Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»अमेरिकी इतिहास में डोनाल्ड ट्रंप सबसे विवादास्पद राष्ट्रपति हैं, डोनाल्ड ट्रंप के 5 सबसे शर्मनाक क्षण
    विदेश

    अमेरिकी इतिहास में डोनाल्ड ट्रंप सबसे विवादास्पद राष्ट्रपति हैं, डोनाल्ड ट्रंप के 5 सबसे शर्मनाक क्षण

    AdminBy AdminNovember 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अमेरिकी इतिहास में डोनाल्ड ट्रंप सबसे विवादास्पद राष्ट्रपति हैं, डोनाल्ड ट्रंप के 5 सबसे शर्मनाक क्षण
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    वाशिंगटन
    डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। उन्होंने डेमोक्रेट कमला हैरिस को करारी शिकस्त दी। डोनाल्ड ट्रंप बहुमत के जादुई आंकड़े 270 को पार करके 295 इलेटोरल वोट पा चुके हैं। अमेरिकी इतिहास में डोनाल्ड ट्रंप सबसे विवादास्पद राष्ट्रपति हैं। उनके खिलाफ कम से कम 34 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनके खिलाफ मामलों का अब क्या होगा, ये देखने वाली बात होगी। हम यहां डोनाल्ड ट्रंप के पिछले कार्यकाल में हुए शर्मनाक क्षणों की बात कर रहे हैं। वो वर्ल्ड लीडर्स को धक्का देने, कोरोना इलाज के लिए नसों में ब्लीच इंजेक्शन की सलाह दे चुके हैं। व्हाइट हाउस में आने वाले मेहमानों को डिनर पार्टी में बर्गर और फ्रैंच फ्राइज खिला चुके हैं।

    पिछले कार्यकाल में अमेरिकी राष्ट्रपति बनकर डोनाल्ड ट्रंप ने जब अपना पहला शिखर सम्मेलन अटेंड किया तो उनको नाटों अधिकारियों को धक्का देते हुए कैमरे में कैद किया गया। ब्रुसेल्स में 2017 के नाटो शिखर सम्मेलन में ट्रंप ने मोंटेनेग्रो के प्रधानमंत्री डुस्को मार्कोविक की बांह पर थपकी दी और उन्हें पीछे खींचकर आगे निकल गए। सोशल मीडिया पर वायरल इस फुटेज में ट्रंप की इस हरकत को दुनिया ने देखा। डुस्को तो धक्का देने के बाद जब वे आगे आए तो अपने सूट को ठीक करते हुए देखे गए।

    कोरोना इलाज के लिए ब्लीच इंजेक्शन
    2020 में जब कोरोना महामारी ने दुनियाभर में तबाही मचाई, लाखों की संख्या में लोग मारे गए। सबसे ज्यादा मौत के मामले अमेरिका से आए। तब ट्रंप ने सुझाव दिया कि डॉक्टरों को इंसानी शरीर के अंदर प्रकाश पहुंचाने का तरीका खोजना चाहिए, ताकि किसी तरह वायरस को मारा जा सके। उनका तर्क था कि इससे कोरोना अपने-आप ही मर जाएगा। ट्रंप का मानना था कि सूर्य की रोशनी काफी तेज है और अगर इसकी रोशनी शरीर में घुसे तो यह कोरोना को मार सकती है।

    इसके बाद उन्होंने एक और विचित्र सुझाव दिया। डॉक्टरों से कहा कि वे कोरोना वायरस को मारने के लिए नसों में ब्लीच या आइसोप्रोपिल अल्कोहल इंजेक्ट करे। हालांकि डॉक्टरों ने उनके दावों को खारिज कर दिया और अमेरिकियों को चेतावनी दी कि वे ब्लीच या रसायनों का इंजेक्शन न लें या उन्हें निगल न लें, क्योंकि यह घातक हो सकता है।

    व्हाइट हाउस में मैकडोनाल्ड्स लंच
    अगर आपको व्हाइट हाउस में डिनर का निमंत्रण मिले तो आप सोचेंगे कि तरह-तरह के पकवान खाने को मिलेंगे, लेकिन 2019 में ट्रंप ने इस धारणा को गलत साबित कर दिया। उन्होंने क्लेम्सन यूनिवर्सिटी की फुटबॉल टीम को मैकडॉनल्ड्स, वेंडी और बर्गर किंग के बर्गर और फ्रेंच फ्राइज़ सहित फास्ट फूड परोसा। हालांकि सरकारी शटडाउन के कारण व्हाइट हाउस के कर्मचारी छुट्टी पर थे।

    तूफ़ान पीड़ितों पर पेपर टॉवल फेंके
    2017 में, प्यूर्टो रिको तूफान मारिया से तबाह हो गया था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बचे हुए लोगों से मुलाकात की और उन्हें राहत सामग्री वितरित करने में मदद की। हालाँकि, उन्होंने ऐसा करने के लिए एक असामान्य तरीका चुना। राष्ट्रपति को पीड़ितों पर पेपर टॉवल रोल फेंकते हुए देखा गया।
     
    अफ़्रीकी देशों को गाली दी
    2018 में सांसदों के साथ एक बैठक के दौरान, ट्रंप को अफ्रीकी औऱ हेती देशों के प्रवासियों को गाली देते सुना गया। वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने कहा, "ये सभी लोग घटिया देशों से यहां क्यों आ रहे हैं?" हालांकि उन्होंने यह बात सार्वजनिक तौर पर कही थी, लेकिन बाद में उन्होंने इस शब्द के प्रयोग से इनकार कर दिया और कहा कि उन्होंने केवल कठोर भाषा का प्रयोग किया था।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Donald Trump's 5 most top-news
    Admin

    Related Posts

    पीसी के दौरान शॉर्ट सर्किट, मची अफरातफरी; मायावती को तुरंत सुरक्षा में निकाला गया बाहर

    January 15, 2026

    भोपाल: अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा, कलेक्टर के निर्देश पर 25 आरोपियों पर FIR दर्ज

    January 15, 2026

    ‘जन नायगन’ के मामले में SC ने नहीं दिया साथ, थलपति विजय की मुश्किलें बढ़ीं, HC को अल्टीमेटम

    January 15, 2026

    ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव से युद्ध की आशंका, ट्रंप के पास 50 संभावित ठिकानों की जानकारी

    January 15, 2026

    रायपुर: श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने की पत्रकार वार्ता, उठाए अहम मुद्दे

    January 15, 2026

    स्पेन की 20 साल की राजकुमारी लियोनोर बनेंगी पहली महारानी, 150 वर्षों में पहली बार होगा ऐसा

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    एमपी में कड़ाके की सर्दी, तापमान 5 डिग्री से नीचे, ग्वालियर और भोपाल में ठिठुरन, मावठा गिरने की आशंका

    January 15, 2026

    सूर्यास्त के बाद मकर संक्रांति का महत्व: ये काम करें शुभ, इन गलतियों से बचें

    January 15, 2026

    इंदौर: आबकारी विभाग ने 1.75 करोड़ रुपये की बीयर की 2.23 लाख लीटर नष्ट की, तीन दिन तक चला अभियान

    January 15, 2026

    पीसी के दौरान शॉर्ट सर्किट, मची अफरातफरी; मायावती को तुरंत सुरक्षा में निकाला गया बाहर

    January 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Dec    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.