Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रदर्शनी स्टॉल का किया अवलोकन
    छत्तीसगढ़

    महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रदर्शनी स्टॉल का किया अवलोकन

    AdminBy AdminNovember 5, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रदर्शनी स्टॉल का किया अवलोकन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर,

    कन्या हाई स्कूल मैदान बलरामपुर में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला बाल विकास विभाग तथा समाज कल्याण मंत्री तथा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया तथा हितग्राही मूलक योजना से संबंधित सामग्रियों का वितरण भी किया।

    इस अवसर पर सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैंकरा, पिछड़ा आयोग सदस्य श्री कृष्णा गुप्ता, जनपद अध्यक्ष श्री विनय पैंकरा, जनपद उपाध्यक्ष श्री भानुप्रकाश दीक्षित, कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का, पुलिस अधीक्षक श्री बैंकर वैभव रामनलाल सहित जनप्रतिनिधिगण तथा गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

    गौरतलब है कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बलरामपुर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहीमूलक योजनाओं की एक दिवसीय प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसमें 13 विभागों ने अपनी विभागीय योजनाओं का प्रदर्शन किया। आदिवासी विकास विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में एकलव्य मॉडल, वन उपज संग्रहण, और पारंपरिक स्थानीय वाद्य यंत्रों, आभूषण का प्रदर्शन किया गया। आदिवासी समुदायों के पारंपरिक वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन किया गया है, जो उनकी सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। महिला बाल विकास विभाग के स्टॉल में महतारी वंदन योजना की जानकारी प्रदर्शित की गई है। यह छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इसके अलावा, प्रदर्शनी में पोषण आहार और सब्जी के बारे में भी जानकारी दी गई, जो महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।

    जिला पंचायत द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का मॉडल प्रदर्शित किया गया। योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों को आवास प्रदान करना है। इसके साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में अग्रसर हो रही समूह के बारे में बताया गया। वन विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में लोगों को वन संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता के महत्व, वन अधिकार पट्टा, जड़ी बूटी के औषधि गुण के बारे में जानकारी दी गई है।

    उद्यान विभाग द्वारा फल और सब्जी प्रदर्शन किया गया। इसके माध्यम से लोगों को फल और सब्जी के महत्व के बारे में जानकारी के साथ स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। फल और सब्जियों में विभिन्न प्रकार के विटामिन, खनिज और फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को रोगों से बचाव के लिए आवश्यक ऊर्जा प्रदान करते हैं। इनके सेवन से हृदय रोग, उच्च रक्तचाप जैसे रोगों की रोकथाम होती है। इसके साथ ही पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के लिए उत्पादन और खपत को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना है।

    पशुधन विकास विभाग द्वारा पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिनका मुख्य उद्देश्य पशु रोगों के नियंत्रण और निवारण के लिए आवश्यक सुविधाएं प्रदान करना है, ताकि वे अपने पशुओं का उचित तरीके से उपचार करवा सकें। पशुधन विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पशु चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करना है ताकि पशुओं को उचित तरीके से उपचार मिल सके।

    जिला कौशल विकास प्राधिकरण एवं जिला परियोजना लाइवलीहुड के तहत मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के बारे में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में आयुष्मान कार्ड, सिकल सेल, एनीमिया और टीबी जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषयों पर जानकारी दी गई। आयुष्मान कार्ड योजना के तहत गरीब वर्ग के लोगों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है, जिससे वे अपने स्वास्थ्य की देखभाल कर सकें ।इसके अलावा, सिकल सेल, एनीमिया, और टीबी जैसे रोगों के बारे में भी जानकारी दी गई, जिनके लिए समय पर उपचार करना आवश्यक है।

    शिक्षा विभाग द्वारा प्रदर्शनी में कबाड़ से जुगाड़ का प्रदर्शन किया गया, जो विद्यार्थियों की कलात्मकता और संसाधनों का सही उपयोग करने की क्षमता को दर्शाता है। इस प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों पर मॉडल प्रदर्शन किए गए। लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन का मॉडल प्रदर्शित किया गया। मछली विभाग और कृषि विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में विभागीय योजनाओं का प्रदर्शन किया गया। मछली बीज की उपलब्धता, कृषि में नवाचार और फसल बीमा योजना योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई, जिससे अपने क्षेत्र में इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा पर गर्व करते हुए आगे बढ़ें : मंत्री परमार

    March 10, 2026

    मध्यप्रदेश पुलिस की डीजीपी इलेवन ने रचा इतिहास, चारों प्रमुख क्रिकेट टूर्नामेंट जीते

    March 10, 2026

    सरकारी स्कूलों में माध्यमिक शिक्षक (खेल) भर्ती पर हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी

    March 10, 2026

    सावित्रीबाई फुले का सपना नारी बने शिक्षित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर: मंत्री भूरिया

    March 10, 2026

    किसान हित में सरकार प्रतिबद्ध: कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का बयान

    March 10, 2026

    गुना के डायल 112हीरोज: तत्परता से मिली मदद, ऑटो पलटने से घायल महिलाओं को पहुँचाया अस्पताल

    March 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    विरासत अधिकार और शरीयत कानून पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, UCC पर संसद को दी सलाह

    March 10, 2026

    भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा पर गर्व करते हुए आगे बढ़ें : मंत्री परमार

    March 10, 2026

    मध्यप्रदेश पुलिस की डीजीपी इलेवन ने रचा इतिहास, चारों प्रमुख क्रिकेट टूर्नामेंट जीते

    March 10, 2026

    ट्रंप पर भड़का ईरान, दी सीधी चेतावनी: सावधान रहें, अंजाम खुद भुगतना पड़ सकता है

    March 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.