Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»अमेरिका के चुनाव मैदान में नौ भारतवंशी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, 36 उम्मीदवार मैदान में
    विदेश

    अमेरिका के चुनाव मैदान में नौ भारतवंशी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, 36 उम्मीदवार मैदान में

    AdminBy AdminNovember 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अमेरिका के चुनाव मैदान में नौ भारतवंशी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, 36 उम्मीदवार मैदान में
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    वाशिंगटन
    अमेरिका के चुनाव मैदान में नौ भारतवंशी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वे अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के निचले सदन प्रतिनिधि सभा के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें से पांच पुन: निर्वाचित होने की दौड़ में हैं, जबकि इनके समेत छह के जीतने की संभावना जताई जा रही है।

    कैलिफोर्निया में सबसे ज्यादा भारतीय प्रत्याशी
    तीन पहली बार अमेरिकी संसद पहुंचने की होड़ में हैं। इनके अलावा अमेरिका के स्टेट असेंबली और स्थानीय निकाय चुनावों में भी 36 भारतीय अमेरिकी हिस्सा ले रहे हैं। कैलिफोर्निया प्रांत में सबसे ज्यादा भारतवंशी चुनाव लड़ रहे हैं। 38 वर्षीय सुहास सुब्रमण्यन वर्जीनिया और ईस्ट कोस्ट से चुनाव लड़ रहे हैं। अगर वह निर्वाचित होते हैं तो यहां से जीत दर्ज करने वाले पहले भारतवंशी बन सकते हैं। यह डेमोक्रेटिक पार्टी का गढ़ है।

    वर्जीनिया के स्टेट असेंबली सीनेटर सुहास
    सुहास अभी वर्जीनिया की स्टेट असेंबली के सीनेटर हैं। पेशे से चिकित्सक डॉ. एमी बेरा 2013 से कैलिफोर्निया के छठे कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे वरिष्ठ भारतीय अमेरिकी सांसद हैं। अगर डेमोक्रेटिक पार्टी को प्रतिनिधि सभा में बहुमत मिलता है, तो 59 वर्षीय बेरा को वरिष्ठ पद मिलना तय है।

    प्रमिला जयपाल का फिर चुना जाना तय
    2017 से वाशिंगटन स्टेट के सातवें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करने वाली 59 वर्षीय सांसद प्रमिला जयपाल डेमोक्रेटिक पार्टी में एक प्रभावशाली नेता के तौर पर उभरी हैं। उनका फिर से चुना जाना तय माना जा रहा है। 2017 से इलिनोइस के सातवें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व कर रहे राजा कृष्णमूर्ति, 2017 से ही कैलिफोर्निया के 17वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व कर रहे रो खन्ना और 2023 से मिशिगन के 13वें डिस्टि्रक्ट का प्रतिनिधित्व कर रहे 69 वर्षीय श्री थानेदार भी भारतीय अमेरिकी हैं। तीनों ही राज्य डेमोक्रेटिक पार्टी के गढ़ माने जाते हैं और इनकी भी जीत तय मानी जा रही है।

    एरिजोना की स्टेट असेंबली में 2018, 2020 और 2022 में तीन बार जीत दर्ज करने वाले डॉ. अमीश शाह राज्य के पहले कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से चुनाव मैदान में हैं। वह सात बार चुनाव जीत चुके रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डेविड श्वेइकर्ट को चुनौती दे रहे हैं। रिपब्लिकन पार्टी से जुड़े डॉ. प्रशांत रेड्डी कंसास के तीसरे कांग्रेसनल डिस्टि्रक्ट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका यहां से तीन बार डेमोक्रेटिक सांसद रहे शैरिस डेविड्स से मुकाबला है। जबकि डॉ. राकेश मोहन न्यूजर्सी से चुनाव मैदान में हैं। वह रिपब्लिकन पार्टी से हैं। रेड्डी और मोहन के चुनाव जीतने की संभावना काफी कम है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    top-news
    Admin

    Related Posts

    ट्रंप पर भड़का ईरान, दी सीधी चेतावनी: सावधान रहें, अंजाम खुद भुगतना पड़ सकता है

    March 10, 2026

    बिजली कार्मिकों को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा कवच, अब बीमा से मिलेगा इलाज का सहारा

    March 10, 2026

    मैदान पर गुस्सा पड़ा भारी! डेरिल मिचेल की ओर गेंद फेंकने पर अर्शदीप सिंह को ICC ने किया दंडित

    March 10, 2026

    SIR केस पर CJI का कड़ा रुख: ‘ऐसी याचिका बर्दाश्त नहीं’, कोर्ट में जताई नाराजगी

    March 10, 2026

    जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा पर AAP का बयान, केजरीवाल केस की सुनवाई के बीच BJP कनेक्शन पर विवाद

    March 10, 2026

    ईरान को लेकर ट्रंप का कन्फ्यूज रुख: शांति की बात भी, जंग की चेतावनी भी; क्या है मैडमैन थ्योरी?

    March 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    विरासत अधिकार और शरीयत कानून पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, UCC पर संसद को दी सलाह

    March 10, 2026

    भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा पर गर्व करते हुए आगे बढ़ें : मंत्री परमार

    March 10, 2026

    मध्यप्रदेश पुलिस की डीजीपी इलेवन ने रचा इतिहास, चारों प्रमुख क्रिकेट टूर्नामेंट जीते

    March 10, 2026

    ट्रंप पर भड़का ईरान, दी सीधी चेतावनी: सावधान रहें, अंजाम खुद भुगतना पड़ सकता है

    March 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.