Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»धर्म»इंटरव्यू देने से पहले दिल और दिमाग दोनों पर काबू रखना होगा
    धर्म

    इंटरव्यू देने से पहले दिल और दिमाग दोनों पर काबू रखना होगा

    AdminBy AdminNovember 8, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इंटरव्यू देने से पहले दिल और दिमाग दोनों पर काबू रखना होगा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कॅरियर बनाने के क्रम में जैसे ही इंटरव्यू का नाम आता है। बहुत से लोगों के पसीने छूट जाते हैं। कारण किसी को यह नहीं पता होता कि सामने वाला शख्स क्या पूछेगा। बहुत से लोग लिखित परीक्षा तो कई बार पास कर लेते हैं, लेकिन इंटरव्यू में जाने से पहले ही इस कदर घबरा जाते हैं कि साधारण सवालों का जवाब नहीं दे पाते हैं। नतीजा यह होता है कि सब कुछ आते हुए भी आप इंटरव्यू में रिजेक्ट हो जाती हैं। आप इंटरव्यू इत्मीनान से दे सकें, इसके लिए अपने दिल और दिमाग दोनों पर काबू रखना होगा।

    सबसे जरूरी है अध्ययन

    विभिन्न प्रकार की सामान्य ज्ञान की किताबें पढ़ने के साथ ही प्रतिदिन समाचार पत्र अवश्य पढ़ें। साथ ही टीवी, रेडियो और इंटरनेट पर भी नजर रखें। ताकि आपको देश-विदेश की ताजा घटनाओं की जानकारी हो सके। इसके अतिरिक्त इंटरनेट और ऐसी पुस्तकों की सहायता लें जिससे अलग-अलग प्रकार की शख्सियतों के बारे में जानकारी हो सके। जिस संस्थान में आपको इंटरव्यू के लिए जाना है, वहां से संबंधित आवश्यक जानकारी इंटरनेट एवं परिचितों की सहायता से अवश्य प्राप्त कर लें। संस्थान से जुड़ी जानकारी आपके आत्मविश्वास को मजबूत करेगी।

    फस्र्ट इंप्रेशन इज…

    यह तो आपने भी सुना होगा कि फस्र्ट इंप्रेशन इज द लास्ट इंप्रेशन। इसलिए साक्षात्कार के लिए जाने से पहले अपने मन से घबराहट और हिचकिचाहट जैसे शब्दों को निकाल दें। अगर आप इंटरव्यू देने से पहले ही घबराएंगी तो इसका असर चेहरे पर तो नजर आएगा ही। साथ ही आपका आत्मविश्वास भी डगमगाएगा। अतः जरूरी है कि इंटरव्यू रूम में जाने से पहले पूरी तरह रिलैक्स हो जाएं।

    आपकी ड्रेस

    बहुत सारे संस्थानों में इंटरव्यू के लिए बुलाने से पहले कॉल लेटर में यह भी लिखा होता है कि इंटरव्यू के दौरान इस तरह की ड्रेस में आना है। यदि इस बात का जिक्र किया गया है तो उसी के अनुसार कपड़े पहनकर जाएं। यदि इस तरह की कोई पाबंदी नहीं है तो भी वस्त्रों का चुनाव

    सोच-समझकर करें। कहा भी गया है कि आपके कुछ बोलने से पहले आपके परिधान आपके व्यक्तित्व को बयां कर देते हैं। आपके कपड़े नौकरी एवं पद के अनुकूल होने चाहिए। ड्रेस कोड न होने की स्थिति में यह ध्यान रखें कि आपके परिधान न तो बहुत भड़कीले या टाइट हों और न ही बहुत ढीले-ढाले। याद रखिए गरिमामय परिधान अपनी अलग छाप छोड़ते हैं।

    पर्सनल ग्रूमिंग

    अपनी सेहत और सौंदर्य पर भी थोड़ा ध्यान दें। ऐसा न हो कि जब आप इंटरव्यू के लिए जाएं तो आपका चेहरा बुझा-बुझा सा और आपके कंधे ढीले-ढाले नजर आएं। इसके लिए जरूरी है कि अपने खानपान पर ध्यान दें। साथ ही शारीरिक सफाई का भी ध्यान रखें। अगर आप देखने में चुस्त-दुरुस्त नजर आती हैं तो समझिए कि आधी जंग तो आपने पहले से ही जीत ली है। कॅरियर काउंसलर्स का कहना है कि जितना जरूरी अध्ययन करना है, उतना ही जरूरी है कि आपकी पर्सनैलिटी दिखने में भी अच्छी हो। आप चाहें तो कुछ समय पूर्व से ही प्रतिदिन आईने के सामने बैठकर अपनी भाव-भंगिमाएं परखें। साथ ही स्वयं से सवाल-जवाब करें। इस कार्य के लिए आप घर के किसी सदस्य या अपने किसी करीबी की मदद ले सकती हैं, जो आपको सही-सही बताए कि बात करते समय आपकी भाव-भंगिमाएं कैसी होती हैं।

    करें फाइल तैयार

    इंटरव्यू देने जाने से पहले अपने सभी जरूरी कागजातों को एक फाइल में सलीके से लगाकर रखें। बहुत से लोगों की आदत होती है कि वे बेतरतीब तरीके से फाइल बनाते हैं। ध्यान रखिए इंटरव्यू लेने वाला शख्स छोटी-छोटी बातों पर भी गौर करता है। इसलिए अपने शिक्षा संबंधी कागजातों को सलीके से और क्रमानुसार लगाकर रखें। इंटरव्यू में जाने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि सभी महत्वपूर्ण कागजातों की फोटोकॉपी अवश्य करवा लें और इन्हें भी अपनी फाइल में लगाकर रखें। ताकि साक्षात्कारकर्ता के मांगने पर आप फोटोकॉपी तुरंत दे सकें।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    04 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा बड़ा लाभ

    March 3, 2026

    वास्तु शास्त्र की चेतावनी: शेर की तस्वीर से बढ़ सकता है तनाव और विवाद

    March 3, 2026

    जब डर और असफलता घेर लें, तब पढ़ें भगवद गीता के ये 7 श्लोक — श्रीकृष्ण का दिव्य समाधान

    March 3, 2026

    आज शाम 6 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा चंद्र ग्रहण, थोड़े समय के लिए दिखेगा प्रभाव

    March 3, 2026

    आसमान में अद्भुत नजारा: 2026 के पहले चंद्र ग्रहण का आगाज, जानें कब और कितनी देर दिखेगा ब्लड मून

    March 3, 2026

    बालकनी में पौधों से चमकेगी किस्मत! अपनाएं ये वास्तु टिप्स और पाएं आर्थिक समृद्धि

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    04 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा बड़ा लाभ

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत, भारी तेजी के बाद थमा कच्चे तेल का रुख

    March 3, 2026

    हालात को देखते हुए दुबई में भारतीय दूतावास अलर्ट, भारतीयों से कहा- बेवजह बाहर न निकलें

    March 3, 2026

    ईरान संकट पर पाकिस्तान सतर्क, रक्षा मंत्री का बयान—युद्ध भड़का तो पड़ेंगे गंभीर असर

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.