Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»महालेखाकार सुश्री प्रिया पारिख ‘ माथुर दीपावली मिलन’ में सम्मानित
    मध्यप्रदेश

    महालेखाकार सुश्री प्रिया पारिख ‘ माथुर दीपावली मिलन’ में सम्मानित

    AdminBy AdminNovember 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महालेखाकार सुश्री प्रिया पारिख ‘ माथुर दीपावली मिलन’ में सम्मानित
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ''उच्च शिक्षित युवा वर्ग में निजी क्षेत्र का आकर्षण''

     भोपाल
    महालेखाकार (लेखापरीक्षा-प्रथम) मध्यप्रदेश  सुश्री प्रिया माथुर पारिख का कहना है कि उच्च शिक्षित युवा वर्ग में निजी क्षेत्र की नौकरियों और ज़्यादा पैकेज के प्रति आकर्षण बढ़ता जा रहा है, लेकिन असली कार्य संतुष्टि सरकारी क्षेत्र की नौकरी से ही मिलती है, जहाँ आप सीधे गवर्नेंस से जुड़ते हैं।

     सुश्री प्रिया रविवार देर शाम आयोजित माथुर सभा, भोपाल के 'दीपावली मिलन समारोह' में सम्मानित होने के बाद उपस्थित स्वजातीय बंधुओं को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि वे इस धारणा से सहमत नहीं हैं कि प्रशासनिक सेवाओं में कायस्थ समाज का प्रतिनिधित्व लगातार कम हो रहा है, हालाँकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि जिन राज्यों में कायस्थ ज़्यादा संख्या में  हैं, वहाँ ऐसी धारणा बनना स्वाभाविक है, क्योंकि युवाओं का झुकाव निजी क्षेत्र और आकर्षक पैकेज के प्रति है। उन्होंने कहा कि यदि समाज के युवा प्रशासनिक सेवा परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, तो वे हर क़दम पर मार्गदशन करने को तैयार हैं।

        सुश्री प्रिया ने जीवन में वर्क-लाइफ संतुलन की ज़रूरत को रेखांकित करते हुए अपनी कामयाबी का मूलमंत्र साझा किया। उन्होंने कहा कि माता- पिता के आशीर्वाद और उनके प्रोत्साहन के बिना जीवन में कुछ भी संभव नहीं हैं। सुश्री प्रिया पारीख 2006 बैच की आईएएंडएएस अधिकारी हैं। उनके पास वर्तमान में महालेखाकार (लेखापरीक्षा-प्रथम) मध्यप्रदेश, ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार है।

    नृत्य-गायन की प्रस्तुतियों ने समां बाँधा
    समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने नृत्य और गायन की एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियाँ देकर समां बाँध दिया। सबसे पहले रचना माथुर ने पिया तोसे नैना लागे रे… गीत पर मोहक अंदाज़ में प्रस्तुति दी। इसके बाद, श्रावणी माथुर ने झूठी- मूठी मितवा…. गीत पर अपनी नृत्य भंगिमाओं से जमकर तालियाँ बटोरीं। अर्पित माथुर ने फ्यूज़न पर नृत्य पेश किया। छोटे बच्चों में मास्टर दैविक और गीतिका ने अपने-अपने नृत्यों से सभी का दिल जीत लिया।  कार्यक्रम में मनोज माथुर, दिनेश माथुर, राजेश माथुर, भारत भूषण माथुर और अर्पित माथुर ने गीत पेश किए। नव विवाहित दंपती अर्पित- सारिका के युगल गीत 'आजकल तेरे-मेरे प्यार के चर्चे'…. को लोगों ने ख़ूब पसंद किया।

    'स्मारिका' का विमोचन
    दीपावली मिलन समारोह में माथुर सभा, भोपाल की 'स्मारिका' का विमोचन पूर्व अपर मुख्य  सचिव प्रेम प्रकाश माथुर और समाज के अन्य गणमान्य अतिथियों जयराज किशोर माथुर, आरएस माथुर, सतीश माथुर, डॉ. अशोक माथुर और पीयूष माथुर ने किया। सभा के अध्यक्ष अनिल माथुर और सचिव शिवमोहन माथुर ने सभी का स्वागत किया। 'स्मारिका' में सारगर्भित लेखों, कविताओं और माथुर सभा के चैरिटी कार्यों के अलावा भोपाल डिवीज़न के माथुर परिवारों की डायरेक्टरी है।

    समारोह का प्रारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित करने और श्री चित्रगुप्त जी महाराज के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करने के साथ हुआ। कल्पना, नीना, रीता शालिनी, शोभा, लता और बीना ने  चित्रगुप्त जी की आरती और गणेश वंदना प्रस्तुत की। संचालन रविंद्र माथुर और अर्पित माथुर ने किया।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    सड़क सुरक्षा प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

    March 10, 2026

    नारी शक्ति से औद्योगिक प्रगतिः पूनम जायसवाल ने 20 महिलाओं को दिया रोजगार, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

    March 10, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया आभार व्यक्त

    March 10, 2026

    ग्राम समोदा में हटाया गया अवैध कब्जा

    March 10, 2026

    9556 श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत 10 करोड़ 42 लाख रुपये से अधिक की सहायता

    March 10, 2026

    प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं के लिए भूमि क्रय प्रक्रिया तेज करने के मुख्यमंत्री के निर्देश

    March 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    सेलिब्रिटी वेडिंग का अलग अंदाज: कृतिका कामरा-गौरव कपूर के कार्ड का मैसेज हुआ वायरल

    March 10, 2026

    मैदान पर गुस्सा पड़ा भारी! डेरिल मिचेल की ओर गेंद फेंकने पर अर्शदीप सिंह को ICC ने किया दंडित

    March 10, 2026

    सड़क सुरक्षा प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

    March 10, 2026

    नारी शक्ति से औद्योगिक प्रगतिः पूनम जायसवाल ने 20 महिलाओं को दिया रोजगार, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

    March 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.