Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»कटघोरा से अंबिकापुर तक फोरलेन सड़क को मिली मंजूरी
    छत्तीसगढ़

    कटघोरा से अंबिकापुर तक फोरलेन सड़क को मिली मंजूरी

    AdminBy AdminNovember 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कटघोरा से अंबिकापुर तक फोरलेन सड़क को मिली मंजूरी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अंबिकापुर

     केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 में कटघोरा से अंबिकापुर तक फोरलेन सड़क की मंजूरी दी है। लगभग 140 किलोमीटर की यह सड़क वर्तमान में टू लेन है। फोरलेन हो जाने से सड़क की चौड़ाई दोगुनी से अधिक हो जाएगी। सड़क की वर्तमान चौड़ाई (नाली सहित) 14 मीटर की है। फोरलेन में सड़क की चौड़ाई कम से कम 26 मीटर की हो जाएगी। फोरलेन में सर्विस रोड का अलग से प्रविधान होता है।

    यातायात के भारी दबाब वाले इस सड़क पर पिछले कुछ समय से दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है।स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा टू लेन सड़क को फोरलेन करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भी लिखा गया था। सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय द्वारा तत्संबंध में मुख्य अभियंता स्तर के अधिकारियों से जानकारी भी मांगी गई थी।

    कटघोरा से अंबिकापुर के बीच चार ब्लाक मुख्यालय के अलावा एक दर्जन से अधिक बसाहट हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे घनी आबादी होने के कारण न सिर्फ दुर्घटना की संभावना बनी रहती है बल्कि किसी भी आयोजन के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित करना पड़ता है। इस कारण जाम की समस्या भी उतपन्न होती है।कटघोरा से रवाना होने के बाद पोड़ी-उपरोड़ा, मड़ई,चोटिया,मोरगा,तारा,डांड़गांव , उदयपुर,लखनपुर , मेंडराकला, लहपटरा बड़ी बसाहट हैं। इसके अलावा लगभग एक दर्जन गांव और हैं जो इस मार्ग पर पड़ते हैं।

    अंबिकापुर – बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 में बिलासपुर से कटघोरा तक फोरलेन सड़क का निर्माण हुआ है लेकिन कटघोरा से अंबिकापुर तक सड़क टू लेन है। कटघोरा से तारा ,शिवनगर होते हुए अंबिकापुर तक टू लेन सड़क होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 पर यातायात का भारी दबाव होता है,जिससे लगातार दुर्घटन हो रही है। इन घटनाओं में असमय लोगों की जान जा रही है।

    अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने तत्संबंध में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र प्रेषित कर अवगत कराया था कि उक्त मार्ग एनएचएआई के अधीन अधिसूचित है। उन्होंने कटघोरा शिवनगर- अंबिकापुर मार्ग को एनएचएआई की जगह सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के अधीन फोरलेन सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति देने आग्रह किया था।

    एक और मांग है अभी लंबित
    अंबिकापुर से वाड्रफनगर – धनवार-रेणुकूट तक टू लेन सड़क निर्माण हुआ है, जबकि हाथीनाला से बनारस तक फोरलेन मार्ग बनाया जा चुका है। अंबिकापुर से रेणुकूट तक लगभग 166 किमी मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग भी लंबे समय से की जा रही है। इस मार्ग के फोरलेन हो जाने से इस मार्ग का उपयोग करके रायपुर से दिल्ली तक का सफर आसान हो जाएगा।

    आवागमन सुविधाजनक होने से मालवाहक वाहनों से परिवहन सुगम होगा। रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, कटघोरा अंबिकापुर, सूरजपुर, बलरामपुर कोरिया जिला के लोग धार्मिक व अन्य कार्य से वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज एवं विंध्यांचल आना-जाना करते हैं।निकट भविष्य में इस मार्ग की भी स्वीकृति की संभावना है।

    विधायक राजेश अग्रवाल ने की मुलाकात
    अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने रायपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर कटघोरा से अंबिकापुर तक फोरलेन सड़क निर्माण की स्वीकृति देने पर आभार जताया।विधायक राजेश अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने फोरलेन सड़क निर्माण की मांग की थी। केंद्रीय मंत्री गडकरी द्वारा की गई घोषणाओं की इन परियोजनाओं से प्रदेश के विकास को गति मिलेगी।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    एमपी में होली से पहले पारा चढ़ा, 35 डिग्री के पार, मार्च में 40 डिग्री तक पहुंचने के संकेत

    March 3, 2026

    संगठन के शतक वर्ष पर मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’, सीएम बोले- यह फिल्म राष्ट्रसेवा का प्रतीक है

    March 3, 2026

    लखनऊ में पुलिस ने बेसहारा बच्चों के साथ मनाई होली, खुशियों से भरे उपहार दिए

    March 3, 2026

    सीएम योगी का बड़ा ऐलान: ‘इलाज के लिए पैसा हमारी सरकार देगी’, जनता दर्शन में दिया भरोसा

    March 3, 2026

    सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, CM मोहन ने एरियर्स का भुगतान करने का किया ऐलान

    March 3, 2026

    राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना के 20 मार्च तक आवेदन और दो मई को होगी परीक्षा

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    खामेनेई की मौत के बाद भारत में बढ़ा हाईअलर्ट, कानून-व्यवस्था के उल्लंघन पर सख्त कदम उठाने की चेतावनी

    March 3, 2026

    एमपी में होली से पहले पारा चढ़ा, 35 डिग्री के पार, मार्च में 40 डिग्री तक पहुंचने के संकेत

    March 3, 2026

    सोने-चांदी के दाम में फिर हुआ बदलाव, भोपाल, दिल्ली और जयपुर के ताजे रेट जानें

    March 3, 2026

    संगठन के शतक वर्ष पर मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’, सीएम बोले- यह फिल्म राष्ट्रसेवा का प्रतीक है

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.