर मिली लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी, पांच करोड़ रुपये की मांग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की धमकी के बाद से लगातार खबरों में हैं. कुछ वक्त पहले एक युवक ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर सलमान को धमकी दी थी. साथ ही उसने पांच करोड़ रुपये की फिरौती भी मांगी थी. इस युवक को पुलिस ने जमशेदपुर से गिरफ्तार किया था.

    अब एक बार फिर से सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी दी गई है. एक बार फिर से धमकी के साथ 5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई है. धमकी देने वाले ने दावा किया है कि वो लॉरेंस बिश्नोई का भाई है.

    सलमान को फिर मिली धमकी
    जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि मुंबई पुलिस की ट्रैफिक कंट्रोल को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी भरा मैसेज मिला है. पुलिस ने आगे बताया, ट्रैफिक कंट्रोल रूम को भेजे गए मैसेज में दावा किया गया है कि लॉरेंस बिश्नोई का भाई बोल रहा है. धमकी में कहा गया कि 'अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं तो उन्हें हमारे मंदिर में जाकर माफी मांगनी चाहिए या 5 करोड़ रुपये देने चाहिए. ऐसा न करने पर उन्हें जान से मार देंगे, हमारी गैंग आज भी सक्रिय है.'

    पुलिस ने आगे बताया कि उन्हें इस धमकी भरे मैसेज की जानकारी कल मिली, जब आधी रात को ट्रैफिक कंट्रोल रूम में काम करने वाले अधिकारी ने यह पढ़ा. पुलिस फिलहाल मैसेज भेजने वाले शख्स की तलाश कर रही है.

    एक धमकी देने वाले को किया जा चुका है अरेस्ट
    अक्टूबर में भी सलमान को इसी तरह की एक धमकी मिली थी, जिसकी जांच के बाद पुलिस ने जमशेदपुर से 24 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने जानकारी में बताया था कि धमकी देने वाला शख्स सब्जी बेचने का काम करता है.

    उसने हाल ही में टीवी पर लॉरेंस बिश्नोई द्वारा सलमान खान की हत्या की धमकी की खबरें देखी थी. इसके बाद उसे रंगदारी मांगने का विचार आया. शख्स ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर धमकी भरा मैसेज भेजा और इसके बाद अपना मोबाइल बंद कर लिया.

    गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से मिल रही धमकी और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की मौत की वजह से सलमान खान की सिक्योरिटी को और भी टाइट कर दिया गया है. एक्टर को Y प्लस सिक्योरिटी दी गई है. लेकिन जान पर बने खतरे के बावजूद सलमान अपने वर्क कमिटमेंट्स को पूरा कर रहे हैं.

    हाल ही में उन्होंने डायरेक्टर ए.आर. मुरुगदास की फिल्म 'सिकंदर' का शूट शुरू किया है. सलमान ने इसी बीच अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' के लिए एक कैमियो भी शूट किया है.

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Salman Khan top-news
    Admin

    Related Posts

    घूमना हुआ आसान! भारतीय पासपोर्ट पर 56 देशों में वीजा फ्री एंट्री, जानें पूरी लिस्ट

    February 17, 2026

    ‘उधार नहीं रखते हिसाब’—कुबेरेश्वर धाम से धीरेंद्र शास्त्री का सख्त संदेश

    February 17, 2026

    त्योहार में घर जाना होगा आसान! दिल्ली से कोलकाता रूट पर 26 स्पेशल ट्रेनें, पूरी लिस्ट देखें

    February 17, 2026

    फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने 26/11 शहीदों को नमन किया, मुंबई में दिखी भावनात्मक झलक

    February 17, 2026

    समुद्री ताकत का प्रदर्शन: विशाखापत्तनम में इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू देखेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

    February 17, 2026

    कोर्ट में AI का खेल उजागर: वकीलों ने गढ़ दिए नकली केस, CJI सूर्यकांत नाराज

    February 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 18 फरवरी: किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क?

    February 17, 2026

    कांग्रेस पर रामदास आठवले का हमला, बोले- राहुल गांधी के रहते सत्ता दूर

    February 17, 2026

    सीएम डॉ. यादव मुंबई क्लाइमेट वीक में संभालेंगे विशेष सत्र की कमान

    February 17, 2026

    घूमना हुआ आसान! भारतीय पासपोर्ट पर 56 देशों में वीजा फ्री एंट्री, जानें पूरी लिस्ट

    February 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.