Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के लिए जिन 1574 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन किया, बेन स्टोक्स का नाम शामिल नहीं
    खेल

    आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के लिए जिन 1574 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन किया, बेन स्टोक्स का नाम शामिल नहीं

    AdminBy AdminNovember 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के लिए जिन 1574 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन किया, बेन स्टोक्स का नाम शामिल नहीं
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के लिए जिन 1574 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन किया है, उस सूची में बेन स्टोक्स का नाम शामिल नहीं हैं। यह आईपीएल ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह में आयोजित किया जाएगा।

    फ्रेंचाइजियों से इनपुट मिलने के बाद आईपीएल इस लंबी सूची के खिलाड़ियों की छंटनी करेगा। इस लिस्ट में उन सभी प्रमुख भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्हें उनकी फ्रेंचाइज़ी ने रिटेन नहीं किया है। ऋषभ पंत, के एल राहुल, श्रेयस अय्यर ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रूपए रखा है। इस लिस्ट में आर. अश्विन और युज़वेंद्र चहल भी हैं, जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने रिलीज़ कर दिया था। मोहम्मद शमी ने पिछले साल नवंबर में 2023 वनडे वर्ल्ड कप फ़ाइनल के बाद से चोटों के कारण कोई क्रिकेट नहीं खेला है, उन्हें भी गुजरात टाइटन्स द्वारा रिटेन नहीं किए जाने के बाद 2 करोड़ के बेस प्राइस पर सूचीबद्ध किया गया है।

    2 करोड़ के अधिकतम बेस प्राइस के साथ अन्य भारतीय खिलाड़ियों में खलील अहमद, दीपक चाहर, वेंकटेश अय्यर, आवेश ख़ान, ईशान किशन, मुकेश कुमार, भुवनेश्वर कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, टी नटराजन, देवदत्त पड़िक्कल, क्रुणाल पांड्या, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव शामिल हैं।

    पृथ्वी शॉ और सरफ़राज़ ख़ान, जो पिछले ऑक्शन में नहीं बिके थे, उन्होंने 75 लाख के बेस प्राइस पर रजिस्ट्रेशन किया है। इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन ने 2014 के बाद से कोई टी20 मैच नहीं खेला है और कभी भी आईपीएल का हिस्सा नहीं रहे हैं, उन्होंने 1.25 करोड़ के बेस प्राइस पर ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। एंडरसन ने इस इंग्लिश समर में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था और इंग्लैंड की टीम के साथ गेंदबाज़ी कोच की भूमिका निभानी शुरू की थी।

    मिचेल स्टार्क, जो 2024 में केकेआर द्वारा 24.50 करोड़ में ख़रीदे जाने के बाद आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे, वह 2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ फिर से ऑक्शन पूल में हैं। जोफ़्रा आर्चर भी उसी बेस प्राइस पर सूची में हैं। आर्चर ने 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए केवल पांच मैच खेले थे और फिर चोटों के कारण आईपीएल से बाहर हो गए थे। इस लंबी सूची में इटली के एक खिलाड़ी थॉमस ड्राका भी शामिल हैं, जिन्होंने कनाडा के ग्लोबल टी20 में ब्रैम्पटन के लिए खेला था। 24 वर्षीय ड्राका को हाल ही में यूएई में आईएल टी20 के आगामी सीज़न के लिए एमआई एमिरेट्स ने चुना है।

    एक टीम अपने दल में अधिकतम 25 खिलाड़ियों को शामिल कर सकती है, इसका मतलब है कि नीलामी में कुल 204 स्लॉट उपलब्ध होंगे क्योंकि तमाम फ्रेंचाइजी ने कुल 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। हर टीम के पास कुल 120 करोड़ का पर्स है लेकिन रिटेंशन के चलते बड़ी नीलामी में पंजाब किंग्स 110.5 करोड़ रुपये के सबसे बड़े पर्स के साथ उतरेगी। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 83 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स 73 करोड़, गुजरात टाइटंस 69 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स 69 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स 55 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स 51 करोड़, मुंबई इंडियंस 45 करोड़, सनराइज़र्स हैदराबाद 45 करोड़ और राजस्थान रॉयल्स 41 करोड़ के पर्स के साथ उतरेगी।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    IPL 2025 top-news
    Admin

    Related Posts

    बड़ी सैन्य गलती! कुवैत ने अपने ही सहयोगी के 3 F-15E जेट मार गिराए, US ने जताई प्रतिक्रिया

    March 2, 2026

    भारत-कनाडा संबंधों को नई रफ्तार: मोदी-कार्नी वार्ता में 50 अरब डॉलर व्यापार लक्ष्य तय

    March 2, 2026

    पानी पर बढ़ा तनाव: भारत की योजना से घबराया पाकिस्तान, समाधान नहीं सूझ रहा

    March 2, 2026

    भारत का कमाल बरकरार, ICC टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा सेमीफाइनल खेलने वाली टीमों में शामिल

    March 2, 2026

    पढ़ाई का तरीका हुआ आधुनिक, NEP 2020 पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बयान

    March 2, 2026

    संजू सैमसन की पारी फीकी पड़ी? गंभीर बोले- मैच जिताने वाले थे ये दो चौके

    March 2, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    03 मार्च 2026 का राशिफल: जानें सभी राशियों का हाल, किसे मिलेगा लाभ और कौन रहेगा सतर्क

    March 2, 2026

    केशव प्रसाद मौर्य का ऐलान, यूपी की एक करोड़ महिलाएं जुड़ेंगी लखपति महिला क्लब से

    March 2, 2026

    बड़ी सैन्य गलती! कुवैत ने अपने ही सहयोगी के 3 F-15E जेट मार गिराए, US ने जताई प्रतिक्रिया

    March 2, 2026

    हवाई यात्रा पर ईरान संकट की मार: सैकड़ों उड़ानें कैंसिल, यात्रियों को रिफंड में छूट

    March 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.