Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर बदमाश पर फायरिंग के 2 आरोपी गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर बदमाश पर फायरिंग के 2 आरोपी गिरफ्तार

    AdminBy AdminNovember 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर बदमाश पर फायरिंग के 2 आरोपी गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर।

    राजधानी रायपुर की सेंट्रल जेल के बाहर कुछ बदमाश एक आदतन अपराधी पर दो राउंड गोली फायर कर फरार हो गए थे। इस मामले में रायपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को रायपुर और दुर्ग की सीमा से गिरफ्तार किया है। दोनों शहर छोड़ने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही उन्हें पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किये गए कट्टे को भी बरामद किया है।

    पुलिस के मुताबिक, इस वारदात में इन दो आरोपियों के साथ अन्य बदमाश भी शामिल थे, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उनका नाम शेख शाहनवाज उर्फ शानू महाराज (उम्र 25 साल) और दूसरे का नाम शाहरूख (उम्र 19 साल) है। वहीं इस वारदात में शामिल एक और आरोपी फरार है, जिसका नाम हीरा छुरा है। यह तीनों आरोपी मौदहापारा के रहने वाले है।

    शहर छोड़ने की फिराक में थे दोनों
    जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी में घायल शेख साहिल जेल में बंद अपने भाई से मिलने के लिए अपने पूरे परिवार के साथ रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचा था। मुलाकात के बाद बाहर निकलते ही हमलावरों में शामिल एक युवक उससे बातचीत करने लगा। इसी दौरान दूसरे युवक ने गोली चला दी। हमला करने के बाद आरोपी भाग गए थे। राज्य की राजधानी में सेंट्रल जेल के बाहर हुई इस घटना के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी, इस बीच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गंज थाना में अपराध दर्ज कर 10 अलग-अलग टीमों का गठन किया और उन्हें हमलावरों को ढूंढकर को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। हमलावरों को पकड़ने के लिए रायपुर पुलिस ने शहर की सभी सीमाओं पर चेक पोस्ट लगाने के साथ ही नाकेबंदी भी लगायी। इस दौरान पुलिस ने रायपुर और दुर्ग की सीमा पर मौजुद नंदनवन के पास से शेख शाहनवाज उर्फ शानू महाराज (उम्र 25 साल) और मोहम्मद शाहरूख को धर दबोचा।

    पूरी प्लानिंग के साथ आए थे हमलावर
    बता दें कि पुलिस के हत्थे चढ़े इन हमलावरों ने पुरानी रंजिश के चलते साहिल पर हमला किया है। इसके लिए बदमाश बाकायदा पूरी प्लानिंग के साथ सेंट्रल जेल पहुंचे थे। वारदात के वक्त शाहनवाज और शाहरुख के अलावा उनके साथ एक दूसरी बाइक पर दो अन्य युवक सवार थे। इनकी योजना थी कि अगर पहले हमले में कोई चूक हुई तो दूसरी बाइक पर सवार हमलावर साहिल पर गोली चलाकर फरार हो जाएंगे। पुलिस के मुताबिक, वारदात के दौरान इन युवकों से करीब आधा दर्जन से अधिक युवक संपर्क में थे।

    शहर में आपराधिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा – संदीप मित्तल, ASP क्राइम
    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम संदीप मित्तल ने बताया कि आरोपियों की पतासाजी में टीमें लगी हुई थीं। शहर के सीमाओं पर चेकिंग, बस स्टैंड, स्टेशन समेत कई स्थानों पर छापेमारी भी की गई। जिसके बाद गोली चलाने वाले दो आरोपी शाहनवाज और शेख शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पूरी वारदात में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। शहर में आपराधिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    attackers arrested Chhattisgarh-Raipur
    Admin

    Related Posts

    बिहान योजना के स्वयं सहायता समूह से मिला सहारा, महतारी वंदन योजना से बढ़ा आत्मविश्वास

    March 10, 2026

    सब्जी उत्पादन से आरती की सालाना आय पहुँची 1.13 लाख

    March 10, 2026

    बिहान से बदली ममता की जिंदगी सब्जी की खेती से ममता बनी आत्मनिर्भर

    March 10, 2026

    भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा पर गर्व करते हुए आगे बढ़ें : मंत्री परमार

    March 10, 2026

    मध्यप्रदेश पुलिस की डीजीपी इलेवन ने रचा इतिहास, चारों प्रमुख क्रिकेट टूर्नामेंट जीते

    March 10, 2026

    सरकारी स्कूलों में माध्यमिक शिक्षक (खेल) भर्ती पर हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी

    March 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 11 मार्च 2026: इन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी, पढ़ें अपना भविष्यफल

    March 10, 2026

    बिहान योजना के स्वयं सहायता समूह से मिला सहारा, महतारी वंदन योजना से बढ़ा आत्मविश्वास

    March 10, 2026

    राहत की खबर: बढ़ी LPG की सप्लाई, रिफाइनरियों ने उत्पादन में किया 10% इजाफा

    March 10, 2026

    सब्जी उत्पादन से आरती की सालाना आय पहुँची 1.13 लाख

    March 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.